Browsing all articles in वेब ब्राउजर
Nov
17

“स्क्रॉलबार ऑफ कंटेंट्स” से लंबे वेबपृष्ठों को पढ़ना हुआ आसान

गूगल क्रोम एक्सटेंशन/विस्तारक

आजकल के वेबपन्ने काफी लंबे होते हैं। जैसे विकीपीडिया आदि के। ऐसे में उस पन्ने के आवश्यक हिस्सों में पहुंचने के लिए बार बार स्क्रॉलबार को ऊपर नीचे करना पड़ता है।

“स्क्रॉलबार ऑफ कंटेंट्स” एक गूगल क्रोम एक्सटेंशन/विस्तारक है जो कि वेबपन्ने के महत्वपूर्ण हिस्सों के शीर्षकों को स्क्रॉलबार में किनारे में दिखा देता है। फिर उन शीर्षकों में क्लिक करके वेब पन्ने के उस हिस्से में सीधे ही पहुंच सकते हैं। ये देखिए:

 

 

है ना मजेदार! तो अभी डाउनलोड करें:

https://chrome.google.com/webstore/detail/cfmkncejaemmcobmaabfigljmnkeecdm

Jun
22

फायर फॉक्स ५ जारी हुआ

यदि आप अभी फायर फॉक्स के चौथे संस्करण को अपनाने की सोच रहे हैं तो आपने देरी कर दी है क्योंकि फायरफॉक्स का पांचवां संस्करण हाजिर है। जी हां चौथे संस्करण के जारी होने के मात्र तीन महीने बाद। फायरफॉक्स के चौथे संस्करण में काफी परिवर्तन हुए थे लेकिन पांचवें में आपको शायद ही कोई विशेष अंतर दिखे। हां कुछ चीज़ें अवश्य जोड़ दी गई हैं:

Mar
27

उबुन्टु १०.१० में फायर फाक्स ४ कैसे स्थापित करें

जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की फायर फाक्स का चौथा संस्करण आ चुका है| आज इस प्रविष्टि में मैं आपको इसे उबुन्टु १०.१० में स्थापित करना सिखाऊंगा| यह बहुत आसान है:
अपना टर्मिनल खोलिए और उसमे यह आदेश दीजिये:

sudo add-apt-repository ppa:mozillateam/firefox-stable
sudo apt-get update

अब अपडेट मैनेजर से अद्यतनो की जांच कीजिये उसमे आपको फायर फाक्स ४ के दर्शन हो जायेंगे

अब इंस्टाल अपडेट में क्लिक करके उन्हें स्थापित कर लें.
स्थापना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् ब्राउजर को बंद करके पुन: आरम्भ करें.

Mar
15

इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ जारी : अभी डाउनलोड करें

माइक्रोसॉफ्ट नें इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ को जारी कर दिया है। यह भारतीय समय के अनुसार आज (१५ मार्च २०११) को सुबह करीब ९:३० पर जारी हुआ। इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन जोड़ा गया है। इससे जालस्थल एकदम डेस्कटॉप अनुप्रयोगों  की तरह लगने लगेंगे। इसके अलावा इसका रंग रूप भी काफी बदला गया है। खोजी बक्से और एड्रेस बार दोनों को एकीकृत कर दिया गया है। नया डाउनलोड प्रबंधक आपके द्वारा डाउनलोड की जाने वाली फाइलों की सूची रखेगा और यदि कोई फाइल संदेहास्पद लगी तो आपको सूचित कर देगा। इंटरनेट एक्सप्लोरर में सीएसएस ३ तथा एचटीएमएल ५ का समर्थन भी जोड़ा गया है।

विंडोज़ एक्सपी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक निराशा भरा समाचार यह है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ विंडोज़ एक्सपी के लिए उपलब्ध नही है। डाउनलोड के लिए यहां जाएं:

http://windows.microsoft.com/en-US/internet-explorer/products/ie/home?WT.mc_id=MSCOM_HP_US_HL_113LMUS004274

 

