गिम्प के माध्यम से इमेज मैप बनाना
किसी चित्र को क्लिक हो सकने योग्य बनाना तो आसान होता है किन्तु किसी चित्र के अलग अलग हिस्सों को अलग अलग यूआरएलों से जोड़ देना जरा टेढ़ा काम है। चित्र संपादन के मुक्त स्रोत अनुप्रयोग : गिम्प के माध्यम से आप यह कार्य आसानी से कर सकते हैं। आइए देखते हैं कैसे।
आपका ब्राउजर एचटीएमएल ५ को कितना समर्थन करता है
एचटीएमएल ५ टेस्ट नाम का यह एक वेब अनुप्रयोग है जिसके जरिए आप यह पता लगा सकते हैं कि आपका वेब ब्राउजर एचटीएमएल ५ को कितना समर्थन देता है।
http://html5test.com/
आईआईएस ७.५ सर्वर में पाइथन कैसे स्थापित करें?
आई आई एस में आपने पीएचपी तो अवश्य ही चलाया होगा। आज मैं आपको उसमें पाइथन स्थापित करना बताने वाला हूं। पाइथन स्थापित करने के बाद आप उसके पृष्ठों को इस प्रकार अनुरोध भेज पाएंगे : http://localhost/index.py
तो आइए देखते हैं कि कैसे:
सबसे पहले पाइथन की वेबसाइट से पाइथन डाउनलोड कर लीजिए
http://www.python.org/download/
यह लेख पाइथन ३.२ के लिए है। अत: किसी प्रकार की समस्या से बचने के लिए आप भी पाइथन ३.२ ही डाउनलोड कर लें।
अब उसका इंस्टालर क्रियान्वित करें और c:\python में पाइथन स्थापित कर लें।
पाइथन को आई आई एस से जोड़ना
आईआईएस में अपनी किसी वेबसाइट को चुन लीजिए और फिर हैंडलर मैपिंग में जाइए। यहां दाहिंनी ओर की पट्टी में “एड स्क्रिप्ट मैप” में क्लिक कर दीजिए। आने वाले डायलॉग बॉक्स में ये लिखिए:
रिक्वेस्ट पाथ: *.py
एक्ज़िक्यूटेबल: C:\Python32\python.exe %s %s
नेम: Python
अब ओके बटन पर क्लिक करके बाहर आ जाइए। सर्वर को एक बार पुन: आरंभ कीजिए।
सर्वर में पाइथन स्क्रिप्ट को चलाना
एक पाइथन .py फाइल बनाइए और उसमें यह लिखिए:
print()
print(‘<HTML><HEAD><TITLE>Python In IIS7.5</TITLE></HEAD>’)
print(‘<BODY>’)
print(‘<H1>Python Me Aapka Swagat Hai</H1>’)
print(‘</BODY>’)
इस फाइल को वेबसाइट के किसी फोल्डर में डाल दीजिए फिर ब्राउजर से इस फाइल का अनुरोध कीजिए। उदाहरण के लिए हमने इसे index.py फाइल में लिखा और वेबसाइट की रूट डायरेक्ट्री में डाल दिया। अब इसे ब्राउजर से खोलेंगे”
http://localhost/index.py
यदि आपको भी कुछ ऐसा परिणाम मिलता है तो बधाई हो आपने आईआईएस में पाइथन सफलतापूर्वक जोड़ लिया
कोड इग्नाइटर में जेंड फ्रेमवर्क
जेंड फ्रेमवर्क की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके घटकों को हम अलग से इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप कोड इग्नाइटर फ्रेमवर्क का इस्तेमाल करते हैं और जेंड फ्रेमवर्क के घटकों को भी प्रयोग में लेना चाहते हैं तो यह संभव है। आइए देखते हैं कैसे?
