Jun
22

फायर फॉक्स ५ जारी हुआ

यदि आप अभी फायर फॉक्स के चौथे संस्करण को अपनाने की सोच रहे हैं तो आपने देरी कर दी है क्योंकि फायरफॉक्स का पांचवां संस्करण हाजिर है। जी हां चौथे संस्करण के जारी होने के मात्र तीन महीने बाद। फायरफॉक्स के चौथे संस्करण में काफी परिवर्तन हुए थे लेकिन पांचवें में आपको शायद ही कोई विशेष अंतर दिखे। हां कुछ चीज़ें अवश्य जोड़ दी गई हैं:

  • सीएसएस३ एनिमेशनों के लिए -moz उपसर्ग का समर्थन
  • Do-Not-Track नामक विकल्प
  • जावास्क्रिप्ट एवं कैनवास की सुधरी हुई कार्यनिष्पादन क्षमता
  • एचटीएमएल ५, एसवीजी एवं मैथएमएल के लिए बेहतर समर्थन
  • तेज ब्राउजिंग

अपग्रेड करते समय ध्यान देने योग्य जो बात है वो ये है कि इससे आपके कई प्लग इन चलना बंद हो सकते हैं क्योंकि अभी सभी प्लग इन लेखकों नें अपने अपने प्लग इनों को संस्करण क्रमांक ५ में चलने हेतु नही तैयार किया है। मेरा ख्याल है कि जब मामूली परिवर्तन ही करना था तो इसे ४.१ क्रमांक देना अधिक उचित था।

डाउनलोड हेतु: http://www.mozilla.com/en-US/firefox/new/

2 Comments to “फायर फॉक्स ५ जारी हुआ”

  • Himanshu November 22, 2011 at 9:28 am

    mera IDM is not working…
    kya naye version mai kaise chalu kar sakta hu?

Post comment


× 9 = sixty three