Browsing all articles from October, 2010
Oct
14

$४० डालर का पीडीएफटाइगर मुफ्त डाउनलोड करें [जल्दी करें]

पीडीएफटाइगर ४० डालर की कीमत का सॉफ्टवेयर है जिसकी सहायता से हम किसी भी पीडीएफ फाइल को विभिन्न संरूपों में अथवा किसी संरूप की फाइल को पीडीएफ फाइल में परिवर्तित कर सकते हैं। पीडीएफ टाइगर निम्नलिखित संरूपों को समर्थन देता है:

Word to PDF PDF to Word Doc PDF to JPG
Excel to PDF PDF to RTF PDF to BMP
PowerPoint to PDF PDF to TXT PDF to GIF
TXT to PDF PDF to HTML PDF to TIF
Images to PDF PDF to SWF PDF to PNG
All Printable Files to PDF
यह सॉफ्टवेयर २१ अक्टूबर २०१० तक मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। तो फिर देर किस बात की अपनी प्रति अभी डाउनलोड कीजिए:
http://www.pdftiger.com/giveaway.html
Oct
11

फोटोशॉप में स्मार्ट ऑब्जेक्ट का क्या उपयोग है? (वीडियो प्रशिक्षण)

मान लीजिए कि आपको एक विजिटिंग कार्ड बनाना है। आपने फोटोशॉप में एक पृष्ठ में उसकी कई प्रतियां बना लीं। अब पता लगा कि दूरभाष क्रमांक अथवा घर का पता गड़बड़ है। ऐसी स्थिति में यदि कुछ सुधारना हो तो फिर हमें सभी प्रतियों में सुधार करना होगा। स्मार्ट ऑब्जेक्ट हमें इन सभी प्रतियों में एक साथ परिवर्तन करने की सुविधा प्रदान करता है। इससे हम अपना काफी समय बचा सकते हैं।

पूरा वीडियो प्रशिक्षण देखें:

Oct
10

उबुन्टू १०.१० जारी! अभी डाउनलोड करें

Ubuntu 10.04 LTS Logo

उबुन्टू का नवीन संस्करण उबुन्टू १०.१० आज दिनांक १०.१०.१० को रात १० बजके १० मिनट और १० सेकेंड (GMT) पर जारी हो चुका है। नए उबुन्टू में इवॉल्यूशन ईमेल क्लाइंट के चलने की गति बढ़ी है। वहीं तस्वीरों के प्रबंधक के रूप में एफ स्पॉट की जगह शॉटवेल ने ले ली है। ग्विबर का ट्विटर में अधिक सुरक्षित सत्रारंभ हेतु अद्यतनीकरण किया गया है। ध्वनि मेन्यू का एप्लेट अब पहले से बेहतर हो गया है अब यह एक छोटे से संगीत प्लेयर के साथ है जो कि Rhythmbox के संगीत को नियंत्रित कर सकता है। इसके अलावा उबुन्टू सॉफ्टवेयर केन्द्र, उबुन्टू वन इत्यादि का भी अद्यतनीकरण किया गया है।

आप इसे http://www.ubuntu.com से प्राप्त कर सकते हैं।

Oct
10

अपने ब्राउज़र पुस्तकचिन्हों का बैकअप लें

लगभग सभी वेब ब्राउज़रों में अपनी पसंदीदा जालस्थलों को पुस्तकचिन्हित करने की व्यवस्था होती है। मान लीजिए कि यदि आपको कम्प्यूटर को फार्मेट करना पड़े तो? तो सारे पुस्तकचिन्ह भी समाप्त हो जाएंगे। आज हम यह जानेंगे कि कुछ प्रमुख वेब ब्राउज़रों में अपने पुस्तकचिन्हों का बैकअप कैसे लें।

१. फायरफॉक्स: फायरफॉक्स में पुस्तकचिन्हों का बैकअप लेने के लिए Bookmarks मेन्यू से Organize Bookmarks में जाएं।

फिर Import and Backup से Backup में क्लिक करें। और फाइल को अपनी पसंद की जगह में सहेज लें।

२. गूगल क्रोम: “पाने” वाले प्रतीक चिन्ह में क्लिक करें और Bookmark Manager में क्लिक करें।

