गूगल से जाने अपना आईपी पता
आज मैं आपको एक बहुत ही आसान सा नुस्खा दे रहा हूं। यदि आप अपने कम्प्यूटर का आईपी पता जानना चाहते हैं तो गूगल की मदद ले सकते हैं। गूगल में जाकर लिखें : what is my ip और खोज बटन दबा दें। बस हो गया। गूगल आपको आपका आईपी पता बता देगा। है ना मजेदार!
कमांडलाइन फू : उपयोगी लिनक्स आदेशों का जोरदार संग्रह
कमांडलाइन फू (http://www.commandlinefu.com) नामक वेबसाइट में लिनक्स आदेशों का आपको जोरदार संग्रह मिलेगा। यहां करीब ८००० एक से एक लिनक्स आदेश/कमांड उपलब्ध हैं। कई लोगों को “लिनक्स कमांड लाइन” कठिन और उबाऊ प्रतीत होती है। मेरा विचार है कि उन्हे यह वेबसाइट एक बार अवश्य देखनी चाहिए। इससे न केवल उनकी रुचि लिनक्स कमांड लाइन में जागेगी बल्कि लिनक्स कमांड लाइन की उपयोगिता भी वो समझ पाएंगे।
ऐसे ही कुछ मजेदार आदेशों पर एक नजर डालते हैं: read more
उबुन्टु १०.१० में फायर फाक्स ४ कैसे स्थापित करें
जैसा की आप सभी जानते ही होंगे की फायर फाक्स का चौथा संस्करण आ चुका है| आज इस प्रविष्टि में मैं आपको इसे उबुन्टु १०.१० में स्थापित करना सिखाऊंगा| यह बहुत आसान है:
अपना टर्मिनल खोलिए और उसमे यह आदेश दीजिये:
sudo add-apt-repository ppa:mozillateam/firefox-stable sudo apt-get update
अब अपडेट मैनेजर से अद्यतनो की जांच कीजिये उसमे आपको फायर फाक्स ४ के दर्शन हो जायेंगे
अब इंस्टाल अपडेट में क्लिक करके उन्हें स्थापित कर लें.
स्थापना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात् ब्राउजर को बंद करके पुन: आरम्भ करें.
उबुन्टू सॉफ्टवेयर केन्द्र से संबंधित तीन नुस्खे
अपने से सबसे नजदीक का सर्वर चुने
सॉफ्टवेयर स्थापित करते समय डाउनलोड तेजी से हों इसके लिए जरूरी है कि आपके द्वारा चुना गया सर्वर आपके सबसे नजदीक और तेज हो। सर्वर चुनने के लिए उबुन्टू सॉफ्टवेयर केन्द्र (सॉफ्टवेयर सेंटर) में एडिट मेन्यू में से सॉफ्टवेयर सोर्सेज़ में क्लिक करें।
यहां डाउनलोड फ्राम में क्लिक करें इससे एक मेन्यू खुलेगा इसमे “अदर” में क्लिक करें। अब जो डिब्बा आपके सामने आएगा उसमें आप अपने सबसे नजदीक का सर्वर चुन सकते हैं। आप चाहें तो “सेलेक्ट बेस्ट सर्वर” में क्लिक करके अपने लिए सबसे उत्तम सर्वर चुन सकते हैं।
फायरफॉक्स एक्सटेंशन स्थापित करें:
उबुन्टू सॉफ्टवेयर केन्द्र आपको फायरफॉक्स के कुछ चुनिंदा एक्सटेंशन सीधे स्थापित करने की सुविधा प्रदान करता है। इसके लिए आपको इंटरनेट > वेब ब्राउजर्स > फायरफॉक्स वेब ब्राउजर में जाना होगा।
सॉफ्टवेयर स्रोतों के जरिए पैकेज खोजें:
यदि आपने हाल ही में कोई सॉफ्टवेयर कोष जोड़ा है और आप उसका सॉफ्टवेयर स्थापित करना चाहते हैं तो सॉफ्टवेयर केन्द्र के किनारे में कोषों की सूची पर निगाह डालिए।
