उबुन्टू नेटबुक संस्करण की समाप्ति
उबुन्टू की कंपनी कैनॉनिकल नें हाल ही में घोषणा की है कि उबुन्टू का नेटबुक संस्करण अब अलग से नही आएगा। आगे से उबुन्टू डेस्कटॉप संस्करण ही नेटबुक से लेकर डेस्कटॉप कम्प्यूटरों में उपयोग के लिए उपलब्ध होगा और उसका नाम उबुन्टू डेस्कटॉप संस्करण नही बल्कि केवल “उबुन्टू ११.४” होगा। गौरतलब है कि कैनॉनिकल ने हाल ही में उबुन्टू नेटबुक संस्करण की डेस्कटॉप (उबुन्टू यूनिटी) को उबुन्टू के डेस्कटॉप संस्करण में लगा दिया था। अत: अब नेटबुक के लिए एक अलग प्रचालन तंत्र (ऑपरेटिंग सिस्टम) की आवश्यकता नही रही।
सन २००५ में उबुन्टू ने उबुन्टू का सर्वर संस्करण जारी करना आरंभ किया था। डेस्कटॉप संस्करण से सर्वर संस्करण को अलग करने के लिए उसी समय से “उबुन्टू डेस्कटॉप एडीशन” शब्द प्रचलन में लाया गया था। कैनॉनिकल का कहना है कि उन्हे लोगों की प्रतिक्रियाओं से पता चला कि डेस्कटॉप संस्करण शब्द लोगों में काफी भ्रम की स्थिति पैदा कर रहा था। लोग अपने लैपटॉप के लिए उबुन्टू लैपटॉप संस्करण खोज रहे थे। इस भ्रामक स्थिति को समाप्त करने के लिए कैनॉनिकल ने निर्णय लिया कि अब वो उबुन्टू के आगामी संस्करण केवल “उबुन्टू” नाम से जारी करेंगे। हां सर्वर संस्करण का नाम अवश्य ही उबुन्टु सर्वर संस्करण रहेगा और यहपहले की तरह ही जारी होता रहेगा।
2 Comments to “उबुन्टू नेटबुक संस्करण की समाप्ति”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार

शीर्षक पढ़कर पहले मैं निराश हो गया था क्योंकि मैं नेटबुक लेने वाला हूँ, मैं समझा कि टैबलेट के प्रचलन के चलते शायद वे लोग नेटबुक संस्करण बन्द कर रहे हों लेकिन फिर पता चला कि उसी वर्जन में नेटबुक का समर्थन भी होगा।
क्या नेटबुक संस्करण में केवल इण्टरफेस/डैस्कटॉप वातावरण अलग होता है या वह रिसॉर्सिज और सुविधाओं के मामले में भी हल्का होता है?
नेटबुक संस्करण को इंटेल एटम प्रोसेसर और छोटी स्क्रीनों को ध्यान में रखकर बनाया जाता है।
लेकिन डेस्कटॉप और नेटबुक दोनो का आंतरिक हिस्सा समान होता है। मुख्य अंतर तो डेस्कटॉप वातावरण और पैकेजों का होता है।