ऑफिस २०१० की थीम बदलें
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस २०१० को तीन रंगों में रंगा जा सकता है:
१. काला, २. नीला, ३. सफेद
माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस २०१० के किसी भी अनुप्रयोग का रंग बदलने के लिए फाइल मेन्यू में क्लिक कीजिए। फिर ऑप्शन विकल्प पर क्लिक कीजिए।

अब ऑफ्शन्स के डायलॉग बॉक्स में colour scheme के आगे आपको Black, Blue, Silver तीन रंगों में से किसी एक को चुनने को कहा जाएगा। जिस किसी रंग को आप चुन लेंगे उसी रंग में पूरा इंटरफेस रंग जाएगा।

इसकी विभिन्न थीमें कुछ इस प्रकार दिखाई देती हैं:
इवॉल्यूशन में ईमेलों का बैकअप लेना
कई बार ऐसा होता है कि आपको अपनी लिनक्स मशीन बदलनी पड़ती है या फिर लिनक्स पुन: स्थापित करना पड़ता है। ऐसा होने पर हमेशा ईवॉल्यूशन के सारे ईमेल खो जाने का खतरा भी रहता है और एक दिक्कत ये भी कि इवॉल्यूशन में पुन: ईमेल संबंधी जानकारी डालने का झंझट भी रहता है।
ऐसे में इवॉल्यूशन की बैकअप सुविधा आपके काम की है। इवॉल्यूशन खोलें और फाइल मेन्यू में क्लिक करके “बैकअप सेटिंग्स” में जाएं। अब अपनी बैकअप फाइल का नाम लिखें और “सेव” बटन पर क्लिक करें। बैकअप के दौरान इवॉल्यूशन स्वत: ही बंद हो जाएगा और उसके पश्चात पुन: चालू हो जाएगा।
नई मशीन में ईमेलों को पुन: स्थापित करना
अब जब आप नई मशीन में ईवॉल्यूशन चालू करेंगे तो शुरुआत में यह आपसे पुराने बैकअप को रिस्टोर करने के विषय में पूछेगा। यहां आप अपनी बैकअप वाली टार फाइल को ब्राउज़ करके उसका नाम दे दें। आपके ईमेल पुन: स्थापित हो जाएंगे।
उबुन्टू में ओपेन ऑफिस के स्थान पर ज़ोहो का प्रयोग करें
उबुन्टू १०.०४ में एक नया पैकेज है “ज़ोहो वेब सर्विसेज़” अर्थात “ज़ोहो वेब सेवाएं”| ये कुछ नही बल्कि ज़ोहो ऑफिस सुईट ही है लेकिन उबुन्टू के साथ जोड़ दिया गया है| ज़ोहो को गूगल डाक्स की बजाए इसलिए लगाया गया है क्योंकि इसे प्रयोग करने के लिए कोई पंजीकरण नही करना होता है|
स्थापना हेतु “अनुप्रयोग” मेन्यू से “उबुन्टू साफ्टवेयर केंद्र” में जाएं और “कार्यालय” श्रेणी में क्लिक करें| यहां आपको Zoho Webservice Presentation, Zoho Webservice Spreadsheet, Zoho Webservice Word Processor पैकेज दिखाई देंगे| किसी भी एक पैकेज को स्थापित करने पर ये तीनों ही स्थापित हो जाते हैं|
स्थापना के पश्चात् ये आपको अनुप्रयोग > कार्यालय मेन्य़ू में नजर आने लगेंगे| किसी भी ज़ोहो लिंक पर क्लिक करते ही वेब ब्राउज़र में वो अनुप्रयोग खुल जाता है|
किसी ऑफिस फाइल में दाहिंना क्लिक करते ही आपको ज़ोहो के साथ फाइल खोलने का विकल्प नजर आएगा|
इसमें क्लिक करके आप सीधे ही वह दस्तावेज ज़ोहो ऑफिस सुईट में खोल सकते हैं|
इस प्रकार हम देखते हैं कि हम चाहें तो उबुन्टू में ओपेन ऑफिस स्थान पर ज़ोहो का प्रयोग आसानी से कर सकते हैं|
एक्सेस की (mdb) फाइलों को ओपेन ऑफिस (odb) फाइलों में परिवर्तित करें
कल्पना कीजिए कि आपको किसी ने माइक्रोसॉफ्ट एक्सेस की फाइल भेजी और आप उसे खोल नही पा रहे हैं क्योंकि आपके पास एक्सेस है ही नही। तो फाइल की सामग्री कैसे देखें? आज हम इसी पर चर्चा करेंगे। ओपेन ऑफिस एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत अनुप्रयोग है। इसके साथ ओपेन ऑफिस बेस आता है जिसमें हम एक्सेस की एमडीबी फाइल के आंकड़ों को आयात करके उन्हे ओडीबी संरूप में सहेज सकते हैं।
ओपेन ऑफिस बेस खोलते ही हमें कुछ इस प्रकार का दृश्य नजर आएगा।
उपरोक्त तस्वीर में हम देख सकते हैं कि ओपेन ऑफिस हमें विभिन्न स्रोतों से आंकड़े आयात करने की अनुमति देता है। अभी हम यहां Microsoft Access चुनेंगे। इसके पश्चात Next बटन पर क्लिक करेंगे।
अब हमें वह फाइल चुननी होगी जिसके आंकड़े हम आयात करना चाहते हैं। Browse बटन पर क्लिक करके वह फाइल चुनें। इसके पश्चात Next बटन पर क्लिक करें।
आखिरी चरण में Finish बटन पर क्लिक कर दें। अब आपको एक नई फाइल सहेजने को कहा जाएगा।
यहां अपनी ODB फाइल का नाम दें और Save बटन पर क्लिक कर दें।
बधाई हो! आपने MDB एक्सेस फाइल को ODB में परिवर्तित कर लिया।
ओपेन ऑफिस में ड्रॉप कैप कैसे लगाएं
आपने पुस्तकों-पत्रिकाओं आदि में देखा होगा कि कुछ पैराग्राफों का पहला अक्षर बड़े आकार का होता है। यह ड्रॉप कैप कहलाता है। ओपेन ऑफिस में भी आप ऐसा कर सकते हैं। आइए देखते हैं कैसे।
जिस पैराग्राफ में आप ड्रॉप कैप लगाना चाहते हैं उसमें अपना कर्सर रखें और फिर Format → Paragraph में जाएं। पैराग्राफ का डायलॉग बॉक्स में आपको Drop Cap नाम की एक टैब दिखेगी। उसमें क्लिक करें।

