Browsing all articles in वेब अनुप्रयोग
Nov
19

उपयोगी जालस्थल

आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी जालस्थलों के विषय में बताने जा रहे हैं जो कि आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में काम आएंगे। मेरा तो मानना है कि आपको इन्हे पुस्तकचिह्नित/बुकमार्क करके रख लेना चाहिए। तो आइए, देखते हैं: read more

Mar
14

कई फीडों को एक में कैसे मिलाएं

आप एक से अधिक चिट्ठे या जालस्थल चलाते हैं और उनकी अलग अलग फीडें हैं। और आप चाहते हैं वे सभी फीडें मिलकर एक ही फीड बन जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक प्रत्येक जालस्थल की सामग्री पहुंचाना सरल हो सके, तो फीड स्टिच सेवा आपके काम की हो सकती है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको पंजीकरण करने की भी आवश्यकता नही है क्योंकि यदि आपके पास गूगल, फेसबुक इत्यादि का खाता है तो आप उसी से सीधे सत्रारंभ कर सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं:

  • एक से अधिक फीडों को मिश्रित कर देता है
  • आरएसएस, ट्विटर, डिलीशियस, टम्बलर, गिट हब और फ्लिकर डाटा फीडों को समर्थन करता है
  • फीड को जेसन संरूप में डाउनलोड करने की सुविधा देता है
  • उपयोग में बेहद आसान
  • आपके गूगल, याहू, ट्विटर, एओएल, फेसबुक अथवा ओपेन आईडी खातों के साथ कार्य करता है

http://feedstitch.com

Feb
9

हॉटमेल में अस्थायी ईमेल पते कैसे बनाएं

वैसे तो टेन मिनट्स मेल जैसी सेवाएं हैं ही अस्थायी ईमेल पते बनाने के लिए, किन्तु फिर भी कई बार ऐसे पते कुछ लम्बे समय तक रखने आवश्यक हो जाते हैं जैसे कि कुछ सप्ताह या माह।

कभी यह भी हो सकता है कि खरीददारी के लिए आप कोई पता उपयोग करें और सोशल नेटवर्किंग के लिए कोई और। ऐसे में एक से अधिक ईमेल खाते बनाना भी दिक्कत भरा होगा।

इन दोनो समस्याओं का समाधान है हॉट मेल की “ईमेल एलियास” या “उपनाम नाम” बनाने की सुविधा।

ईमेल एलियास बनाने पर आपको एक और ईमेल पता मिल जाता है किन्तु उसमें आने वाली सभी ईमेलें आपके मुख्य ईमेल खाते में ही जाती हैं। यदि आप अस्थायी ईमेल खाता बनाना चाहते हैं तो यह सुविधा काम की है क्योंकि जब आप चाहें अपना एलियास मिटाकर उस ईमेल पते पर आने वाली सभी ईमेलों को बंद कर सकते हैं।

ईमेल एलियास (उपनाम) बनाने के लिए “इनबाक्स” के आगे बने गोले में क्लिक करें और फिर “Create a Hotmail Alias” में क्लिक करें।

अपने नये पते का नाम लिखें और “create  an alias” में क्लिक करें।

अब आपसे पूछा जाएगा कि आप इस एलियास में आने वाली ईमेलों को कहां रखना चाहेंगे? एक अन्य फोल्डर पर या फिर मुख्य इनबॉक्स पर? सुविधानुसार विकल्प चुनें फिर “Done” बटन पर क्लिक कर दें।

बधाई हो अब आपका ईमेल उपनाम बन गया। आप चाहें तो नए पते से ईमेल भेज भी सकते हैं।

Jan
2

गूगल स्प्रेडशीट के कुछ उपयोगी फंग्शन

IMAGE()

इस फंग्शन की सहायता से हम स्प्रेडशीट के किसी खाने में दिए गए चित्र के यूआरएल से चित्र दिखवा सकते हैं। इसे कुछ इस प्रकार उपयोग करना होगा:

=IMAGE(A3)

यहां A3 उस खाने का नाम है जहां पर चित्र का यूआरएल लिखा हुआ है।

GOOGLE TRANSLATE

इस फंग्शन की सहायता से हम किसी खाने में दी गई सामग्री का किसी दूसरी भाषा में अनुवाद कर सकते हैं। जैसे

=GOOGLETRANSLATE(“A3″,”en”,”hi)

यहां A3 उस खाने का नाम है जहां पर वह शब्द है और “en” उस शब्द की भाषा है। “hi” यानि कि हिन्दी वह भाषा है जिसमें हम उस शब्द का अनुवाद करना चाहते हैं।

HYPERLINK

इस फंग्शन में हम एक खाने से यूआरएल लेते हैं और दूसरे खाने से उसका शीर्षक। फिर दोनो को मिलाकर हायपर लिंक पैदा कर देते हैं। जैसे:

=HYPERLINK(“A1″,”A2″)

इसमें A1 वह खाना है जिसमें यूआरएल उपस्थित है और A2 वह खाना है जिसमें यूआरएल का शीर्षक उपस्थित है।

