Oct
27

विंडोज़ से लिनक्स में दूरस्थ डेस्कटॉप का प्रयोग

यदि आप किसी विंडोज़ कम्प्यूटर में बैठे हों और आपको किसी लिनक्स कम्प्यूटर को दूर से नियंत्रित करना हो तो हमें दूरस्थ डेस्कटॉप (रिमोट डेस्कटॉप) का प्रयोग करना होगा। यदि विंडोज़ से विंडोज़ आधारित कम्प्यूटर को नियंत्रित करना हो तो यह काफी आसान होता है क्योंकि विंडोज़ में पहले से ही इसका सॉफ्टवेयर स्थापित रहता है।

१. लिनक्स में रिमोट डेस्कटॉप सक्षम करना।

सिस्टम > प्रिफरेंसेज़ > रिमोट डेस्कटॉप में जाएं।

यहां Allow other users to view your desktop तथा Allow other users to control your desktop दोनो को सक्षम कर दें। यदि चाहें तो सुरक्षा हेतु कूटशब्द निर्धारित कर सकते हैं। किन्तु यदि घर का कम्प्यूटर है तो शायद इसे निर्धारित करना आवश्यक नही होगा।

२. लेकिन विंडोज़ रिमोट डेस्कटॉप क्लाइंट को आप लिनक्स कम्प्यूटर के लिए इस्तेमाल नही कर सकते हैं। लिनक्स के लिए हमें वीएनसी व्यूअर की आवश्यकता होगी। इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.realvnc.com/cgi-bin/download.cgi

यहां आपको वीएनसी सर्वर और वीएनसी क्लाइंट/व्यूअर दोनों ही मिलेंगे। हमें यहां केवल व्यूअर की आवश्यकता है। उसे डाउनलोड कर लें। और फिर चलाएं:

यहां अपनी लिनक्स मशीन का आईपी पता दें और ओके बटन पर क्लिक करें।

आप विंडोज़ मशीन से लिनक्स मशीन को नियंत्रित कर पाएंगे

1 Comment to “विंडोज़ से लिनक्स में दूरस्थ डेस्कटॉप का प्रयोग”

  • ePandit February 13, 2011 at 8:23 am

    अच्छी जानकारी, क्या वीऍनसी क्लाइण्टों में हर बार आइपी पता देना जरुरी होता है या फिर टीमव्यूअर की तरह पार्टनर सैट कर सकते हैं?

Post comment


+ five = 13