पुस्तक समीक्षा: PHP jQuery Cookbook
PHP jQuery Cookbook
Language : English
Paperback : 332 pages [ 235mm x 191mm ]
Release Date : December 2010
ISBN : 1849512744
ISBN 13 : 978-1-84951-274-9
Author(s) : Vijay Joshi
पीएचपी जेक्वेरी कुकबुक पैक्ट (PACKT) प्रकाशन द्वारा कुछ ही समय पहले निकाली गई पुस्तक है। “कुकबुक” जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें जेक्वेरी इवेंट्स, एजेक्स, एक्सएमएल, जेसन, फार्म, विशेष प्रभाव, नेविगेशन मेन्यू, डाटाबेस और प्लग इन विकसित करने से जुड़ी ६० विधियां एवं नुस्खे दिए गए हैं।
अच्छा
१. पूरा कोड पुस्तक में ही दिया गया है। आप मात्र कापी पेस्ट करके अध्ययन कर सकते हैं।
२. इस पुस्तक में किसी भी विधि को बिंदुओं के जरिए समझाने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया। जैसे
- सर्वप्रथम किसी समस्या तथा कार्य के विषय में संक्षिप्त परिचय दिया गया है
- गेटिंग रेडी बिंदु के अंतर्गत उन चीजों के विषय में बताया जाता जिनकी आपको उस कार्य को करने में आवश्यकता होगी
- हाऊ टु डू इट बिंदु के अंतर्गत पूरी विधि कोड के साथ बताई जाती है
- हाऊ इट वर्क्स के अंतर्गत विधि को समझाया जाता है और यह बताया जाता है कि दिया गया कोड किस प्रकार कार्य कर रहा है
- सी आल्सो बिंदु के अंतर्गत आपको उस नुस्खे से मिलते जुलते नुस्खों की सूची दे दी जाती है
- देयर इज मोर बिंदु के अंतर्गत उस विधि से जुड़ी और अतिरिक्त जानकारी दी जाती है
३. हाऊ इट वर्क्स और देयर इस मोर बिंदुओं के अंतर्गत जो गहराई से अतिरिक्त जानकारी दी जाती है वह काफी काम की है। कई प्रकार की भ्रांतियां उससे समाप्त हो जाती हैं।
खराब
१. मुझे ऐसी कोई चीज नही मिली जो खराब या बुरी लगी हो। हां कुछ चीज़ें छूटी हुई जरूर लगती हैं जैसे कि जेक्वेरी यूआई। अब यदि पुस्तक के नाम में जेक्वेरी लिखा है तो मेरा विचार है कि जेक्वेरी यूआई को भी शामिल कर लेना था। जेक्वेरी टेम्प्लेट का जिक्र नही मिला।
२. पुस्तक किसी भारतीय लेखक के द्वारा लिखी गई है। किन्तु वह अंग्रेजी में है। यदि यह हिन्दी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं में होती तो भारत के अधिक लोग पढ़ पाते।
कुल मिलाकर
पुस्तक बढ़िया है और सहेजकर रखने लायक है। यदि थोड़ा बहुत पीएचपी जेक्वेरी जानते हैं तो आपके काफी काम की हो सकती है।
मेरा मूल्यांकन
५ में से ४ सितारे
सुझाव: पैक्ट प्रकाशन को मेरा सुझाव है कि वो अपनी कुछ श्रेष्ठ पुस्तकें हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में भी निकाले।
खरीदने का पता है:
https://www.packtpub.com/php-jquery-cookbook-to-create-interactive-web-applications/book
इस पुस्तक से कुछ मुफ्त की सामग्री
https://www.packtpub.com/sites/default/files/2749OS-Chapter-5-Working-with-Forms.pdf
Post comment

श्रेणियां
- अनुप्रयोग/औजार
- अन्य
- एचटीएमएल और सीएसएस
- डाटाबेस
- डॉटनेट
- पीएचपी
- पुस्तक समीक्षा
- वर्डप्रेस
- विजुअल स्टूडियो
- वेब अनुप्रयोग
- सर्वर
- सुरक्षा
हाल की प्रविष्टियां
- पीएचपी ५.४ में नया क्या
- You do not have permission to view this directory or page because of the access control list (ACL) configuration or encryption settings for this resource on the Web server.
- नेटबीन्स ७ में केकपीएचपी के ctp एक्सटेंशन के लिए समर्थन स्थापित करना
- वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन
- विजुअल स्टूडियो २०१० में नवीन वेब मानकों हेतु समर्थन