वर्चुअल बॉक्स में फेडोरा १४/सेंट ओएस में “गेस्ट एडीशन” कैसे स्थापित करें
मैंने वर्चुअल बॉक्स ४ में फेडोरा १४ स्थापित किया फिर वर्चुअल बॉक्स गेस्ट एडीशन डालने की कोशिश की तो सफलता हाथ नही लगी। फिर इस संबंध में एक बढिया लेख हाथ लगा तो सोचा कि आप लोगों को बताता चलूं।
वर्चुअल बॉक्स में फेडोरा स्थापित करने के बाद गेस्ट एडीशन स्थापित करने के लिए निम्न लिखित चरणों का पालन करें:
१. आभासी मशीन(वर्चुअल मशीन) के सेटिंग के डायलॉग बॉक्स में ऑपरेटिंग सिस्टम फेडोरा चुनकर रखें।
२. डिस्प्ले के अंतर्गत “३डी एस्क्लेरेशन” सक्षम होना चाहिए [ताकि आप कॉम्पिज़ फ्यूजन का आनंद ले पाएं।
३. अब फेडोरा वाली आभासी मशीन चालू कीजिए
४. टर्मिनल खोलिए और उसमें रूट उपयोगकर्ता के तौर पर सत्रारंभ कर दीजिए
५. अब यह आदेश दीजिए:
yum -y update kernel
६. इसके पश्चात यह आदेश दीजिए:
yum -y install kernel-devel kernel-headers dkms gcc gcc-c++
७. आभासी मशीन को पुन:आरंभ कीजिए
८. अब वर्चुअल बॉक्स गेस्ट एडीशन स्थापना हेतु आभासी मशीन के “डिवाइस” मेन्यू में जाकर “इंस्टाल गेस्ट एडीशन” में क्लिक करें।
९. जब आईएसओ फाइल माउंट हो जाए तो टर्मिनल के जरिए सीडी रोम तक पहुंचें यह /media डायरेक्ट्री में होती है।
१०. यहां यह आदेश दें:
sh VBoxLinuxAdditions.run
११. स्थापना प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आभासी मशीन को पुन:आरंभ करें। अब आप इसकी कई सुविधाओं का लाभ उठा पाएंगे।
१२. स्विच टू सीमलेस मोड में क्लिक करके देखें। आप अचंभित रह जाएंगे। आपकी विंडोज़ डेस्कटॉप और लिनक्स डेस्कटॉप एक दूसरे में मिश्रित हो जाएगी।
यह प्रक्रिया सेंट ओएस ५.५ के लिए भी लागू होती है।
गूगल क्रोम में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन करें
गूगल क्रोम के नवमें ९ और उसके बाद के संस्करणों में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन की सुविधा उपलब्ध है किन्तु सामान्य अवस्था में यह अक्षम होती है। यदि आप चाहते हैं कि गूगल क्रोम आपको आपके कम्प्यूटर के जीपीयू का उपयोग करके जालस्थलों को दिखाए तो ऐसा आप निम्नलिखित तरीके से कर सकते हैं:
एड्रेस बार में about:flags लिखें
जैसा कि ऊपर दिखाया गया है दिखाई देने वाले पृष्ठ में निम्नलिखित विकल्प सक्षम कर दें:
GPU द्रुतगति सम्म्रिश्रण
GPU द्रुतगति कैनवास 2D
वेबपॄष्ठ प्रीरेंडरिंग
नीचे आकर [अभी पुन:प्रारंभ करें] बटन पर क्लिक कर दें। क्रोम पुन: आरंभ होगा और अबकी बार यह जीपीयू का भी उपयोग करेगा। यदि आपको कोई फर्क समझ में नही आ रहा है तो इस जाल स्थल को क्रोम में खोलें: http://www.beautyoftheweb.com एक बार बिना ऊपर बताए विकल्पों को सक्षम किए खोलें और एक बार सक्षम करके खोलें। आपको अंतर स्वमेव ही समझ में आ जाएगा।
उबुन्टू लिनक्स को फाइल सर्वर कैसे बनाएं?
