Browsing all articles in अनुप्रयोग/औजार
Apr
23

आपका ब्राउजर एचटीएमएल ५ को कितना समर्थन करता है

एचटीएमएल ५ टेस्ट नाम का यह एक वेब अनुप्रयोग है जिसके जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका वेब ब्राउजर एचटीएमएल ५ को कितना समर्थन देता है।

http://html5test.com/

Oct
1

पीएचपी मैनेजर के जरिए आईआईएस में पीएचपी के सेटिंग निर्धारित करें

पीएचपी मैनेजर आईआईएस ७ के लिए एक औजार है जिसके जरिए हम पीएचपी के सेटिंगों को निर्धारित कर सकते हैं। पीएचपी मैनेजर के जरिए हम …

  • पीएचपी को आईआईएस में पंजीकृत कर सकते हैं
  • एक ही सर्वर में एक से अधिक पीएचपी के संस्करण चला सकते हैं
  • पीएचपी के सेंटिंस, एक्सटेंशन इत्यादि भी निर्धारित कर सकते हैं

यह एक मुफ्त का औजार है। इससे आपको पीएचपी की आईएनआई फाइलों के लिए जीयूआई मिल जाता है जिससे काफी आसानी होती है। डाउनलोड हेतु इसके x86 तथा x64 दो संस्करण उपलब्ध हैं। आप अपने विंडोज़ के संस्करण के अनुसार उनका चुनाव कर सकते हैं:

डाउनलोड का पता है : http://phpmanager.codeplex.com/releases/view/53121