वर्डप्रेस को किसी अन्य डोमेन पर स्थानांतरित करना
कुछ समय पहले अंतर्जाल डॉट इन पर मेरे दो चिट्ठे चलते थे: तकनीक और वेबविकास। इन दोनों चिट्ठों के लिए अलग अलग वर्ड्प्रेस स्थापित किया हुआ था। फिर एक वर्डप्रेस एक नया समाचार आया कि WordPress MU सामान्य वर्डप्रेस में ही मिल जाएगा। उस समय तो मैंने MU सक्षम नही किया था पर अभी हाल ही में मैंने ज्ञान गंगा नाम का एक चिट्ठा शुरू करना था। तो सोचा कि क्यों न अब से तीनों चिट्ठे वर्डप्रेस की एक ही प्रति में चलाएं जाएं। लोकल सर्वर में मैंने वर्डप्रेस स्थापित किया और उसमें MU सक्षम कर दिया। अब अपने दोनों चिट्ठों की प्रविष्टियों को Tools > Import से आयात किया। uploads डायरेक्ट्री में चिट्ठावार फाइलों को व्यवस्थित किया।
अब बारी थी इसे वेब सर्वर में ले जाने की। एफटीपी से सबकुछ अपलोड कर दिया और डाटाबेस भी अपलोड कर दिया। अभी वर्डप्रेस में डोमेन और साइटों के नाम अद्यतन करने शेष थे। मसलन उनके नाम localhost से शुरू हो रहे थे उन्हे blogs.antarjaal.in करना था। डाटाबेस में कई जगहों पर तो कर दिया पर शायद कुछ जगहों पर छूट गया। काम चलने लगा था तो तीसरा चिट्ठा शुरू कर दिया ज्ञान गंगा। अभी हाल ही में वर्डप्रेस ३.० से वर्डप्रेस ३.१ को अपग्रेड किया तो दिक्कत फिर पैदा हो गई। कई कड़ियां काम करना बंद कर दी। फिर स्टैकओवरफ्लो में सहायता मांगी तो काफी उपयोगी जानकारी हाथ लगी। वह ये कि…
सामान्य वर्डप्रेस की तुलना में वर्डप्रेस मल्टीसाइट को स्थानांतरित करना अधिक जटिल काम है। क्योंकि इसमें ज्यादा चीजों को बदलना पड़ता है। आपको .htaccess समेत निम्नलिखित चीजों में परिवर्तन करना पड़ सकता है:
wp-config में DOMAIN_CURRENT_SITE में परिभाषित किया गया डोमेन यूआरएल
डाटाबेस में निम्नलिखित टेबलों में परिवर्तन करना पड़ेगा:
-
wp_options मेंsiteurl -
wp_options मेंhome -
wp_options मेंfileupload_url -
wp_blogsfield name मेंdomain -
wp_site मेंdomain -
wp_sitemeta मेंsiteurl
-
wp_x_options मेंsiteurl -
wp_x_options मेंhome -
wp_x_options मेंfileupload_url
[उपरोक्त तीन बिंदुओं में x ब्लाग आईडी है]
wp_usermeta- के अंतर्गतsource_domain
उपरोक्त परिवर्तन करने के लिए पीएचपीमाईएडमिन या किसी अन्य माईएसक्यूएअल जीयूआई का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे सबसे अच्छा तरीका यही है माईएसक्यूएल के REPLACE फंग्शन की सहायता से प्रत्येक टेबल में पुराने डोमेन नाम को नए डोमेन नाम से बदल दें।
वर्डप्रेस ३ के "पेजों" में "excerpt" कैसे सक्षम करें।
वर्डप्रेस के “posts” में “excerpt” की सुविधा रहती है किन्तु “pages” में नही रहती है। यदि आप इसे उसमें भी सक्षम करना चाहते हैं तो अपनी टेम्प्लेट की functions.php फाइल में निम्नलिखित कोड लिख दें:
add_post_type_support( 'page', 'excerpt' );
अब इस थीम को सक्रिय कर दें। जब आप नया “पेज” जोड़ेंगे या पुराना “संपादित” करेंगे तो उसमें “Excerpt” का डिब्बा भी दिखाई देगा।
वर्डप्रेस की प्रविष्टियों में तालिकाएं कैसे जोड़ें?
वर्डप्रेस में टिनीएमसीई संपादित्र/एडीटर होता है, जिसमें तालिकाएँ बनाने की सुविधा को अक्षम किया गया होता है। इतनी आवश्यक वस्तु को वर्डप्रेस में अक्षम करने का कोई कारण समझ नही आता है। खैर, एक प्लग इन के द्वारा आप तालिकाएँ बनाने की सुविधा को वर्डप्रेस में आसानी से जोड़ सकते हैं।
इस प्लग इन का नाम है : एमसीई टेबल बटन्स
और इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं: http://wordpress.org/extend/plugins/mce-table-buttons/
इस प्लग इन को स्थापित करने के बाद संपादित्र में तालिकाएँ बनाने की सुविधा जुड़ जाएगी।

वर्डप्रेस का अनुवाद कैसे करें?
