Browsing all articles from February, 2011
Feb
15

उबुन्टू लिनक्स को फाइल सर्वर कैसे बनाएं?

उबुन्टू लिनक्स को फाइल सर्वर बनाना अर्थात उसमें ऐसी व्यवस्था करना जिससे किसी अन्य कम्प्यूटर के से हम उसकी फाइलें प्राप्त कर सकें। यह करना बहुत बहुत ही आसान है। ऐसा करने के लिए उस फोल्डर पर दाहिना क्लिक कीजिए और उसमें “शेयरिंग ऑप्शन” नामक विकल्प पर क्लिक कीजिए। अब खुलने वाले डिब्बे में “शेयर दिस फोल्डर” विकल्प को सक्षम कर दीजिए। यदि आपको “शेयरिंग सर्विस नॉट इंस्टाल्ड” का संदेश प्राप्त होता है तो “इंस्टाल सर्विस” नामक बटन पर क्लिक कर दीजिए।

स्थापना के पश्चात संभवत: आपको ऐसा संदेश दिखाई दे तो “एड द परमीशन्स आटोमैटिकली” बटन पर क्लिक कर दें। आपका फोल्डर नेटवर्क में उपलब्ध हो जाएगा।

यदि ऊपर बताए गए बटन पर क्लिक करने पर आपको यह संदेश प्राप्त होता है: Failed to execute child process “testparm” (No such file or directory) तो samba-common-bin नामक पैकेज को सिनैप्टिक पैकेज प्रबंधक से “अपग्रेड” कर लीजिए।

अब एक बार अपने इस कम्प्यूटर (फाइल सर्वर) का आई पी पता कर लेते हैं। इसके लिए टर्मिनल पर ifconfig नाम से आदेश दीजिए। आपको अपने कम्प्यूटर का स्टैटिक आई पी पता मिल जाएगा।

अब नेटवर्क के किसी अन्य कम्प्यूटर से जैसे विंडोज़ कम्प्यूटर की एक्सप्लोरर विंडो के एड्रेस बार में \\<ip address of file server>\  टाइप करें। जैसे \\192.168.1.3\ तो आपसे फाइल सर्वर का उपयोगकर्ता नाम और कूटशब्द मांगा जाएगा। सही कूटशब्द भरने पर आपको उस कम्प्यूटर के सभी साझा फोल्डर दिखाई देने लगेंगे।

Feb
10

विंडोज में लिनक्स जैसा पैकेज प्रबंधक पाएं

उबुन्टू में सिनैप्टिक पैकेज प्रबंधक होता है। इसकी सहायता से कम्प्यूटर में सॉफ्टवेयर स्थापित करना बहुत ही आसान हो जाता है। जरूरत के अधिकतर अनुप्रयोग एक ही स्थान में मिल जाते हैं। किन्तु विंडोज के साथ ऐसा नही है। आपको पैकेज अलग से डाउनलोड करना पड़ता है और फिर उसे स्थापित करना पड़ता है। यदि आप विंडोज में लिनक्स जैसा पैकेज प्रबंधक चाहते हैं तो एनपैक्ड आपके काम का हो सकता है। इसमें ढेर सारे अनुप्रयोगों की सूची है। आप जिसे चाहें चुनकर स्थापित कर सकते हैं और जिसे चाहे हटा सकते हैं। अधिक जानने के लिए इस चलचित्र को देखें:

डाउनलोड का पता है : http://code.google.com/p/windows-package-manager/

Feb
10

विंडोज ७ सर्विस पैक १, २२ फरवरी २०११ को जारी होगा

माइक्रोसॉफ्ट नें विंडोज़ के आधिकारिक चिट्ठे में यह घोषणा की है कि विंडोज़ ७ तथा विंडोज़ सर्वर २००८ आर२ के का पहला सर्विस पैक २२ फरवरी २०११ को जारी होगा। विंडोज उपयोगकर्ताओं को यह माइक्रोसॉफ्ट डाउनलोड केन्द्र तथा विंडोज अपडेट दोनो से ही मिल सकेगा।

Today we officially handed off the final release (RTM) of Windows 7 and Windows Server 2008 R2 Service Pack 1 (SP1) to our OEM partners. On February 16th Windows 7 and Windows Server 2008 R2 SP1 will be available for MSDN and TechNet Subscribers as well as Volume License customers. On February 22nd, Windows 7 and Windows Server 2008 R2 SP1 will become generally available for folks to download via the Microsoft Download Center and available on Windows Update.

Feb
9

हॉटमेल में अस्थायी ईमेल पते कैसे बनाएं

वैसे तो टेन मिनट्स मेल जैसी सेवाएं हैं ही अस्थायी ईमेल पते बनाने के लिए, किन्तु फिर भी कई बार ऐसे पते कुछ लम्बे समय तक रखने आवश्यक हो जाते हैं जैसे कि कुछ सप्ताह या माह।

कभी यह भी हो सकता है कि खरीददारी के लिए आप कोई पता उपयोग करें और सोशल नेटवर्किंग के लिए कोई और। ऐसे में एक से अधिक ईमेल खाते बनाना भी दिक्कत भरा होगा।

इन दोनो समस्याओं का समाधान है हॉट मेल की “ईमेल एलियास” या “उपनाम नाम” बनाने की सुविधा।

ईमेल एलियास बनाने पर आपको एक और ईमेल पता मिल जाता है किन्तु उसमें आने वाली सभी ईमेलें आपके मुख्य ईमेल खाते में ही जाती हैं। यदि आप अस्थायी ईमेल खाता बनाना चाहते हैं तो यह सुविधा काम की है क्योंकि जब आप चाहें अपना एलियास मिटाकर उस ईमेल पते पर आने वाली सभी ईमेलों को बंद कर सकते हैं।

ईमेल एलियास (उपनाम) बनाने के लिए “इनबाक्स” के आगे बने गोले में क्लिक करें और फिर “Create a Hotmail Alias” में क्लिक करें।

अपने नये पते का नाम लिखें और “create  an alias” में क्लिक करें।

अब आपसे पूछा जाएगा कि आप इस एलियास में आने वाली ईमेलों को कहां रखना चाहेंगे? एक अन्य फोल्डर पर या फिर मुख्य इनबॉक्स पर? सुविधानुसार विकल्प चुनें फिर “Done” बटन पर क्लिक कर दें।

बधाई हो अब आपका ईमेल उपनाम बन गया। आप चाहें तो नए पते से ईमेल भेज भी सकते हैं।

Feb
3

एक्सप्लोरर विंडो के ध्वस्त होने से डेस्कटॉप को बचाएं

एक्प्लोरर.ईएक्सई नाम की प्रक्रिया विंडोज की महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। फोल्डर विंडो तथा डेस्कटॉप इत्यादि इसी प्रक्रिया के चलते रहने की वजह से दिखाई देते हैं। कभी कभार यह प्रक्रिया किसी वजह से बंद हो जाती है। ऐसे में जितने फोल्डर खुले हैं वो बंद हो जाते हैं तथा पूरी डेस्कटॉप गायब हो जाती है। कम्प्यूटर के कम जानकार लोगों के लिए ऐसी घटना हैरान परेशान करने के लिए काफी है।

यदि आपके साथ ऐसा होता है तो Ctrl + Shift + Esc बटन एक साथ दबाएं। इससे आपके समक्ष टास्क मैनेजर उपस्थित हो जाएगा। अब “Applications” टैब में जाएं और “New Task” में क्लिक करें। Create new task के डॉयलॉग बॉक्स में explorer लिखकर Ok बटन पर क्लिक करें। आपको अपनी डेस्कटॉप वापस मिल जाएगी।

एक दूसरा मार्ग यह है कि कुछ ऐसा किया जाए कि यदि कोई एक्सप्लोरर विंडो ध्वस्त होती भी है तो वह  डेस्कटॉप को प्रभावित न करे। इसके लिए आवश्यक है कि डेस्कटॉप की प्रक्रिया से एक्सप्लोरर विंडो की प्रक्रिया पृथक हों।

ऐसा करने के लिए कंट्रोल पैनल में फोल्डर ऑप्शन्स में जाएं। अब इसमें व्यू टैब में क्लिक करें। यहां उपलब्ध सूची में नीचे आएं और Launch folder windows in a separate process में क्लिक करके उसे सक्षम कर दें। अब ओके बटन पर क्लिक करें।

अब आपकी एक्सप्लोरर विंडो की पृथक प्रक्रिया चलेगी और डेस्कटॉप की पृथक, जिससे यदि किसी विंडो में कोई गड़बड़ी हुई भी तो डेस्कटॉप अप्रभावित रहेंगी।

Feb
3

गांधी जी फौन्ट डाउनलोड करें

महात्मा गांधी जी के नाम पर हिन्दी तथा अंग्रेजी के एक एक फौन्ट उपलब्ध करवाए गए हैं। इन फौंटो के आकार की खास बात यह है कि इनमें आपको कहीं न कहीं गांधी जी का चश्मा जरूर नजर आएगा। इस फौंट का देवनागरी संस्करण यूनिकोड में है। इन फौंटों की वेबसाईट काफी पहले ही आ चुकी थी किन्तु फौंट नही आए थे। आज जाकर जब मैंने साइट में देखा तो मुझे फौंट मिल गए।

इन्हे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.gandhijifont.com/downloadthefont.htm

Feb
3

गूगल क्रोम के नुस्खे

गणित हल करना

गूगल क्रोम के एड्रेस बार में अपना गणित का प्रश्न लिखें जैसे 10+200 । आपको इंटर बटन भी दबानी नही पड़ेगी और आपको जवाब मिल जाएगा।

एक से अधिक होम पेज निर्धारित करना

“अनुकूलित एवं नियंत्रित करें” वाले बटन पर क्लिक करें फिर “विकल्प” में जाएं।

अब “निम्न पृष्ठ खोलें” चुनें और फिर “जोड़ें…” बटन में क्लिक करके जालस्थलों के पते जोड़ दें। अब जब आप गूगल क्रोम आरंभ करेंगे वे सभी जालस्थल अलग अलग टैबों में खुल जाएंगे।

about :x xxxxx

फायरफाक्स के एबाउट कान्फिग की तरह ही क्रोम में भी कुछ about:xxxxxxx हैं, जिनकी सहायता से आप क्रोम से संबंधित काफी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। ये हैं:

About:DNS
About:Cache
About:Plugins
About:Memory
About:Crash

टैबों को फेविआइकान के आकार में सिकोड़ देना।

किसी टैब में दाहिना क्लिक करें फिर “पिन टैब” में क्लिक कर दें।

Feb
3

इम्यूनेट एंटीवायरस अब गूगल पैक के साथ

गूगल काफी समय से गूगल पैक के रूप में विंडोज उपयोगकर्ताओं को कुछ मुफ्त के अनुप्रयोगों को उपलब्ध करवा रहा था। अभी हाल ही में इसमें एक नए एंटीवायरस को शामिल किया गया है नाम है इम्यूनेट। गूगल पैक में एवास्ट एंटी वायरस पहले से ही था और अभी भी है किन्तु इम्यूनेट अब पूर्वचयनित अनुप्रयोगों में रहेगा। आप चाहें तो इम्यूनेट के बजाय एवास्ट का चुनाव भी कर सकते हैं।

http://pack.google.com/intl/en/pack_installer.html

Feb
3

दुनिया के सबसे अधिक प्रतिबंधित किए जाने वाले जालस्थल

ओपेन डीएनएस काफी लोकप्रिय मुफ्त की डीएनएस सेवा है। अक्सर लोग इसका उपयोग अपने बच्चों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों इत्यादि के इंटरनेट के उपभोग को नियंत्रित करने में करते हैं। ओपेन डीएनएस का दावा है कि दुनिया के कुल डीएनएस अनुरोधों का एक प्रतिशत हिस्सा वह संभालता है।

अभी हाल ही में ओपेन डीएनएस एक सूची जारी की है, जिसमें उन्होंने दुनिया में सबसे अधिक प्रतिबंधित किए जाने वाले जालस्थलों को सूचीबद्ध किया है।

स्रोत: डिजिटल इंस्पाईरेशन