Mar
14

गूगल क्रोम में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन करें

गूगल क्रोम के नवमें ९ और उसके बाद के संस्करणों में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन की सुविधा उपलब्ध है किन्तु सामान्य अवस्था में यह अक्षम होती है। यदि आप चाहते हैं कि गूगल क्रोम आपको आपके कम्प्यूटर के जीपीयू का उपयोग करके जालस्थलों को दिखाए तो ऐसा आप निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं:

एड्रेस बार में about:flags लिखें

जैसा कि ऊपर दिखाया गया है दिखाई देने वाले पृष्ठ में निम्नलिखित विकल्प सक्षम कर दें:

GPU द्रुतगति सम्म्रिश्रण

GPU द्रुतगति कैनवास 2D

वेबपॄष्ठ प्रीरेंडरिंग

नीचे आकर [अभी पुन:प्रारंभ करें] बटन पर क्लिक कर दें। क्रोम पुन: आरंभ होगा और अबकी बार यह जीपीयू का भी उपयोग करेगा। यदि आपको कोई फर्क समझ में नही आ रहा है तो इस जाल स्थल को क्रोम में खोलें: http://www.beautyoftheweb.com एक बार बिना ऊपर बताए विकल्पों को सक्षम किए खोलें और एक बार सक्षम करके खोलें। आपको अंतर स्वमेव ही समझ में आ जाएगा।

Feb
3

गूगल क्रोम के नुस्खे

गणित हल करना

गूगल क्रोम के एड्रेस बार में अपना गणित का प्रश्न लिखें जैसे 10+200 । आपको इंटर बटन भी दबानी नही पड़ेगी और आपको जवाब मिल जाएगा।

एक से अधिक होम पेज निर्धारित करना

“अनुकूलित एवं नियंत्रित करें” वाले बटन पर क्लिक करें फिर “विकल्प” में जाएं।

अब “निम्न पृष्ठ खोलें” चुनें और फिर “जोड़ें…” बटन में क्लिक करके जालस्थलों के पते जोड़ दें। अब जब आप गूगल क्रोम आरंभ करेंगे वे सभी जालस्थल अलग अलग टैबों में खुल जाएंगे।

about :x xxxxx

फायरफाक्स के एबाउट कान्फिग की तरह ही क्रोम में भी कुछ about:xxxxxxx हैं, जिनकी सहायता से आप क्रोम से संबंधित काफी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। ये हैं:

About:DNS
About:Cache
About:Plugins
About:Memory
About:Crash

टैबों को फेविआइकान के आकार में सिकोड़ देना।

किसी टैब में दाहिना क्लिक करें फिर “पिन टैब” में क्लिक कर दें।

Nov
4

क्रोमियम और क्रोम ब्राउज़र में क्या अंतर है?

आप गूगल क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल तो करते ही होंगे? और हो सकता है क्रोमियम ब्राउज़र के विषय में भी सुन रखा हो? आज की इस प्रविष्टि में हम इन्ही दोनों के मध्य अंतर को समझेंगे।

  • क्रोमियम एक मुक्त स्रोत परियोजना है। गूगल क्रोम ब्राउज़र इसी परियोजना से व्युत्पन्न हुआ है।
  • क्रोमियम गूगल क्रोम के सभी एक्सटेंशनों का समर्थन करता है।
  • गूगल क्रोम ९९.९९% क्रोमियम ब्राउज़र ही है। बस इसमें थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए हैं।
  • क्रोमियम के अद्यतन लगभग प्रतिदिन जारी होते हैं। कभी कभी तो एक दिन में बीस बीस जारी हो जाते हैं। जबकि क्रोम के अद्यतन कुछ महीनों में जारी होते हैं।
  • क्रोमियम को टिकाऊ नही कहा जा सकता है जबकि क्रोम ब्राउज़र टिकाऊ माना जाता है। इसीलिए, क्रोम ब्राउज़र को ही जनता के बीच उपयोग हेतु रखा जाता है।
Oct
10

