Feb
10

विंडोज में लिनक्स जैसा पैकेज प्रबंधक पाएं

उबुन्टू में सिनैप्टिक पैकेज प्रबंधक होता है। इसकी सहायता से कम्प्यूटर में सॉफ्टवेयर स्थापित करना बहुत ही आसान हो जाता है। जरूरत के अधिकतर अनुप्रयोग एक ही स्थान में मिल जाते हैं। किन्तु विंडोज के साथ ऐसा नही है। आपको पैकेज अलग से डाउनलोड करना पड़ता है और फिर उसे स्थापित करना पड़ता है। यदि आप विंडोज में लिनक्स जैसा पैकेज प्रबंधक चाहते हैं तो एनपैक्ड आपके काम का हो सकता है। इसमें ढेर सारे अनुप्रयोगों की सूची है। आप जिसे चाहें चुनकर स्थापित कर सकते हैं और जिसे चाहे हटा सकते हैं। अधिक जानने के लिए इस चलचित्र को देखें:

डाउनलोड का पता है : http://code.google.com/p/windows-package-manager/

1 Comment to “विंडोज में लिनक्स जैसा पैकेज प्रबंधक पाएं”

  • ePandit February 11, 2011 at 9:23 pm

    बढ़िया जानकारी, वैसे ये एक पैकेज प्रबंधक है यानि पीसी से प्रोग्राम इंस्टाल करता है या ऍप स्टोर की तरह नेट से भी प्रोग्राम इंस्टाल कर सकता है?

    सुना है आने वाली विण्डोज़ ८ में मैक ऍप स्टोर की तर्ज पर ऍप्लिकेशन स्टोर होगा।

Post comment


7 + five =