Oct
12

वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन

 

वेब डेवेलपर टूलबार: वेब डेवेलपरों के लिए यह बहुत ही उपयोगी एक्सटेंशन है। इसे स्थापित करने के बाद आपके ब्राउज़र में एक टूलबार आ जाएगा। इस अकेले टूलबार से आप सीएसएस, जावास्क्रिप्ट,फार्म, इमेज आदि तत्वों से छेड़छाड़ कर सकते हैं। मसलन किसी पन्ने से पूरी जावास्क्रिप्ट या सीएसएस अक्षम करके उस पन्ने की जांच कर सकते हैं। उस पन्ने की अंदरूनी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

फायरसाइज़र: इस एक्सटेंशन से ब्राउजर के add-on टूलबार में दाहिनें कोने में एक मेन्यू आ जाता है। इससे आप एक क्लिक में अपने ब्राउजर के आकार को बदल सकते हैं। इसके जरिए वेब डेवेलपर अपनी साइट की विभिन्न आकार की स्क्रीनों में जांच कर सकते हैं।

 

फायरकुकी: फायरकुकी के जरिए आप साइट की कुकीज की अच्छे से जांच पड़ताल कर सकते हैं।

फायरबग: यह धांसू एक्सटेंशन है। इसके जरिए आप किसी वेबपन्ने का पेट फाड़कर उसमें जीभरकर चीरफाड़ कर सकते हैं। यह तो प्रत्येक वेब डेवेलपर के पास होना चाहिए।

 

 

कलरजिला: वेबपन्ने से किसी रंग को उठाना हो। उसका हेक्स कोड प्राप्त करना हो तो काम का एक्सटेंशन है। अब तो इसमें ग्रेडिएंट जनरेटर भी जुड़ गया है।

 

1 Comment to “वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन”

  • Ravi October 26, 2011 at 3:32 am

    दीपावली के पावन पर्व पर आपको मित्रों, परिजनों सहित हार्दिक बधाइयाँ और शुभकामनाएँ!

    way4host
    RajputsParinay

Post comment


four + 6 =