एएसपी डॉट नेट में ब्राउज़र की जानकारियां प्राप्त कीजिए
HttpBrowserCapabilities एक डॉट नेट क्लास है जिसके जरिए आप अपनी वेबसाइट में आने वाले लोगों के वेब ब्राउज़रों की जानकारी (जैसे ब्राउज़र का नाम, संस्करण, कुकी, जावास्क्रिप्ट समर्थन इत्यादि) प्राप्त कर सकते हैं। उदाहरण के लिए इस क्लास का कुछ इस प्रकार प्रयोग किया जा सकता है:
Response.Write(“Your Browser Is : ” + Request.Browser.Browser + “

Response.Write(“Supports Cookies? : “+ Request.Browser.Cookies+”

Response.Write(“Screen Bit Depth : ” + Request.Browser.ScreenBitDepth + “

Response.Write(“JAVASCRIPT Version : ” + Request.Browser.EcmaScriptVersion + “

Response.Write(“Is Mobile Device? : ” + Request.Browser.IsMobileDevice + “

Response.Write(“W3C DOM Version? : ” + Request.Browser.W3CDomVersion + “

Response.Write(“Platform? : ” + Request.Browser.Platform + “

असल में Request.Browser, HttpBrowserCapabilities का एक ऑब्जेक्ट ही है, और यह एएसपीएक्स पृष्ठों में उपलब्ध होता है। अत: नया ऑब्जेक्ट बनाने की आवश्यकता नही पड़ती है।
जब मैंने उपरोक्त प्रोग्राम के पृष्ठ को अपने फायरफॉक्स ब्राउज़र में देखा तो मुझे निम्नलिखित परिणाम प्राप्त हुए:
Your Browser Is : Firefox
Supports Cookies? : True
Screen Bit Depth : 8
JAVASCRIPT Version : 3.0
Is Mobile Device? : False
W3C DOM Version? : 1.0
Platform? : WinNT
इस क्लास के और भी सदस्यों को जानने के लिए यहां जाएं : http://msdn.microsoft.com/en-us/library/system.web.httpbrowsercapabilities_properties.aspx
Unrecognized attribute 'targetFramework'
Unrecognized attribute ‘targetFramework’
क्या आपको भी कुछ ऐसी ही समस्या अपने डॉट नेट अनुप्रयोग में आ रही है?
यदि हां तो हल यहां है जनाब!
अपने आईआईएस मैनेजर में अपने अनुप्रयोग में दाहिनां क्लिक करें फिर “मैनेज एप्लिकेशन” में जाएं और वहां से “एडवांस्ड सेटिंग्स” में क्लिक करें।
अब “एप्लिकेशन पूल” में जाकर एक “…” वाले डिब्बे में क्लिक करेंगे तो आपके समक्ष एक और डायलॉग बॉक्स खुलेगा। इसमें एप्लिकेशन पूल में ASP.NET 4.0 चुन लें।
अब ओके बटनों पर क्लिक करके बाहर आ जाएं।
आपका अनुप्रयोग सही तरीके से काम करने लगेगा।
विज़ुअल स्टूडियो फाइंड रिप्लेस डायलॉग बॉक्स के आकार को बढ़ने से रोकें
देखिए जरा कि क्या आपके विजुअल स्टूडियो के फाइंड रिप्लेस डायलॉग बॉक्स को भूत मारा है? जरा गौर कीजिए, हर बार जब आप उसे कंट्रोल+एफ बटन दबाकर खोलते हैं वह १६ पिक्सेल बड़ा हो जाता है।
वैसे यह भूत नही सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी है। माइक्रोसॉफ्ट नें इसके लिए एक पैबंद (अंग्रेजी में बोले तो पैच) निकाला है जिसे चिपकाकर विजुअल स्टूडियो के इस फटे को आप छुपा सकते हैं।
यहां से डाउनलोड करें: https://connect.microsoft.com/VisualStudio/Downloads/DownloadDetails.aspx?DownloadID=30518&wa=wsignin1.0
PageMethods is not defined त्रुटि ASP.NET Ajax
एएसपी डॉट नेट एजेक्स अनुप्रयोग विकसित करते समय यदि आपको भी PageMethods is not defined की त्रुटि मिल रही है तो कृपया जांच लें कि आपने स्क्रिप्ट मैनेजर कंट्रोल को अपने पृष्ठ में लगाया है अथवा नही। यदि लगाया है तो यह जांचें कि उसमें EnablePageMethods=”true” लिखा है कि नही।
PageMethods is not defined को दूर करने के लिए कुछ इस प्रकार से स्क्रिप्ट मैनेजर को अपने पृष्ठ में लगाना होता है:
[xml]
