विंडोज़ ९५ का कोड नेम क्या था?
माइक्रोसॉफ्ट अपने उत्पादों को निर्माण की अवस्था में कोडनेम देता है। कोडनेम उत्पाद के वास्तविक नाम से अलग होता है। माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ के जितने भी संस्करण अब तक आए हैं उनके जारी होने के पहले उन्हे कोई ना कोई कोडनेम अवश्य दिया गया था। विंडोज़ ९५ का कोडनेम “शिकागो” था। विंडोज़ ९५ विंडोज़ के पूर्ववर्ती संस्करणों की तुलना में काफी उन्नत था। इसलिए इसे निर्माण के दौरान विंडोज़ ४.० भी कहा जा था था। इसी प्रकार विंडोज़ विस्टा को लाँगहार्न कहा जाता था। और विडोज़ ७ को ब्लैककॉम्ब, विएना कहा जाता था। एएसपी डॉट नेट एजेक्स को एटलस कहा जाता था।
माइक्रोसॉफ्ट के उत्पादों के कोडनेम जानना मजेदार है, विकीपीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट के सभी उत्पादों के कोडनेम उपलब्ध हैं :http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Microsoft_codenames
1 Comment to “विंडोज़ ९५ का कोड नेम क्या था?”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार


रुचिकर जानकारी।