१) दोनो फ्रेमवर्क डाउनलोड करें:
http://codeigniter.com/
http://framework.zend.com/
२) सर्वर में उपयुक्त स्थान पर दोनों को रख लें।
३) अब जेंड फ्रेमवर्क की पूरी क्लास लाइब्रेरी को कोड इग्नाइटर की application/libraries वाले फोल्डर में डाल दें। कुछ इस प्रकार से कि Form.php libraries/Zend/Form.php के स्थान पर रहे।
४) libraries वाले फोल्डर में एक Zend.php नाम की फाइल बनाएं और उसमें निम्नलिखित कोड लिख दें:
class CI_Zend
{
function __construct()
{
ini_set('include_path',
ini_get('include_path') . PATH_SEPARATOR . APPPATH . 'libraries');
}
function load($class)
{
require_once (string) $class . EXT;
log_message('debug', "Zend Class $class Loaded");
}
}
?>
४) अब application/config/autoload.php में libraries वाली एरे में “zend” नाम जोड़ दें।
बधाई हो आपने सफलतापूर्वक जेंड फ्रेमवर्क को कोड इग्नाइटर से जोड़ लिया।
अब जब भी आपको किसी जेंड फ्रेमवर्क क्लास का इस्तेमाल करना हो तो ऐसा लिखें:
$this->zend->load(“Zend/Form”);
$form = new Zend_Form();
वर्डप्रेस को किसी अन्य डोमेन पर स्थानांतरित करना
कुछ समय पहले अंतर्जाल डॉट इन पर मेरे दो चिट्ठे चलते थे: तकनीक और वेबविकास। इन दोनों चिट्ठों के लिए अलग अलग वर्ड्प्रेस स्थापित किया हुआ था। फिर एक वर्डप्रेस एक नया समाचार आया कि WordPress MU सामान्य वर्डप्रेस में ही मिल जाएगा। उस समय तो मैंने MU सक्षम नही किया था पर अभी हाल ही में मैंने ज्ञान गंगा नाम का एक चिट्ठा शुरू करना था। तो सोचा कि क्यों न अब से तीनों चिट्ठे वर्डप्रेस की एक ही प्रति में चलाएं जाएं। लोकल सर्वर में मैंने वर्डप्रेस स्थापित किया और उसमें MU सक्षम कर दिया। अब अपने दोनों चिट्ठों की प्रविष्टियों को Tools > Import से आयात किया। uploads डायरेक्ट्री में चिट्ठावार फाइलों को व्यवस्थित किया।
अब बारी थी इसे वेब सर्वर में ले जाने की। एफटीपी से सबकुछ अपलोड कर दिया और डाटाबेस भी अपलोड कर दिया। अभी वर्डप्रेस में डोमेन और साइटों के नाम अद्यतन करने शेष थे। मसलन उनके नाम localhost से शुरू हो रहे थे उन्हे blogs.antarjaal.in करना था। डाटाबेस में कई जगहों पर तो कर दिया पर शायद कुछ जगहों पर छूट गया। काम चलने लगा था तो तीसरा चिट्ठा शुरू कर दिया ज्ञान गंगा। अभी हाल ही में वर्डप्रेस ३.० से वर्डप्रेस ३.१ को अपग्रेड किया तो दिक्कत फिर पैदा हो गई। कई कड़ियां काम करना बंद कर दी। फिर स्टैकओवरफ्लो में सहायता मांगी तो काफी उपयोगी जानकारी हाथ लगी। वह ये कि…
सामान्य वर्डप्रेस की तुलना में वर्डप्रेस मल्टीसाइट को स्थानांतरित करना अधिक जटिल काम है। क्योंकि इसमें ज्यादा चीजों को बदलना पड़ता है। आपको .htaccess समेत निम्नलिखित चीजों में परिवर्तन करना पड़ सकता है:
wp-config में DOMAIN_CURRENT_SITE में परिभाषित किया गया डोमेन यूआरएल
डाटाबेस में निम्नलिखित टेबलों में परिवर्तन करना पड़ेगा:
-
wp_options मेंsiteurl -
wp_options मेंhome -
wp_options मेंfileupload_url -
wp_blogsfield name मेंdomain -
wp_site मेंdomain -
wp_sitemeta मेंsiteurl
-
wp_x_options मेंsiteurl -
wp_x_options मेंhome -
wp_x_options मेंfileupload_url
[उपरोक्त तीन बिंदुओं में x ब्लाग आईडी है]
wp_usermeta- के अंतर्गतsource_domain
उपरोक्त परिवर्तन करने के लिए पीएचपीमाईएडमिन या किसी अन्य माईएसक्यूएअल जीयूआई का प्रयोग कर सकते हैं। वैसे सबसे अच्छा तरीका यही है माईएसक्यूएल के REPLACE फंग्शन की सहायता से प्रत्येक टेबल में पुराने डोमेन नाम को नए डोमेन नाम से बदल दें।