अपने ब्राउज़र पुस्तकचिन्हों का बैकअप लें

लगभग सभी वेब ब्राउज़रों में अपनी पसंदीदा जालस्थलों को पुस्तकचिन्हित करने की व्यवस्था होती है। मान लीजिए कि यदि आपको कम्प्यूटर को फार्मेट करना पड़े तो? तो सारे पुस्तकचिन्ह भी समाप्त हो जाएंगे। आज हम यह जानेंगे कि कुछ प्रमुख वेब ब्राउज़रों में अपने पुस्तकचिन्हों का बैकअप कैसे लें।

१. फायरफॉक्स: फायरफॉक्स में पुस्तकचिन्हों का बैकअप लेने के लिए Bookmarks मेन्यू से Organize Bookmarks में जाएं।

फिर Import and Backup से Backup में क्लिक करें। और फाइल को अपनी पसंद की जगह में सहेज लें।

२. गूगल क्रोम: “पाने” वाले प्रतीक चिन्ह में क्लिक करें और Bookmark Manager में क्लिक करें।

अब Organize  मेन्यू से Export bookmarks… में क्लिक करें और बैकअप फाइल को अपनी पसंदीदा जगह में सहेज सकते हैं।

३. इंटरनेट एक्सप्लोरर: इंटरनेट एक्सप्लोरर में पुस्तकचिन्हों का बैक अप लेने के लिये File> Import and Export में क्लिक करें। आपके सामने एक विजार्ड खुल जाएगा। पहले चरण में आपको यह चुनना होता है कि आप चीजों को आयात करना चाहते हैं अथवा निर्यात? यहां हम Export to a File चुनेंगे। और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देंगे।

अब आपको यह चुनने को कहा जाता है कि आप क्या निर्यात करना चाहते हैं। हम यहां Favorites चुनेंगे और नेक्स्ट में क्लिक करेंगे।

अब यह चुनेंगे कि किस फोल्डर को निर्यात करेंगे।

अब यह बताना होगा कि आप किस जगह् में बैक अप सहेजना चाहेंगे। ब्राउज़ बटन पर क्लिक करके उस जगह को चुनेंगे और फिनिश बटन पर क्लिक करके अपने पुस्तकचिन्ह सहेज लेंगे।

Sep
18

विशेष: इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ बीटा जारी

टास्कबार में वेबसाइटों को चिपकाएं

माइक्रोसॉफ्ट नें इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का बीटा संस्करण जारी कर दिया है। इस नए इंटरनेट एक्सप्लोरर में कई सारी नई सुविधाएं एवं खूबियां जोड़ी गई हैं। इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का इंटरफेस एकदम नया और साफ सुथरा है। यह कुछ कुछ क्रोम जैसा लग सकता है। क्रोम ब्राउज़र की तरह ही इसमें एड्रेस बार और सर्च बार दोनों को ही एक में मिला दिया गया है। एक डाउनलोड प्रबंधक भी जोड़ा गया है। इस सुविधा को मैं काफी दिनों से इंटरनेट एक्सप्लोरर में चाहता था। और हां, यदि आप विंडोज़ ७ का प्रयोग करते हैं तो आप किसी वेबसाइट को अपने टास्कबार में चिपका भी सकते हैं। क्रोम की तरह ही नए टैब में हाल में सबसे अधिक खोली जाने वाली वेबसाइटों की सूची चित्रों सहित दिखाई जाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का डाउनलोड प्रबंधक

इंटरनेट एक्सप्लोरर में “चक्र” नाम से एक नया स्क्रिप्ट इंजन लगाया गया है। एचटीएमएल ५ और सीएसएस ३ के समर्थन को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण चीज़ जो जोड़ी गई है वो ये कि अब इंटरनेट एक्सप्लोरर आपके जीपीयू का भी उपयोग कर सकेगा जिससे अधिक एनिमेटेड और जीवंत वेबसाइटों के लिए रास्ता खुल गया है।

विंडोज़ एक्सपी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक निराशा वाली खबर है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ विंडोज़ एक्सपी में स्थापित नही किया जा सकता है। इसे स्थापित करने हेतु आपके कम्प्यूटर में कम से कम विंडोज़ विस्टा अथवा विंडोज़ ७ होना चाहिए। डाउनलोड हेतु पता:

http://windows.microsoft.com/en-US/internet-explorer/download/ie-9/worldwide