अब Organize  मेन्यू से Export bookmarks… में क्लिक करें और बैकअप फाइल को अपनी पसंदीदा जगह में सहेज सकते हैं।

३. इंटरनेट एक्सप्लोरर: इंटरनेट एक्सप्लोरर में पुस्तकचिन्हों का बैक अप लेने के लिये File> Import and Export में क्लिक करें। आपके सामने एक विजार्ड खुल जाएगा। पहले चरण में आपको यह चुनना होता है कि आप चीजों को आयात करना चाहते हैं अथवा निर्यात? यहां हम Export to a File चुनेंगे। और नेक्स्ट बटन पर क्लिक कर देंगे।

अब आपको यह चुनने को कहा जाता है कि आप क्या निर्यात करना चाहते हैं। हम यहां Favorites चुनेंगे और नेक्स्ट में क्लिक करेंगे।

अब यह चुनेंगे कि किस फोल्डर को निर्यात करेंगे।

अब यह बताना होगा कि आप किस जगह् में बैक अप सहेजना चाहेंगे। ब्राउज़ बटन पर क्लिक करके उस जगह को चुनेंगे और फिनिश बटन पर क्लिक करके अपने पुस्तकचिन्ह सहेज लेंगे।

Oct
10

मैं कम्प्यूटर पर अपने काम को कैसे प्रबंधित करता हूं

आज की प्रविष्टि में मैं आपको बताउंगा कि मैं अपना रोजमर्रा का कामकाज अपने कम्प्यूटर में कैसे व्यवस्थित और प्रबंधित करता हूं।

१. विंडोज़ स्टिकी नोट्स : आज क्या करना है, कल क्या करना है, कौन सा कार्य अधिक महत्वपूर्ण है और कौन सा कम। अब तक मैं इन सभी जानकारियों को सहेजने के लिए कागज के टुकड़ों का इस्तेमाल करता था जिससे मेरी टेबल में कागज ही कागज फैल जाता था। विंडोज़ स्टिकी नोट्सों के जरिए अब मैं बड़ी ही आसानी से अपने काम काज की जानकारी व्यवस्थित तरीके रख पाता हूं।

२. विंडोज़ टास्क शेड्यूलर: विंडोज़ के इस प्रोग्राम के जरिए मैं कई स्वत: हो सकने वाले कार्यों के समय निर्धारित कर देता हूं और वे कार्य निर्धारित समय में पूरे हो जाते हैं। मसलन मैंनें अपनी साइटों के डाटाबेसों के बैकअप को रोज शाम को आठ बजे निर्धारित किया हुआ है । शाम को आठ बजे ये कार्य स्वत: ही प्रारंभ होकर पूर्ण हो जाता है।

३. विंडोज़ लाइब्रेरी: मेरे कम्प्यूटर में नौ पार्टीशन हैं। इनमें फाइलों को व्यवस्थित करने का सबसे अच्छा तरीका है कि उन्हे विषयानुसार आभासी फोल्डरों में रख दिया जाए। विंडोज़ ७ के साथ आने वाली विंडोज़ लाइब्रेरियां इस कार्य में मेरी सहायता करती हैं।

४. ड्रॉप बॉक्स: ड्रॉप बॉक्स से मुझे दो गीगाबाइट की आनलाइन संग्रहण सुविधा मिलती है। हफ्ते पंद्रह दिन में मैं अपनी महत्वपूर्ण फाइलों को संपीड़ित करके ड्रॉप बॉक्स में सहेज देता हूं। इससे मेरे डाटा को अतिरिक्त सुरक्षा मिल जाती है।

वेबसाइट: www.dropbox.com

५. फायरफॉक्स पुस्तकचिन्ह: अंतर्जाल पर घूमते हुए कई काम के जालस्थल मिल जाते हैं तो उन्हे बाद के उपयोग के लिए फायरफॉक्स की पुस्तकचिन्ह पट्टिका में पुस्तकचिन्हित कर लेता हूं। इस पट्टिका की खास बात ये है कि इसमें हम फोल्डर और उप फोल्डर बना सकते हैं जिससे ढेर सारे पुस्तक चिन्हों को अच्छे से व्यवस्थित किया जा सकता है।