पुस्तक समीक्षा: PHP jQuery Cookbook
PHP jQuery Cookbook
Language : English
Paperback : 332 pages [ 235mm x 191mm ]
Release Date : December 2010
ISBN : 1849512744
ISBN 13 : 978-1-84951-274-9
Author(s) : Vijay Joshi
पीएचपी जेक्वेरी कुकबुक पैक्ट (PACKT) प्रकाशन द्वारा कुछ ही समय पहले निकाली गई पुस्तक है। “कुकबुक” जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है कि इसमें जेक्वेरी इवेंट्स, एजेक्स, एक्सएमएल, जेसन, फार्म, विशेष प्रभाव, नेविगेशन मेन्यू, डाटाबेस और प्लग इन विकसित करने से जुड़ी ६० विधियां एवं नुस्खे दिए गए हैं।
अच्छा
१. पूरा कोड पुस्तक में ही दिया गया है। आप मात्र कापी पेस्ट करके अध्ययन कर सकते हैं।
२. इस पुस्तक में किसी भी विधि को बिंदुओं के जरिए समझाने का तरीका मुझे बहुत पसंद आया। जैसे
- सर्वप्रथम किसी समस्या तथा कार्य के विषय में संक्षिप्त परिचय दिया गया है
- गेटिंग रेडी बिंदु के अंतर्गत उन चीजों के विषय में बताया जाता जिनकी आपको उस कार्य को करने में आवश्यकता होगी
- हाऊ टु डू इट बिंदु के अंतर्गत पूरी विधि कोड के साथ बताई जाती है
- हाऊ इट वर्क्स के अंतर्गत विधि को समझाया जाता है और यह बताया जाता है कि दिया गया कोड किस प्रकार कार्य कर रहा है
- सी आल्सो बिंदु के अंतर्गत आपको उस नुस्खे से मिलते जुलते नुस्खों की सूची दे दी जाती है
- देयर इज मोर बिंदु के अंतर्गत उस विधि से जुड़ी और अतिरिक्त जानकारी दी जाती है
३. हाऊ इट वर्क्स और देयर इस मोर बिंदुओं के अंतर्गत जो गहराई से अतिरिक्त जानकारी दी जाती है वह काफी काम की है। कई प्रकार की भ्रांतियां उससे समाप्त हो जाती हैं।
खराब
१. मुझे ऐसी कोई चीज नही मिली जो खराब या बुरी लगी हो। हां कुछ चीज़ें छूटी हुई जरूर लगती हैं जैसे कि जेक्वेरी यूआई। अब यदि पुस्तक के नाम में जेक्वेरी लिखा है तो मेरा विचार है कि जेक्वेरी यूआई को भी शामिल कर लेना था। जेक्वेरी टेम्प्लेट का जिक्र नही मिला।
२. पुस्तक किसी भारतीय लेखक के द्वारा लिखी गई है। किन्तु वह अंग्रेजी में है। यदि यह हिन्दी अथवा अन्य भारतीय भाषाओं में होती तो भारत के अधिक लोग पढ़ पाते।
कुल मिलाकर
पुस्तक बढ़िया है और सहेजकर रखने लायक है। यदि थोड़ा बहुत पीएचपी जेक्वेरी जानते हैं तो आपके काफी काम की हो सकती है।
मेरा मूल्यांकन
५ में से ४ सितारे
सुझाव: पैक्ट प्रकाशन को मेरा सुझाव है कि वो अपनी कुछ श्रेष्ठ पुस्तकें हिन्दी तथा अन्य भारतीय भाषाओं में भी निकाले।
खरीदने का पता है:
https://www.packtpub.com/php-jquery-cookbook-to-create-interactive-web-applications/book
इस पुस्तक से कुछ मुफ्त की सामग्री
https://www.packtpub.com/sites/default/files/2749OS-Chapter-5-Working-with-Forms.pdf

श्रेणियां
- अनुप्रयोग/औजार
- अन्य
- एचटीएमएल और सीएसएस
- डाटाबेस
- डॉटनेट
- पीएचपी
- पुस्तक समीक्षा
- वर्डप्रेस
- विजुअल स्टूडियो
- वेब अनुप्रयोग
- सर्वर
- सुरक्षा
हाल की प्रविष्टियां
- You do not have permission to view this directory or page because of the access control list (ACL) configuration or encryption settings for this resource on the Web server.
- नेटबीन्स ७ में केकपीएचपी के ctp एक्सटेंशन के लिए समर्थन स्थापित करना
- वेब डेवेलपरों के लिए उपयोगी ५ फायरफॉक्स एक्सटेंशन
- विजुअल स्टूडियो २०१० में नवीन वेब मानकों हेतु समर्थन
- गिम्प के माध्यम से इमेज मैप बनाना







