भविष्य में जालस्थलों के पते ऐसे होंगे
आजकल किसी जालस्थल का पता कुछ ऐसा होता है, blogs.antarjaal.in । यानि कि अंतिम हिस्सा .com, .in, .co.in आदि अक्षरों से समाप्त होता है। किन्तु आने वाले दिनों में अंतिम हिस्से में कोई भी शब्द हो सकेगा। जैसे कि blogs.antarjaal बस इतना ही काफी होगा। ICANN संस्था जो कि पूरे विश्व में डोमेन नाम जारी करती है वह अगले वर्ष (अर्थात २०१२) से ऐसे नामों के लिए आवेदन स्वीकार भी करना आरंभ कर देगी। लेकिन अधिक खुश होने की आवश्यकता इसलिए नही है क्योंकि ऐसे नाम हमारे आपके जैसे आम लोगों की पहुंच से बाहर होंगे यानि कि काफी महंगे होंगे। $185000 तो मात्र आवेदन शुल्क होगा और $25000 वार्षिक नवीनीकरण के लिए देना होगा। जाहिर सी बात है कि बड़ी कंपनियां ही ऐसे नाम पंजीकृत करवा पाएंगी।
1 Comment to “भविष्य में जालस्थलों के पते ऐसे होंगे”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार

Thanks for giving me knowledge about latest technologies.And i hope we will get more like it.