वर्डप्रेस सबसे लोकप्रिय चिट्ठाकारी का अनुप्रयोग है। हमारे देश में तो ढेरों भाषाएं हैं अत: कितना अच्छा हो यदि हम इस अनुप्रयोग को अपनी भाषा में इस्तेमाल कर पाएं। वर्डप्रेस का अनुवाद करना बहुत ही आसान है पर इसमें समय काफी लगता है। वर्डप्रेस का अनुवाद करने के कई तरीके हैं जिनका विवरण यहां दिया हुआ है। इस प्रविष्टि में हम पोएडिट (Poedit) से अनुवाद करना सीखेंगे।
पोएडिट को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं: http://www.poedit.net/
डाउनलोड के पश्चात् इसे स्थापित कर लें।
अब वर्डप्रेस की आधिकारिक पॉट(pot) फाइल यहां से डाउनलोड कर लें।
http://svn.automattic.com/wordpress-i18n/pot/trunk/wordpress.pot
इस फाइल को पोएडिट में खोल लें। खोलने के पश्चात् आपको कुछ इस प्रकार का दृश्य दिखाई देगा:
जैसा कि ऊपर दिए गए चित्र में आप देख सकते हैं कि बाईं ओर के कॉलम में मूल अंग्रेजी का पाठ्य दिखाई देता है। दाईं ओर उसकी हिन्दी या कोई अन्य भाषा अनुवाद दिखाई देता है(यह हिस्सा नई फाइल में खाली दिखाई देता है) । जब किसी पाठ्य में क्लिक कर दिया जाता है तो सबसे नीचे में उसका अनुवाद भरने की जगह दी जाती है। जब आप अनुवाद कर लें तो फाइल से सेव में क्लिक करके परिवर्तन सहेज लें।
जब जब आप फाइल को सहेजते हैं तब तब .mo एक्सटेंशन वाली एक फाइल बन जाती है एवं आपके परिवर्तन कंपाइल होकर उसमें चले जाते हैं। यही .mo वाली फाइल ही वह फाइल है जिसकी जरूरत हमें वर्डप्रेस में पड़ती है।
अनुवाद को वर्डप्रेस में उपयोग करना
wp-content वाले फोल्डर में एक languages नाम से फोल्डर बनाएं।
अब इस फोल्डर में .mo एक्सटेंशन वाली फाइल डाल दें।
अपनी वर्डप्रेस की wp-config.php फाइल खोलें और उसमें कुछ ऐसी पंक्ति ढूंढ़ें: define (‘WPLANG’, ”);
इस पंक्ति में WPLANG के आगे आपको अपनी .mo फाइल का नाम बिना एक्सटेंशन के साथ लिखना है। जैसे यदि आपकी मो फाइल का नाम wordpress.mo है तो कुछ ऐसा लिखना पड़ेगा: define (‘WPLANG’, ‘wordpress’);
एक बार जब सारे परिवर्तन हो जाएं तो फिर पुन: अपने वर्डप्रेस के नियंत्रण केंद्र को खोलें। आपके वर्डप्रेस की भाषा बदल चुकी होगी।
कुछ वर्डप्रेस के अनुवाद पिनाक संस्था द्वारा किए गए हैं। आप उन्हे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
http://pinaak.org/index.php/download/category/1-wordpress
वर्डप्रेस ३.० जारी
वर्डप्रेस ३.० जारी हो गया है। इसमें ढेर सारी नई सुविधाओं को जोड़ा गया है, जैसे: एक नई ट्वन्टी टेन थीम, मेन्यू, मनमुताबिक प्रकार की प्रविष्टियां, एकदम नया श्रेणी तंत्र आदि। यदि आपने अपने वर्डप्रेस को अद्यतित नही किया है तो जरूर करें और नए संस्करण की सुविधाओं का लाभ उठाएं।
अद्यतन प्रक्रिया के विषय में एक बात ध्यान रखने योग्य है कि अद्यतन के पहले अपने डेटाबेस का पूरा बैकअप ले लें। ताकि यदि किसी प्रकार की कोई गड़बड़ हो तो सभी प्रविष्टियां पुन: प्राप्त की जा सकें। अद्यतन करने की कड़ी आपको अपने डैशबोर्ड में ही दिखाई दे देगी।
वर्डप्रेस ३.० डाउनलोड : http://www.wordpress.org/download/
वर्डप्रेस में नया क्या क्या है यह जानने के लिए यह वीडियो देखें:

श्रेणियां
- अनुप्रयोग/औजार
- अन्य
- एचटीएमएल और सीएसएस
- डाटाबेस
- डॉटनेट
- पीएचपी
- पुस्तक समीक्षा
- वर्डप्रेस
- विजुअल स्टूडियो
- वेब अनुप्रयोग
- सर्वर
- सुरक्षा
हाल की प्रविष्टियां
- पीएचपी ५.४ में नया क्या
- You do not have permission to view this directory or page because of the access control list (ACL) configuration or encryption settings for this resource on the Web server.
- नेटबीन्स ७ में केकपीएचपी के ctp एक्सटेंशन के लिए समर्थन स्थापित करना
- वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन
- विजुअल स्टूडियो २०१० में नवीन वेब मानकों हेतु समर्थन