उबुन्टू लिनक्स को फाइल सर्वर बनाना अर्थात उसमें ऐसी व्यवस्था करना जिससे किसी अन्य कम्प्यूटर के से हम उसकी फाइलें प्राप्त कर सकें। यह करना बहुत बहुत ही आसान है। ऐसा करने के लिए उस फोल्डर पर दाहिना क्लिक कीजिए और उसमें “शेयरिंग ऑप्शन” नामक विकल्प पर क्लिक कीजिए। अब खुलने वाले डिब्बे में “शेयर दिस फोल्डर” विकल्प को सक्षम कर दीजिए। यदि आपको “शेयरिंग सर्विस नॉट इंस्टाल्ड” का संदेश प्राप्त होता है तो “इंस्टाल सर्विस” नामक बटन पर क्लिक कर दीजिए।
स्थापना के पश्चात संभवत: आपको ऐसा संदेश दिखाई दे तो “एड द परमीशन्स आटोमैटिकली” बटन पर क्लिक कर दें। आपका फोल्डर नेटवर्क में उपलब्ध हो जाएगा।
यदि ऊपर बताए गए बटन पर क्लिक करने पर आपको यह संदेश प्राप्त होता है: Failed to execute child process “testparm” (No such file or directory) तो samba-common-bin नामक पैकेज को सिनैप्टिक पैकेज प्रबंधक से “अपग्रेड” कर लीजिए।
अब एक बार अपने इस कम्प्यूटर (फाइल सर्वर) का आई पी पता कर लेते हैं। इसके लिए टर्मिनल पर ifconfig नाम से आदेश दीजिए। आपको अपने कम्प्यूटर का स्टैटिक आई पी पता मिल जाएगा।
अब नेटवर्क के किसी अन्य कम्प्यूटर से जैसे विंडोज़ कम्प्यूटर की एक्सप्लोरर विंडो के एड्रेस बार में \\<ip address of file server>\ टाइप करें। जैसे \\192.168.1.3\ तो आपसे फाइल सर्वर का उपयोगकर्ता नाम और कूटशब्द मांगा जाएगा। सही कूटशब्द भरने पर आपको उस कम्प्यूटर के सभी साझा फोल्डर दिखाई देने लगेंगे।
हॉटमेल में अस्थायी ईमेल पते कैसे बनाएं
वैसे तो टेन मिनट्स मेल जैसी सेवाएं हैं ही अस्थायी ईमेल पते बनाने के लिए, किन्तु फिर भी कई बार ऐसे पते कुछ लम्बे समय तक रखने आवश्यक हो जाते हैं जैसे कि कुछ सप्ताह या माह।
कभी यह भी हो सकता है कि खरीददारी के लिए आप कोई पता उपयोग करें और सोशल नेटवर्किंग के लिए कोई और। ऐसे में एक से अधिक ईमेल खाते बनाना भी दिक्कत भरा होगा।
इन दोनो समस्याओं का समाधान है हॉट मेल की “ईमेल एलियास” या “उपनाम नाम” बनाने की सुविधा।
ईमेल एलियास बनाने पर आपको एक और ईमेल पता मिल जाता है किन्तु उसमें आने वाली सभी ईमेलें आपके मुख्य ईमेल खाते में ही जाती हैं। यदि आप अस्थायी ईमेल खाता बनाना चाहते हैं तो यह सुविधा काम की है क्योंकि जब आप चाहें अपना एलियास मिटाकर उस ईमेल पते पर आने वाली सभी ईमेलों को बंद कर सकते हैं।
ईमेल एलियास (उपनाम) बनाने के लिए “इनबाक्स” के आगे बने गोले में क्लिक करें और फिर “Create a Hotmail Alias” में क्लिक करें।
अपने नये पते का नाम लिखें और “create an alias” में क्लिक करें।
अब आपसे पूछा जाएगा कि आप इस एलियास में आने वाली ईमेलों को कहां रखना चाहेंगे? एक अन्य फोल्डर पर या फिर मुख्य इनबॉक्स पर? सुविधानुसार विकल्प चुनें फिर “Done” बटन पर क्लिक कर दें।
बधाई हो अब आपका ईमेल उपनाम बन गया। आप चाहें तो नए पते से ईमेल भेज भी सकते हैं।

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार






















