Browsing all articles in समाचार
Oct
12

द मैकिंटोश वे [मुफ्त ईपुस्तक डाउनलोड]

क्या आप एप्पल के इतिहास को जानना चाहते हैं? यदि हां, तो आपको गे कावासाकी की यह पुस्तक द मैकिंटोश वे को अवश्य पढ़ना चाहिए। यह पुस्तक मुफ्त में पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है। गे कावासाकी एप्पल में १९८३ – १९८७ तक रहे।

डाउनलोड की कड़ी है:

http://guykawasaki.typepad.com/TheMacintoshWay.pdf

 

Oct
6

एप्पल कंपनी के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स नही रहे

एप्पल कंपनी के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स की ५ अक्टूबर को कैंसर से मृत्यु हो गई। उनकी उम्र ५६ वर्ष थी।

read more

Jun
22

फायर फॉक्स ५ जारी हुआ

यदि आप अभी फायर फॉक्स के चौथे संस्करण को अपनाने की सोच रहे हैं तो आपने देरी कर दी है क्योंकि फायरफॉक्स का पांचवां संस्करण हाजिर है। जी हां चौथे संस्करण के जारी होने के मात्र तीन महीने बाद। फायरफॉक्स के चौथे संस्करण में काफी परिवर्तन हुए थे लेकिन पांचवें में आपको शायद ही कोई विशेष अंतर दिखे। हां कुछ चीज़ें अवश्य जोड़ दी गई हैं:

Jun
21

ड्रॉप बॉक्स का पासवर्ड सत्यापन तंत्र ४ घंटों के लिए बंद हुआ

इस रविवार गलती से ड्रॉप बॉक्स का पासवर्ड सत्यापन तंत्र बंद हो गया। इससे हुआ ये कि किसी भी व्यक्ति की कोई भी फाइल को कोई भी देख सकता था। इसके लिए उसे केवल उस उपयोगकर्ता का ईमेल पता चाहिए था। यह गड़बड़ी करीब चार घंटों तक रही। यद्यपि ड्रॉप बॉक्स का कहना है कि इस गड़बड़ से उसके केवल १ प्रतिशत से भी कम उपयोगकर्ता प्रभावित हुए। इसीलिए यह सलाह दी जाती है कि यदि आप अंतर्जाल में किसी फाइल को सुरक्षित रखना चाहते हैं तो उसकी सुरक्षा हेतु अतिरिक्त इंतजाम अवश्य कर लेने चाहिए। मसलन आप फाइलों को ड्रॉप बॉक्स में डालने के पहले उन्हे कूट रूप में (इन्क्रिप्टेड) परिवर्तित कर दें। http://www.truecrypt.org/downloads

 

Mar
14

उबुन्टू नेटबुक संस्करण की समाप्ति

उबुन्टू की कंपनी कैनॉनिकल नें हाल ही में घोषणा की है कि उबुन्टू का नेटबुक संस्करण अब अलग से नही आएगा। आगे से उबुन्टू डेस्कटॉप संस्करण ही नेटबुक से लेकर डेस्कटॉप कम्प्यूटरों में उपयोग के लिए उपलब्ध होगा और उसका नाम  उबुन्टू डेस्कटॉप संस्करण नही बल्कि  केवल “उबुन्टू ११.४” होगा। गौरतलब है कि कैनॉनिकल ने हाल ही में उबुन्टू नेटबुक संस्करण की डेस्कटॉप (उबुन्टू यूनिटी) को उबुन्टू के डेस्कटॉप संस्करण में लगा दिया था। अत: अब नेटबुक के लिए एक अलग प्रचालन तंत्र (ऑपरेटिंग सिस्टम) की आवश्यकता नही रही।

सन २००५ में उबुन्टू ने उबुन्टू का सर्वर संस्करण जारी करना आरंभ किया था। डेस्कटॉप संस्करण से सर्वर संस्करण को अलग करने के लिए उसी समय से “उबुन्टू डेस्कटॉप एडीशन” शब्द प्रचलन में लाया गया था। कैनॉनिकल का कहना है कि उन्हे लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चला कि डेस्कटॉप संस्करण शब्द लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा था। लोग अपने लैपटॉप के लिए उबुन्टू लैपटॉप संस्करण खोज रहे थे। इस भ्रामक स्थिति को समाप्त करने के लिए कैनॉनिकल ने निर्णय लिया कि अब वो उबुन्टू के आगामी संस्करण केवल “उबुन्टू” नाम से जारी करेंगे। हां सर्वर संस्करण का नाम अवश्य ही उबुन्टु सर्वर संस्करण रहेगा और यहपहले की तरह ही जारी होता रहेगा।

Mar
10

दुनिया का सबसे टूटा फूटा और खराब लिनक्स वितरण

Damn Vulnerable Linux नाम का एक लिनक्स वितरण है जिसे दुनिया का सबसे खराब और टूटा फूटा लिनक्स वितरण कहा जा सकता है। इस वितरण में वह सबकुछ है जिसे एक अच्छे लिनक्स वितरण में नही होना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसे लिनक्स वितरण का क्या लाभ? अरे भई इस लिनक्स वितरणों को लिनक्स प्रशासकों(एडमिनिस्ट्रेटर) को प्रशिक्षण देने के लिए किया जाता है। और यह लिनक्स वितरण इसी उद्देश्य से इतना खराब बनाया गया है। आखिर किसी मशीन को यदि आप सुधारना सीखना चाहते हैं तो सीखने के लिए पहले खराब मशीन की आवश्यकता होगी।