Oct
4

४ विंडोज अनुप्रयोग जो लिनक्स से पैदा हुए

आज हम कुछ ऐसे लोकप्रिय अनुप्रयोगों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं जिनका उदय लिनक्स में हुआ। यानि कि जो लिनक्स से पैदा हुए और बाद में विंडोज में आए।

गिम्प (Gimp)

गिम्प के विषय में कौन नही जानता। लिनक्स के फोटोशॉप के नाम से मशहूर यह अनुप्रयोग बेहद शक्तिशाली है। शुरुआत में यह केवल लिनक्स के लिए उपलब्ध था। अब तो विंडोज में चलाने के लिए इसके पोर्टेबल संस्करण भी उपलब्ध हैं।

डाउनलोड हेतु यहां पधारें: http://www.gimp.org/downloads/

पोर्टेबल संस्करण यहां से प्राप्त करें: http://portableapps.com/apps/graphics_pictures/gimp_portable

बैन्शी (Banshee)

अपनी हार्डडिस्क में मौजूद संगीत को प्रबंधित करने, पॉडकॉस्ट/इंटरनेट रेडियो सुनने और पोर्टेबल डिवाइसों में सामग्री को प्रबंधित करने हेतु बैन्शी जोरदार अनुप्रयोग है। उबुन्टू समेत कई लोकप्रिय लिनक्स वितरणों में इस अनुप्रयोग नें तेजी से जगह बनाई। और रिद्मबॉक्स को हटवा दिया। एक तरह से यह लिनक्स का आईट्यून्स है। विंडोज संस्करण को स्थापित करने संबंधी दिशा निर्देश यहां मिल जाएंगे:

http://banshee.fm/download/development/#windows

टॉमबॉय नोट्स (Tomboy Notes)

रोजमर्रा के काम को प्रबंधित करने के लिए उसके संबंध में छोटी छोटी जानकारियों को अक्सर हम कागज में लिख लिया कर लेते हैं। किन्तु इससे हमारी मेज में कचरा इकट्ठा हो जाता है। लिनक्स का यह अनुप्रयोग ऐसी छोटी छोटी सूचनाओं को अच्छे प्रबंधित करने में सहायता करता है। विंडोज में मैं फिलहाल विंडोज के साथ आने वाले स्टिकी नोट्स नामक अनुप्रयोग का उपयोग करता हूं। लेकिन यदि सूचनाएं अधिक हों तो आपको टॉमबॉय नोट्स का प्रयोग करना चाहिए। यह स्टिकी नोट्स की तुलना में अधिक शक्तिशाली है।

डाउनलोड हेतु यहां जाएं: http://projects.gnome.org/tomboy/download.html

उबुन्टू वन (Ubuntu One)

उबुन्टू वन ड्रॉप बॉक्स के समान फाइलों के आनलाइन भंडारण की सेवा है। इसके मुफ्त खाते से आपको ५ गीगाबाइट की जगह मिलेगी। आप चाहें तो अतिरिक्त जगह शुल्क देकर खरीद सकते हैं। उबुन्टू वन का क्लाइंट अभी तक केवल उबुन्टू के लिए उपलब्ध था और बहुत जल्द विंडोज के लिए भी आ रहा है।

फिलहाल इसका बीटा संस्करण उपलब्ध है। जिसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

https://one.ubuntu.com/windows/beta

हां हां! जानता हूं कि यहां पर लिनक्स से विंडोज आए हुए सभी प्रोग्रामों का जिक्र नही हुआ है। ऐसे और भी ढेरों अनुप्रयोग हैं जो लिनक्स में पैदा हुए और विंडोज में आए। अब आपकी बारी है कि अपनी टिप्पणियों में ऐसे अनुप्रयोगों के नाम बताएं।

4 Comments to “४ विंडोज अनुप्रयोग जो लिनक्स से पैदा हुए”

  • नवज्योत कुमार October 4, 2011 at 12:39 pm

    बहुत ही बढ़िया जानकारी उपलब्ध करवाई आपने
    आपका बहुत बहुत आभार

  • Ratan Singh Shekhawat October 5, 2011 at 1:19 am

    बढ़िया जानकारी

  • महेश बारमाटे October 5, 2011 at 8:43 am

    बहुत बढ़िया जानकारी…
    आभार :)

    • अंकुर गुप्ता October 5, 2011 at 8:56 am

      आप सभी का धन्यवाद

Post comment


2 − one =