Nov
4

फायरफॉक्स ४, बैनशी और लिब्रे ऑफिस होंगे उबुन्टू ११.०४ में

उबुन्टू डेवेलपर सम्मेलन २०१० में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिनमें से एक प्रमुख, यूनिटी को मुख्य डेस्कटॉप वातावरण बनाना है। इसके अलावा उबुन्टू ११.०४ में फायरफॉक्स का चौथा संस्करण आएगा। रिद्म बॉक्स संगीत प्लेयर ११.०४ में मौजूद नही होगा। इसकी बजाए बैनशी संगीत प्लेयर होगा। इसी प्रकार उबुन्टू के अगले संस्करण में ओपेन ऑफिस नही होगा। इसकी बजाय ओपेन ऑफिस आधारित लिब्रे ऑफिस होगा। पहले क्रोमियम को मुख्य ब्राउज़र बनाने की बात चली किन्तु क्रोमियम में पर्याप्त भाषा समर्थन इत्यादि न होने के कारण उस विचार को त्याग दिया गया और फायरफॉक्स ४ का निर्णय लिया गया।

3 Comments to “फायरफॉक्स ४, बैनशी और लिब्रे ऑफिस होंगे उबुन्टू ११.०४ में”

  • Ratan Singh Shekhawat November 5, 2010 at 6:02 am

    बढ़िया जानकारी !
    फायरफोक्स में आपकी साईट खोलने के लिए अभी भी पहले कुकीज डिलीट करने पड़ते है वो भी हर पोस्ट के लिए जबकि इंटरनेट एक्स्प्लोरर व क्रोम में यह दिक्कत नहीं आती |

    • अंकुर गुप्ता November 5, 2010 at 6:47 pm

      कभी कभी मुझे भी यही दिक्कत आती है। इस समस्या का हल समझ में नही आ रहा है। कोई हल मिलेगा तो जरूर बताइएगा।

  • Bhaskar November 7, 2010 at 7:28 pm

    दीवाली पर्व है खुशियों का, उजालों का, लक्ष्मी का…. इस दीवाली आपकी जिंदगी खुशियों से भरी हो, दुनिया उजालों से रोशन हो, घर पर महा लक्ष्मी का आगमन हो… दीपक का प्रकाश हर पल आपके जीवन मे एक नयी रोशनी दे, बस यही शुभकामना है हमारी आपके लिए दीवाली के इस पावन अवसर पार …दीपावली की हार्दिक शुभ कामनाएँ

Post comment


9 − two =