DAYS360

इस फंग्शन की सहायता से हम किन्ही दो खानों में उपस्थित दिनांकों के मध्य दिनों का अंतर ज्ञात कर सकते हैं। जैसे:

=DAYS360(“A3″,”B3″)

Nov
24

ड्रॉप बॉक्स में पाएं ७६८ एमबी की अतिरिक्त जगह मुफ्त

पिछली बार मैंने आपको ड्रॉप बॉक्स में २५० मेगाबाइट की मुफ्त जगह बढ़ाने से संबंधित समाचार बताया था।

अभी हाल ही में ड्रॉप बॉक्स नें अपने उपयोगकर्ताओं के सामने ७६८ एमबी की अतिरिक्त किन्तु मुफ्त जगह देने का प्रस्ताव रखा है। बस इसके लिए आपको कुछ आसान चरण पूरे करने हैं। प्रत्येक चरण को पूरा करने पर १२८ मेगाबाइट की जगह मिल जाती है। आप सोच रहे होंगे कि कुछ भारी भरकम काम होगा। जी नही! आपको बस फेसबुक और ट्विटर से जुड़ने जैसे कुछ सरल कार्य करने हैं। अतिरिक्त जगह पाने के लिए ड्रॉप बॉक्स के जालस्थल में सत्रारंभ(लॉग इन) करें।

www.dropbox.com

Oct
31

नई याहू मेल का बीटा जारी

याहू नें अपनी ईमेल सेवा याहू मेल के नए संस्करण का बीटा जारी कर दिया है। यदि आप नए इंटरफेस को आजमाना चाहते हैं तो features.mail.yahoo.com पृष्ठ पर जाएं। नई याहू मेल वर्तमान वाले की तुलना में दुगुनी तेज है।  इंटरफेस के रंग रूप को तो इसमें सुधारा ही गया है इसके साथ ही त्वरित संदेश भेजने(इंस्टेंट मैसेजिंग), कौन मित्र आनलाइन हैं, संपर्क प्रबंधक इत्यादि को भी बेहतर बनाया गया है।

अब आप “Show Preview” या “Hide Preview” में क्लिक कर के आप प्रिव्यू पैन को दिखा छुपा सकते हैं। किसी आनलाइन मित्र के नाम पर दाहिना क्लिक करके उसे ईमेल अथवा त्वरित संदेश भी भेज सकते हैं। वर्तमान संस्करण में यदि आप किसी से “चैट” कर रहे हों तो वह एक अलग टैब में होती है। जबकि नए संस्करण में यह इंटरफेस से ऊपर एक विंडो के रूप में है।

एक और बड़ा अच्छा काम किया है याहू नें और वो ये के खोज बक्से का आकार बड़ा करके सबसे ऊपर लगा दिया है। इससे ईमेलों को खोजने में और आसानी हो जाएगी।

नई याहू मेल के विषय में पूरी जानकारी के लिए इस चलचित्र(वीडियो) पर गौर फरमाएं:

Sep
26

टेन मिनट्स मेल के जरिए अस्थाई ईमेल पते बनाएं

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी फाइल को मात्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण करवाना पड़ता है। उसपे भी होता ये है कि फाइल के डाउनलोड होने के पश्चात वह वेबसाइट बार बार ईमेल करके परेशान करती रहती है। ऐसी परिस्थितियों के लिए टेन मिनट्स मेल उपयोगी हो सकती है।
टेन मिनट्स मेल एक आनलाइन ईमेल सेवा है जिसके जरिए हम अस्थाई ईमेल खाते बना सकते हैं और उन खातों पर ईमेल भी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही आप इनकी वेबसाइट को खोलते हैं आपको एक ईमेल पता आवंटित हो जाता है। इस पते को आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं और प्राप्त होने वाली ईमेल टेन मिनट्स मेल के मुख्य पृष्ठ पर मिल जाती है। सामान्यत: एक ईमेल पता पांच मिनट तक जीवित रहता है किन्तु आप उसे दस दस मिनट के हिसाब से और देरी तक जीवित किए रह सकते हैं।
टेन मिनट्स मेल का पता है : http://10minutemail.com/10MinuteMail/

Sep
4

जेकट से चलचित्रों का संपादन करें

जेकट एक वेब आधारित चलचित्रों के संपादन का अनुप्रयोग है। यदि आप अपने घर वाले कम्प्यूटर से दूर हैं और अपने मोबाइल अथवा कैमरे लिए गए चलचित्रों का संपादन करके उपयोग करना चाहते हैं तो यह अनुप्रयोग आपके काम का है। बस जहां इंटरनेट कनेक्शन हो वहां शुरू हो जाइए। कोई अन्य सॉफ्टवेयर भी स्थापित करने की आवश्यकता नही है। यह एडोबी प्रीमियर या फाइनल कट प्रो जितना ताकतवर तो नही है किन्तु आपको विंडोज़ मूवी मेकर जितनी सुविधाएं दे सकता है। चलचित्रों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इसमें ट्रांजीशन और पाठ्य भी जोड़ सकते हैं।

इस अनुप्रयोग को उपयोग करने के लिए यहां जाएं: http://jaycut.com