रॉकेट डॉक को पोर्टेबल कैसे बनाएं
रॉकेट डॉक एक बहुत ही हल्का फुल्का और मुफ्त का डॉक अनुप्रयोग है। जिसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है: http://rocketdock.com/download
मैं आज आपको रॉकेट डॉक को पोर्टेबल बनाना सिखाउंगा। यानि कि उसे ऐसा बना देना कि फिर कहीं भी उसे बिना “इंस्टाल” या “स्थापित” किए सीधे पेन ड्राइव आदि से चलाया जा सके।
दरअसल में फंडा ये है कि रॉकेट डॉक अपनी सारी सेटिंग्स को विंडोज की रजिस्ट्री में डाल देता है। अभी हम उसे इस रजिस्ट्री के बंधन से मुक्त कर देंगे।
तो सबसे पहले रॉकेट डॉक को ऊपर बताई गई कड़ी से डाउनलोड करके स्थापित कर लें।
राकेट डॉक में dock settings के आइकॉन में क्लिक करें। इससे आपके सामने एक डॉयलॉग बॉक्स आ जाएगा। इसमें General के अंतर्गत आपको Store settings in ini File को आप सक्षम कर दें।
अब प्रोग्राम फाइल्स वाला फोल्डर खोलें (सामान्यत: यह c:\Program Files या फिर c:\Program Files(x86) फोल्डर में स्थापित होता है)
यहां आपको रॉकेट डॉक का फोल्डर मिल जाएगा। इसे कॉपी करके कहीं भी ले जाएं। यह पोर्टेबल बन चुका है। है ना आसान तरकीब!
1 Comment to “रॉकेट डॉक को पोर्टेबल कैसे बनाएं”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार



bahoot badhiya ankur bhai lage raho