Oct
27

[सावधान] माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एसेंशियल के भेष में वायरस

अंतर्जाल पर एक नया वायरस आ गया है जो कि माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एसेंशियल की तरह दिखाई देता है। इसे तकनीकी तौर पर “Win32/FakePAV” नाम दिया गया है। दिखाई देने में इसनें एक एक से होशियार कम्प्यूटर उपयोगकर्ताओं को उल्लू बना दिया। यह नकली एंटीवायरस उपयोगकर्ता को यह सूचित करता है कि यह वायरस मिटानें में सक्षम नही है और वायरस मिटाने के लिए आपको कुछ अन्य औजार डाउनलोड करने होंगे। यह नकली एंटीवायरस आपको AntiSpySafeguard, Major Defense Kit, Peak Protection, Pest Detector और Red Cross जैसे प्रोग्रामों(या वायरसों) को डाउनलोड करने की सलाह देता है।

१. यह कम्प्यूटर में इस प्रकार परिवर्तन कर देता है जिससे कि यह कम्प्यूटर के आरंभ होते ही चालू हो जाए।

२. जब आप किसी प्रोग्राम को क्रियान्वित कराएंगे तो यह उसे रोक देगा और कहेगा कि इस प्रोग्राम में संक्रमण हो गया है।

३. आप चाहें तो इसकी विस्तृत जानकारी देख सकते हैं।

४. यदि आप apply changes अथवा clean computer बटन पर क्लिक करेंगे तो यह आपके सामने संक्रमण को ठीक करने का नाटक करेगा। इसके बाद आपको unable to clean threat का संदेश मिलेगा

५. इसमें scan online में क्लिक करने पर यह इंटरनेट से हल खोजने का नाटक करेगा और फिर आपके सामने कुछ एंटीवायरसों की सूची लाकर रख देगा

६. free install पर क्लिक करते ही वह प्रोग्राम डाउनलोड होकर स्थापना के लिए प्रस्तुत हो जाएगा

वायरसों के बारे में सावधानी ही सुरक्षा है की बात लागू होती है। यदि आपको माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एसेंशियल डाउनलोड करना है तो उसे माइक्रोसॉफ्ट की आधिकारिक वेबसाइट से करें। यदि आपका कम्प्यूटर इस विषाणु से संक्रमित हो गया है तो उसे असली माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एशेंशियल से स्कैन करें।

सूचना स्रोत: http://windowsteamblog.com/windows/b/windowssecurity/archive/2010/10/25/fake-microsoft-security-essentials-software-on-the-loose-don-t-be-fooled-by-it.aspx

5 Comments to “[सावधान] माइक्रोसॉफ्ट सिक्योरिटी एसेंशियल के भेष में वायरस”

  • समीर लाल October 27, 2010 at 6:25 am

    आज मेरे कमप्यूटर में भी Think Point के नाम से इन्स्टाल हो गया था. सारे प्रोग्राम डिसेबल कर दिये थे. बड़ी मुश्किल से अलग हुआ.

    अब मामला सही है.

  • Nishant Mishra October 27, 2010 at 6:31 am

    ऐसे ही एक पैलेडीन एंटी वायरस ने ऑफिस में बहुत से कम्प्यूटरों को चौपट कर दिया. पैलेडीन एंटी वायरस से सावधान रहें! उसका तोड़ मैलवेयरबाईट (Malwarebyte) डाउनलोड करके कर सकते हैं.

  • Ratan Singh Shekhawat October 27, 2010 at 6:49 am

    ज्यादातर उबुन्टु का इस्तेमाल करते है इसलिए ऐसे झमेलों से वास्ता ही नहीं पड़ता और विडो में जब से kaspersky इस्तेमाल करना शुरू किया सुखी हो गए है साल भर विंडो कभी ख़राब नहीं हुई |

  • Enterprise Mobility Management October 27, 2010 at 12:08 pm

    This application is equal to antivirus? From where i download this application ? help me…. i need

Post comment


seven + 1 =