Nov
19

उपयोगी जालस्थल

आज हम आपको कुछ ऐसे उपयोगी जालस्थलों के विषय में बताने जा रहे हैं जो कि आपकी रोजमर्रा की जरूरतों में काम आएंगे। मेरा तो मानना है कि आपको इन्हे पुस्तकचिह्नित/बुकमार्क करके रख लेना चाहिए। तो आइए, देखते हैं:

१. स्पीडटेस्ट:

स्पीड टेस्ट के जरिए आप अपने इंटरनेट कनेक्शन की अपलोड एवं डाउनलोड गति को माप सकते हैं। ताकि आपको जान सकें कि आप अपने सेवाप्रदाता को जितने पैसे दे रहे हैं क्या आपको उसके मुताबिक सेवा दे रहा है या नही।

२. डाउन फॉर एवरीवन ऑर जस्ट मी: 

कई बार कुछ अतिमहत्वपूर्ण जालस्थल नही खुलते हैं या हमारी स्वयं की वेबसाइट नही खुलती है। ऐसे में “डाउन फॉर…” की सहायता से आप पता लगा सकते हैं कि वह वेबसाइट वास्तव में बंद है या फिर केवल आपको ही नही दिखाई दे रही है।

३. हाऊ सिक्योर इज माई पासवर्ड: 

इस जालस्थल के माध्यम से आप अपने पासवर्ड/कूटशब्द की मजबूती का पता लगा सकते हैं। जब आप कोई पासवर्ड इसमें लिखते हैं तो यह गणना करके बता देती है कि उस पासवर्ड को हैक करके बताने में कितना समय लगेगा।

४. व्हाट्स माई आईपी:

इस जालस्थल से आप अपने कम्प्यूटर का आईपी पता जान सकते हैं।

५. कैन यू सी मी:

कई बार ऐसा होता कि आपका इंटरनेट सेवाप्रदाता या फायरवाल आपके कुछ पोर्टों को प्रतिबंधित कर देता है। जिससे अन्य लोग आपके कम्प्यूटर पर मौजूद किसी प्रोग्राम से जुड़ नही पाते हैं। ऐसे में आप कैन यू सी मी के जरिए यह जांच कर सकते हैं कि आपके पोर्ट खुले हैं या नही।

६. हू इज:

हू इज के माध्यम से आप किसी भी डोमेन नाम का कच्चा चिट्ठा खोल सकते हैं। जैसे डोमेन किसके नाम पर पंजीकृत है, पंजीकरण की सेवा कौन दे रहा है, कब तक पंजीकृत रहेगा आदि।

 

3 Comments to “उपयोगी जालस्थल”

  • Himanshu November 20, 2011 at 6:23 am

    goood information…
    i like the speed test web….

  • sandeep panwar November 21, 2011 at 11:39 am

    great जानकारी

  • कुन्नू सिंह March 30, 2012 at 6:27 am

    बहुत बढीया जानकारी खासकर वो 10minutemail वाला सर्वीस बहुत बढीया लगा, कई बार ईमेल Verification करने के लिए अपना पर्सनल ईमेल ईस्तेमाल करने का मन नही करता है|

    Speedtest, whois और downforme.. वाला साईट खूब उप्योग किया हूं

Post comment


5 + = six