Browsing all articles in अंतर्जाल/इंटरनेट
Nov
27

गूगल से जाने अपना आईपी पता

आज मैं आपको एक बहुत ही आसान सा नुस्खा दे रहा हूं। यदि आप अपने कम्प्यूटर का आईपी पता जानना चाहते हैं तो गूगल की मदद ले सकते हैं। गूगल में जाकर लिखें : what is my ip और खोज बटन दबा दें। बस हो गया। गूगल आपको आपका आईपी पता बता देगा। है ना मजेदार!

Nov
19

उपयोगी जालस्थल

आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी जालस्थलों के विषय में बताने जा रहे हैं जो कि आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में काम आएंगे। मेरा तो मानना है कि आपको इन्हे पुस्तकचिह्नित/बुकमार्क करके रख लेना चाहिए। तो आइए, देखते हैं: read more

Oct
7

मुफ्त आनलाइन बैकअप की सेवाएं

यहां हम कुछ आनलाइन बैकअप की सेवाओं के विषय में चर्चा करने जा रहे हैं जिनसे आप अपने डाटा के बैक अप के लिए आनलाइन मुफ्त में जगह पा सकते हैं। read more

Mar
14

कई फीडों को एक में कैसे मिलाएं

आप एक से अधिक चिट्ठे या जालस्थल चलाते हैं और उनकी अलग अलग फीडें हैं। और आप चाहते हैं वे सभी फीडें मिलकर एक ही फीड बन जाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों तक प्रत्येक जालस्थल की सामग्री पहुंचाना सरल हो सके, तो फीड स्टिच सेवा आपके काम की हो सकती है। इस सेवा का लाभ उठाने के लिए आपको पंजीकरण करने की भी आवश्यकता नही है क्योंकि यदि आपके पास गूगल, फेसबुक इत्यादि का खाता है तो आप उसी से सीधे सत्रारंभ कर सकते हैं।

मुख्य विशेषताएं:

  • एक से अधिक फीडों को मिश्रित कर देता है
  • आरएसएस, ट्विटर, डिलीशियस, टम्बलर, गिट हब और फ्लिकर डाटा फीडों को समर्थन करता है
  • फीड को जेसन संरूप में डाउनलोड करने की सुविधा देता है
  • उपयोग में बेहद आसान
  • आपके गूगल, याहू, ट्विटर, एओएल, फेसबुक अथवा ओपेन आईडी खातों के साथ कार्य करता है

http://feedstitch.com

Feb
3

इम्यूनेट एंटीवायरस अब गूगल पैक के साथ

गूगल काफी समय से गूगल पैक के रूप में विंडोज उपयोगकर्ताओं को कुछ मुफ्त के अनुप्रयोगों को उपलब्ध करवा रहा था। अभी हाल ही में इसमें एक नए एंटीवायरस को शामिल किया गया है नाम है इम्यूनेट। गूगल पैक में एवास्ट एंटी वायरस पहले से ही था और अभी भी है किन्तु इम्यूनेट अब पूर्वचयनित अनुप्रयोगों में रहेगा। आप चाहें तो इम्यूनेट के बजाय एवास्ट का चुनाव भी कर सकते हैं।

http://pack.google.com/intl/en/pack_installer.html