Browsing all articles in डाउनलोड
Nov
18

फ्रीमेक वीडियो डाउनलोडर से डाउनलोड करें यूट्यूब वीडियो

फ्रीमेक वीडियो डाउनलोडर एक मुफ्त का सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से हम विभिन्न वीडियो साइटों से न केवल वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं बल्कि उनसे आडियो अलग कर सकते हैं और वीडियो को विभिन्न अन्य संरूपों (फार्मेटों) में परिवर्तित कर सकते हैं। read more

Oct
12

द मैकिंटोश वे [मुफ्त ईपुस्तक डाउनलोड]

क्या आप एप्पल के इतिहास को जानना चाहते हैं? यदि हां, तो आपको गे कावासाकी की यह पुस्तक द मैकिंटोश वे को अवश्य पढ़ना चाहिए। यह पुस्तक मुफ्त में पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कराई गई है। गे कावासाकी एप्पल में १९८३ – १९८७ तक रहे।

डाउनलोड की कड़ी है:

http://guykawasaki.typepad.com/TheMacintoshWay.pdf

 

Oct
4

४ विंडोज अनुप्रयोग जो लिनक्स से पैदा हुए

आज हम कुछ ऐसे लोकप्रिय अनुप्रयोगों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिनका उदय लिनक्स में हुआ। यानि कि जो लिनक्स से पैदा हुए और बाद में विंडोज में आए। read more

Jun
22

फायर फॉक्स ५ जारी हुआ

यदि आप अभी फायर फॉक्स के चौथे संस्करण को अपनाने की सोच रहे हैं तो आपने देरी कर दी है क्योंकि फायरफॉक्स का पांचवां संस्करण हाजिर है। जी हां चौथे संस्करण के जारी होने के मात्र तीन महीने बाद। फायरफॉक्स के चौथे संस्करण में काफी परिवर्तन हुए थे लेकिन पांचवें में आपको शायद ही कोई विशेष अंतर दिखे। हां कुछ चीज़ें अवश्य जोड़ दी गई हैं:

Jun
21

कार्यालय में फेसबुक इस्तेमाल करें [बिना किसी को पता लगे : ही ही ही]

आप फेसबुक इस्तेमाल कर रहे हों और आपका मालिक सोचे कि आप काम कर रहे हैं। कितनों का ये सपना होगा। अब चाहें तो इस सपने को साकार कर सकते हैं। एक्सेलबुक नाम का एक छोटा सा एयर अनुप्रयोग है जो कि एक फेसबुक क्लाइंट है। इसके जरिए आप फेसबुक से जुड़ सकते हैं। मित्रों से गप्पें मार सकते हैं। लेकिन इसका रंग रूप किसी स्प्रेडशीट अनुप्रयोग के जैसा है। अत: पहली नजर में तो कोई पकड़ नही पाएगा। लोग यही सोचेंगे कि आप काम कर रहे हैं। ही ही ही।

इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.bestupidatwork.com/

Mar
31

माइक्रोसॉफ्ट मैथेमैटिक्स से बन जाए गणित मजेदार

माइक्रोसॉफ्ट मैथेमेटिक्स माइक्रोसॉफ्ट द्वारा उपलब्ध कराया गया एक मुफ्त शैक्षिक सॉफ्टवेयर है जिसके जरिए विद्यार्थी गणतीय समीकरणों को हल करना आसानी से सीख सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट मैथेमैटिक्स के साथ तमाम सुविधाओं वाला एक कैलकुलेटर भी आता है जिससे बीजगणित, त्रिकोणमिति, सांख्यिकी इत्यादि से जुड़े सवालों को हल करना आसान और मजेदार हो जाता है।

माइक्रोसॉफ्ट मैथेमैटिक्स को डाउनलोड करने का पता है:

http://www.microsoft.com/downloads/en/details.aspx?FamilyID=9caca722-5235-401c-8d3f-9e242b794c3a

 

Mar
15

इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ जारी : अभी डाउनलोड करें

माइक्रोसॉफ्ट नें इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ को जारी कर दिया है। यह भारतीय समय के अनुसार आज (१५ मार्च २०११) को सुबह करीब ९:३० पर जारी हुआ। इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ में हार्डवेयर आधारित गतिवर्धन जोड़ा गया है। इससे जालस्थल एकदम डेस्कटॉप अनुप्रयोगों  की तरह लगने लगेंगे। इसके अलावा इसका रंग रूप भी काफी बदला गया है। खोजी बक्से और एड्रेस बार दोनों को एकीकृत कर दिया गया है। नया डाउनलोड प्रबंधक आपके द्वारा डाउनलोड की जाने वाली फाइलों की सूची रखेगा और यदि कोई फाइल संदेहास्पद लगी तो आपको सूचित कर देगा। इंटरनेट एक्सप्लोरर में सीएसएस ३ तथा एचटीएमएल ५ का समर्थन भी जोड़ा गया है।

विंडोज़ एक्सपी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक निराशा भरा समाचार यह है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ विंडोज़ एक्सपी के लिए उपलब्ध नही है। डाउनलोड के लिए यहां जाएं:

http://windows.microsoft.com/en-US/internet-explorer/products/ie/home?WT.mc_id=MSCOM_HP_US_HL_113LMUS004274