वर्डप्रेस को किसी अन्य डोमेन पर स्थानांतरित करना
कुछ समय पहले अंतर्जाल डॉट इन पर मेरे दो चिट्ठे चलते थे: तकनीक और वेबविकास। इन दोनों चिट्ठों के लिए अलग अलग वर्ड्प्रेस स्थापित किया हुआ था। फिर एक वर्डप्रेस एक नया समाचार आया कि WordPress MU सामान्य वर्डप्रेस में ही मिल जाएगा। उस समय तो मैंने MU सक्षम नही किया था पर अभी हाल ही में मैंने ज्ञान गंगा नाम का एक चिट्ठा शुरू करना था। तो सोचा कि क्यों न अब से तीनों चिट्ठे वर्डप्रेस की एक ही प्रति में चलाएं जाएं। लोकल सर्वर में मैंने वर्डप्रेस स्थापित किया और उसमें MU सक्षम कर दिया। अब अपने दोनों चिट्ठों की प्रविष्टियों को Tools > Import से आयात किया। uploads डायरेक्ट्री में चिट्ठावार फाइलों को व्यवस्थित किया।
अब बारी थी इसे वेब सर्वर में ले जाने की। एफटीपी से सबकुछ अपलोड कर दिया और डाटाबेस भी अपलोड कर दिया। अभी वर्डप्रेस में डोमेन और साइटों के नाम अद्यतन करने शेष थे। मसलन उनके नाम localhost से शुरू हो रहे थे उन्हे blogs.antarjaal.in करना था। डाटाबेस में कई जगहों पर तो कर दिया पर शायद कुछ जगहों पर छूट गया। काम चलने लगा था तो तीसरा चिट्ठा शुरू कर दिया ज्ञान गंगा। अभी हाल ही में वर्डप्रेस ३.० से वर्डप्रेस ३.१ को अपग्रेड किया तो दिक्कत फिर पैदा हो गई। कई कड़ियां काम करना बंद कर दी। फिर स्टैकओवरफ्लो में सहायता मांगी तो काफी उपयोगी जानकारी हाथ लगी। वह ये कि…
सामान्य वर्डप्रेस की तुलना में वर्डप्रेस मल्टीसाइट को स्थानांतरित करना अधिक जटिल काम है। क्योंकि इसमें ज्यादा चीजों को बदलना पड़ता है। आपको .htaccess समेत निम्नलिखित चीजों में परिवर्तन करना पड़ सकता है:
wp-config में DOMAIN_CURRENT_SITE में परिभाषित किया गया डोमेन यूआरएल
डाटाबेस में निम्नलिखित टेबलों में परिवर्तन करना पड़ेगा:
-
wp_options मेंsiteurl -
wp_options मेंhome -
wp_options मेंfileupload_url -
wp_blogsfield name मेंdomain -
wp_site मेंdomain -
wp_sitemeta मेंsiteurl
-
wp_x_options मेंsiteurl -
wp_x_options मेंhome -
wp_x_options मेंfileupload_url
[उपरोक्त तीन बिंदुओं में x ब्लाग आईडी है]
wp_usermeta- के अंतर्गतsource_domain
उपरोक्त परिवर्तन करने के लिए पीएचपीमाईएडमिन या किसी अन्य माईएसक्यूएअल जीयूआई का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे सबसे अच्छा तरीका यही है माईएसक्यूएल के REPLACE फंग्शन की सहायता से प्रत्येक टेबल में पुराने डोमेन नाम को नए डोमेन नाम से बदल दें।
माईएसक्यूएल डाटाबेस का बैकअप कैसे लें
यदि आप अपना कोई डाटाबेस आधारित जालस्थल चलाते हैं तो आपको अपने जालस्थल के डाटाबेस का बैक अप बीच बीच में लेते रहना चाहिए। यहां मैं डाटाबेस का बैकअप लेने की दो तरीके बताउंगा।
१. mysqldump : माईएसक्य़ूएल के साथ mysqldump नाम का एक औजार आता है जिसकी सहायता से डाटाबेस का बैकअप लिया जा सकता है। इसके लिए कमांड लाइन पर कुछ इस प्रकार से आदेश देना होता है:
mysqldump -h localhost -u myusername -mypassword databasename > dumpfile.sql
२. phpmyadmin: यदि आपके पास पीएचपी माई एडमिन की सुविधा है तो बैक अप लेना और भी आसान है। इसके लिए अपना पीएचपी माईएडमिन खोलिए, अपना डाटाबेस चुनिए फिर export टैब में जाइए।
यहां जिन टेबलों को निर्यात करना चाहते हैं उन्हे चुनिए और निर्यातित फाइल का संरूप चुनिए फिर आखिर में Go बटन पर क्लिक करके फाइल डाउनलोड कर लीजिए।

श्रेणियां
- अनुप्रयोग/औजार
- अन्य
- एचटीएमएल और सीएसएस
- डाटाबेस
- डॉटनेट
- पीएचपी
- पुस्तक समीक्षा
- वर्डप्रेस
- विजुअल स्टूडियो
- वेब अनुप्रयोग
- सर्वर
- सुरक्षा
हाल की प्रविष्टियां
- पीएचपी ५.४ में नया क्या
- You do not have permission to view this directory or page because of the access control list (ACL) configuration or encryption settings for this resource on the Web server.
- नेटबीन्स ७ में केकपीएचपी के ctp एक्सटेंशन के लिए समर्थन स्थापित करना
- वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन
- विजुअल स्टूडियो २०१० में नवीन वेब मानकों हेतु समर्थन

