कम्प्यूटर और तकनीक की दुनिया के मजेदार तथ्य
१. माइक्रोसॉफ्ट की ये परंपरा रही है कि वह अपने किसी भी सॉफ्टवेयर को उसकी विकास की अवस्था में एक कोड नाम देता है। उदाहरण के लिए विंडोज़ विस्टा का कोड नाम लांग हार्न था और विंडोज़ ७ का कोड नाम विंडोज़ विएना था। सभी कोड नामों की सूची यहां देखें: http://en.wikipedia.org/wiki/List_of_Microsoft_codenames
२. क्या आप जानते हैं कि आप विंडोज़ में con नाम का फोल्डर नही बना सकते हैं।
३. दुनिया के पहले विंडोज़ वायरस का नाम विनवर १.४ (Winver 1.4) था।
४. एप्पल के बाद दुनिया के सबसे ज्यादा मैकिंटोश डेवेलपर माइक्रोसॉफ्ट की मैकिंटोश व्यापारिक इकाई में पाए जाते हैं।
५. माइक्रोसॉफ्ट साक्षात्कार में हमेंशा अजीबोगरीब प्रश्न पूछती है: माइक्रोसॉफ्ट साक्षात्कार के दौरान अजीबोगरीब प्रशन पूछने के लिए जानी जाती है। “आप अगले पांच वर्षों में अपने आप को कहां पाते हैं” जैसे सामान्य प्रश्नों के स्थान पर वो आपको कोई पहेली सुलझाने को कह सकते हैं या कुछ ऐसे प्रश्न पूछ सकते हैं जैसे “एक ऐसी काफी बनाने की मशीन डिजाइन कीजिए जिसे अंतरिक्ष यात्री इस्तेमाल कर सकें” या फिर “मैन होल का ढक्कन गोल क्यों होता है?”
६. माइक्रोसॉफ्ट के पास दस हजार से ज्यादा पेटेंट हैं।
७. लैरी पेज और सेर्गे ब्रिन नें अपने पेज रैंक कोड को जांचने के लिए अपना पहला सर्वर लीगो की गोटियों से बनाया था।
८. गूगल के पास अनुवादकों का दुनिया में सबसे बड़ा जाल है।
९. जीमेल लोगों के बीच सार्वजनिक उपयोग के पहले करीब दो वर्षों तक आंतरिक रूप से उपयोग किया जाता रहा है।
१०. गूगल प्रतिक्रियाओं को जरूर सुनता हैं। यदि आप गूगल को ईमेल करते हैं तो इसका मतलब यह नही है कि आप अपना ईमेल कुंए में डाल रहे हैं।
११. आपने ध्यान दिया होगा कि फेसबुक का रंग हमेशा से नीला ही रहा है मालूम है क्यों? क्योंकि फेसबुक के मालिक मार्क जकर्बर्ग वर्णान्ध हैं। वो केवल नीला रंग ही देख पाते हैं।
१२. फेसबुक पर जो मार्क जकरबर्क का पृष्ठ है उसमें उन्होंने अपनी जानकारी में अपनी शैक्षणिक योग्यता हार्वर्ड स्नातक लिखी है। जो कि सच नही है। मार्क नें हार्वर्ड तो बीच में ही छोड़ दिया था। एक पत्रकार से उन्होंने एक बातचीत में इस बारे में कहा था कि : हमारे पास ड्रॉप आउट लोगों के लिए सेटिंग नही है। “That’s true. We don’t have a setting for dropout.”
१३. फेसबुक अनुप्रयोगों(एप्लीकेशन) को विकसित करने में आठ लाख से ज्यादा डेवेलपर लगे हुए हैं।
१४. फोटोशॉप को सबसे पहले १९८७ में दो भाईयों थॉमस और जॉन नॉल के द्वारा विकसित किया गया था। थॉमस मोनोक्रोम डिस्प्ले में ग्रेस्केल छवि को दिखाने हेतु एक प्रोग्राम लिख रहे थे। उनके भाई को जब इसके बारे में पता चला तो उन्होंने इसे एक पूरा का पूरा चित्र संपादन का सॉफ्टवेयर बनाने की अनुशंसा की। दोनो भाइयों नें मिलकर ImagePro नामक एक सॉफ्टवेयर विकसित किया जिसे बाद में एडोबी नें खरीद लिया और इसे अब हम फोटोशॉप के नाम से जानते हैं।
13 Comments to “कम्प्यूटर और तकनीक की दुनिया के मजेदार तथ्य”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार

वाह ! बहुत बढ़िया और मजेदार जानकारी दी आपने !!
मजेदार है.
बहुत बढ़िया और मजेदार जानकारी धन्यवाद
bahut accha hai lekin windows me ‘con’ naam se folder ban sakta hai.
@Ritansha : मैंने con नाम से फोल्डर बनाने की कोशिश की किन्तु नही बना।
aap bhut aachi jankari dete hai……….. thanx
con नाम का फोल्डर बना सकते हैं लेकीन थोडी सेटिंग्स मे बदलाव करनी पडे्गी।
बहुत बढीया जानकारी…
aap ne jo jankari di hain bahut aachi hain aap ko salaam
बढ़िया मजेदार जानकारियाँ, मेरे पास भी कुछ ऐसी जानकारियाँ हैं। आप के लेख से मुझे भी इस तरह का लेख लिखने की प्रेरणा मिली है।
अरे हाँ, जरा ये बात समझायें।
माइक्रोसॉफ्ट की मैकिण्टोश व्यापारिक इकाई से क्या मतलब है?
उसका मतलब है : माइक्रोसॉफ्ट का वो विभाग जो माइक्रोसॉफ्ट के मैक के लिए बनने वाला उत्पाद देखता है।
बहुत अच्छी जानकारी दिये हो.. पढ़के मजा आ गया….
सच मे जानकारी अच्छी है