<asp:ScriptManager ID="ScriptManager1" runat="server" EnablePageMethods="true">
</asp:ScriptManager>
[/xml]
मुझे यह एक छोटी सी समस्या आई थी और हल भी हो गई तो सोचा कि सभी से बताया जाए ताकि किसी की मदद हो सके।
एएसपी डॉट नेट में माईएसक्यूएल डाटाबेस का प्रयोग कैसे करें
एएसपी डॉट नेट में सामान्यत: माइक्रोसॉफ्ट एसक्यूएल सर्वर तथा एक्सेस डाटाबेस को प्रयोग करने की सुविधा होती है। दिक्कत ये है कि एसक्यूएल सर्वर महंगा पड़ता है और और एक्सेस डाटाबेस ताकतवर नही है। वहीं माईएसक्यूएल या तो मुफ्त में या कई बार बहुत सस्ते में होस्टिंग कंपनियां उपलब्ध कराती हैं। ऐसे में एएसपी डॉटनेट के साथ माईएसक्यूएल का आप भी इस्तेमाल करना चाहेंगे।
एएसपी डॉट नेट के साथ माईएसक्यूएल को प्रयोग करने के दो तरीके हैं। पहला है ओडीबीसी के द्वारा, दूसरा सीधे माईएसक्यूएल डॉटनेट कनेक्टर के द्वारा। इस लेख में हम दूसरे वाले तरीके को सीखेंगे।
सबसे पहले डॉट नेट कनेक्टर को यहां से डाउनलोड करें http://www.mysql.com/downloads/connector/net/
इसके पश्चात् उसे अपने कम्प्यूटर में स्थापित करे लें।
अब विजुअल स्टूडियो में कोई नई वेबसाइट बनाएं और Solution Explorer में अपने प्रोजेक्ट में दाहिना क्लिक करके Add ASP.Net Folder से Bin चुन लें।
अब Bin फोल्डर में दाहिना क्लिक करें फिर खुलने वाले मेन्यू से Add Existing Item में क्लिक करें।
अब करना ये है कि जो माईएसक्यूएल कनेक्टर हमने स्थापित किया था उससे dll फाइल निकालनी है। सामान्यत: यह इस पते पर मिलेगी: C:\Program Files (x86)\MySQL\MySQL Connector Net 6.2.3\Assemblies
यदि आपने भी माईएसक्यूएल कनेक्टर यहीं पर स्थापित किया है तो Add Existing Item के डायलॉग बॉक्स से इस फोल्डर में जाकर MySql.Data.dll फाइल को चुन लें और अपने प्रोजेक्ट की Bin डायरेक्ट्री में डाल लें।
अब कोई पृष्ठ बनाएं जैसे कि Default.aspx
इसकी कोड बिहाइंड फाइल में जाएं और जहां नेमस्पेस लिखे जाते हैं वहां लिखें:
using Mysql.Data.MySqlClient
और ये हो गया।
अब आप जब भी उस पृष्ठ में लिंखेंगे जैसे MySqlCon… अपने आप आपको कोड का सुझाव मिल जाएगा कि MySqlConnection शब्द का आप उपयोग कर सकते हैं।
यानि कि अब आप MySqlConnection, MySqlCommand इत्यादि क्लासों का उपयोग करके अपनी वेबसाइट में माईएसक्यूएल डाटाबेस का प्रयोग कर सकते हैं।
माईएसक्यूएल के लिए कनेक्शन स्ट्रिंग यहां देखें: http://www.connectionstrings.com/mysql
विजुअल स्टूडियो २०१० कीबोर्ड शार्टकटों के पोस्टर
विजुअल स्टूडियो को बनाने वाली मंडली नें विजुअल स्टूडियो २०१० संस्करण के लिए कीबोर्ड शार्टकटों के पोस्टर जारी किए हैं। इन्हे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
ये सभी पीडीएफ फाइलों के संरूप में हैं। इनके पृष्ठ मानक आकारों(ए४ तथा लेटर) में हैं अत: आप तुरंत प्रिंटर से छाप सकते हैं।

श्रेणियां
- अनुप्रयोग/औजार
- अन्य
- एचटीएमएल और सीएसएस
- डाटाबेस
- डॉटनेट
- पीएचपी
- पुस्तक समीक्षा
- वर्डप्रेस
- विजुअल स्टूडियो
- वेब अनुप्रयोग
- सर्वर
- सुरक्षा
हाल की प्रविष्टियां
- पीएचपी ५.४ में नया क्या
- You do not have permission to view this directory or page because of the access control list (ACL) configuration or encryption settings for this resource on the Web server.
- नेटबीन्स ७ में केकपीएचपी के ctp एक्सटेंशन के लिए समर्थन स्थापित करना
- वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन
- विजुअल स्टूडियो २०१० में नवीन वेब मानकों हेतु समर्थन