ऊपर दिए गए स्क्रीन की तस्वीर में जैसा कि वर्णित है, सर्वप्रथम हमें Display drop caps को सक्षम करना होगा।
Whole word को सक्षम करने से यह एक वर्ण की बजाए एक शब्द को ड्रॉप कैप बनाएगा।
यदि आपने Whole word को अक्षम रखा है तो Number of character सक्षम रहेगा। इससे हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि हमें कितने वर्णों को ड्रॉप कैप बनाना है।
ड्रॉप कैप हमेशा नीचे की पंक्तियों को हटाकर बगल में खिसका देता है। “Lines” से हम यही निर्धारित करते हैं कि कितनी पंक्तियों को खिसकाना है।
Space to text से हम ड्रॉप कैप तथा मुख्य पैराग्राफ के पाठ्य के बीच की दूरी निर्धारित कर सकते हैं।
Contents वाले हिस्से से हम ड्रॉप कैप तथा उसका रूप निर्धारित कर सकते हैं।
इस प्रकार हम देखते हैं कि ओपेन ऑफिस राइटर से ड्रॉप कैप लगाकर हम अपने दस्तावेज को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।
ओपेन ऑफिस में किसी चित्र को फाइल के रूप में सहेजें
आपने एक दस्तावेज कई तस्वीरों तथा चित्रों के साथ बनाया है। अब यदि उस दस्तावेज में से कोई चित्र या तस्वीर को आप निकाल कर ईमेल करना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप उस तस्वीर को अलग से एक फाइल के रूप में सहेजें। ओपेन ऑफिस ३.२ में यह सुविधा उपलब्ध है।
किसी तस्वीर को फाइल के रूप में सहेजने के लिए उसमें दाहिना क्लिक करें और फिर “Save Graphics” में क्लिक करें।

ओपेन ऑफिस आपको किसी चित्र को १७ संरूपों में सहेजने की सुविधा देता है। “Save” बटन पर क्लिक करके अपने चित्र को सहेजें।

ध्यान रहे: जब आप किसी चित्र अथवा तस्वीर को अलग फाइल के रूप में सहेजते हैं तब उस तस्वीर में किए गए बदलाव जैसे कि रंग, चमक आदि भी उस फाइल के साथ सहेज लिए जाते हैं, किंतु फ्रेम टूलबार द्वारा किये गये परिवर्तन जैसे कि चारों ओर पट्टियां लगाना, उनका रंग आदि फाइल के साथ सहेजे नही जाते हैं।
अब एमएस वर्ड में रसायन शास्त्र के सूत्र लिखना हुआ और भी आसान
हर विषय की अपनी एक विशेष भाषा होती है और उस भाषा के अपने चिन्ह तथा लिखने के तरीके होते हैं। इसलिए उस विषय को उसकी भाषा, चिन्ह तथा तौर तरीकों से लिखा जाए तो ही अच्छा रहता है। माइक्रोसाफ़्ट वर्ड में रसायन शास्त्र से संबंधित सूत्र/संरचनाएं यदि लिखना/बनाना हो तो काफ़ी दिक्कत होती है। इसलिए माइक्रोसाफ़्ट लाया है आपके लिए Chemistry Add-on for Word। इस Add-on की मदत से आप एमएस वर्ड में रसायन शास्त्र से संबंधित सूत्र आदि आसानी से लिख सकेंगे। यह विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा रसायन शास्त्रियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। यह Add-on माइक्रोसाफ़्ट आफ़िस २००७ तथा २०१० संस्करणों के लिए उपलब्ध है।
स्क्रीनशाट
डाउनलोड
http://www.educationlabs.com/projects/ChemistryAdd-in/Pages/default.aspx

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार














