Browsing all articles from November, 2010
Nov
4

क्रोमियम और क्रोम ब्राउज़र में क्या अंतर है?

आप गूगल क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल तो करते ही होंगे? और हो सकता है क्रोमियम ब्राउज़र के विषय में भी सुन रखा हो? आज की इस प्रविष्टि में हम इन्ही दोनों के मध्य अंतर को समझेंगे।

  • क्रोमियम एक मुक्त स्रोत परियोजना है। गूगल क्रोम ब्राउज़र इसी परियोजना से व्युत्पन्न हुआ है।
  • क्रोमियम गूगल क्रोम के सभी एक्सटेंशनों का समर्थन करता है।
  • गूगल क्रोम ९९.९९% क्रोमियम ब्राउज़र ही है। बस इसमें थोड़े बहुत परिवर्तन किए गए हैं।
  • क्रोमियम के अद्यतन लगभग प्रतिदिन जारी होते हैं। कभी कभी तो एक दिन में बीस बीस जारी हो जाते हैं। जबकि क्रोम के अद्यतन कुछ महीनों में जारी होते हैं।
  • क्रोमियम को टिकाऊ नही कहा जा सकता है जबकि क्रोम ब्राउज़र टिकाऊ माना जाता है। इसीलिए, क्रोम ब्राउज़र को ही जनता के बीच उपयोग हेतु रखा जाता है।
Nov
4

फोटोशॉप जिंदगी

यह चलचित्र देखें और आनंद लें:

Nov
2

लिनक्स वितरणों का इतिहास [एक नजर में]

विकीपीडिया में प्रकाशित यह एसवीजी फाइल लिनक्स वितरणों के जन्म एवं इतिहास को समझने में काफी मदद करती है।

आप भी डाउनलोड करें और अपना ज्ञान बढ़ाएं।

http://upload.wikimedia.org/wikipedia/commons/9/9a/Gldt1009.svg