६.फोटोस्केप : मुझे अक्सर ढेर सारी तस्वीरों में एक से कार्य करने होते हैं जैसे उनका आकार बदलना, वाटरमार्क लगाना इत्यादि। फोटोस्केप से मुझे ऐसे कार्यों को तेजी से करने में सहायता मिलती है। फोटोस्केप इन कार्यों के अलावा और भी बहुत से कार्य कर सकता है किन्तु मैं इससे मुख्य रूप से उपरोक्त कार्य ही लेता हूं।

वेबसाइट: www.photoscape.org

७. बरह: अंतर्जाल पर हिन्दी में गप्पें मारना हो या हिन्दी चिट्ठाकारी का कार्य हो बीच बीच में अंग्रेजी के अक्षर भी लिखने होते हैं। बरह से मुझे इस कार्य में तेजी मिलती है क्योंकि केवल F11 के जरिए हम हिन्दी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिन्दी में आसानी से जा सकते हैं।

वेबसाइट: www.baraha.com

८. अभी इस प्रविष्टि को लिखते समय पता नही क्या हुआ कि मेरी पूरी प्रविष्टि ही खत्म हो गई। यानि कि पूरा का पूरा लेख ही उड़ गया। आगे से ऐसा न हो तो मैंने एक और औजार का प्रयोग आरंभ कर दिया है: यह है, टेक्स्ट एरिया कैश। ये एक फायरफॉक्स एक्सटेंशन है जिससे कि आप वेबसाइटों के टेक्सएरिया में जो कुछ भी लिखते हैं वो ये सहेज लेता है। यदि किसी कारणवश आपका ब्राउजर क्रैश हो जाए तो आपका लिखा नष्ट हो जाएगा। ऐसे में यह एक्सटेंशन आपको आपके लिखे हुए का अतिरिक्त बैक अप उपलब्ध कराता है। चिट्ठाकारों के लिए खास तौर पर उपयोगी है।

डाउनलोड का पता है : https://addons.mozilla.org/en-US/firefox/addon/5761/

Oct
9

अंतरजाल डॉट इन की ओर से सी प्रोग्रामिंग वीडियो पुस्तक पर १०% की छूट

क्या आप सी प्रोग्रामिंग सीखना चाहते हैं? यदि हां तो किसी कोचिंग इत्यादि जाने की आवश्यकता नही है। लर्न बाई वाच इसके वीडियो प्रशिक्षण की सीडी उपलब्ध करवा रहा है। ये सीडी हिन्दी भाषा में है। यानि कि हिन्दी भाषी लोगों के लिए सीखने का अच्छा मौका है। और अंतर्जाल डॉट इन के पाठकों के लिए विशेष छूट का कूपन भी है।

खरीद करते समय इस कूपन कोड को डालना न भूलें: ANTARJAALROCKS

इस कूपन से आपको अपनी खरीद में १०% की छूट मिलेगी।

आज ही खरीदें: http://en.learnbywatch.com/products

यह कूपन कोड शुरूआत की दस खरीदों तक के लिए ही वैध है , अत: जल्दी करें।

डेमो

http://www.youtube.com/learnbywatch

Oct
8

विंडोज़ ७ स्टार्टर और होम बेसिक में अतिरिक्त सुविधाएं जोड़ें

विंडोज़ ७ स्टार्टर तथा होम बेसिक में कई चीज़ें नही की जा सकती हैं जैसे कि डेस्कटॉप का वालपेपर बदलना, विंडो पारदर्शिता का अक्षम होना इत्यादि। हैपी बुलडोज़र नाम के एक शख्स नें “Personalization Panel” नाम से एक छोटा सा सॉफ्टवेयर बनाया है जिसके जरिए विंडोज़ स्टार्टर और होम बेसिक में इस प्रकार के कई कार्यों को सुगमता से किया जा सकता है।

इस सॉफ्टवेयर के जरिए आप

  • वालपेपर बदल पाएंगे
  • थीम समर्थन सक्षम कर पाएंगे
  • एरो ग्लास(कांच जैसा रूप) सक्षम कर पाएंगे
  • इसे आपने डेस्कटॉप के कॉन्टेक्स्ट मेन्यू में जोड़ पाएंगे
  • विंडो और टास्कबार के रंगों को बदल पाएंगे

इसका एक पोर्टेबल संस्करण भी उपलब्ध है।

चित्र : साभार आस्कवीजी

डाउनलोड का पता है : http://winreview.ru/request.php?43