Sep
18

विशेष: इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ बीटा जारी

टास्कबार में वेबसाइटों को चिपकाएं

माइक्रोसॉफ्ट नें इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का बीटा संस्करण जारी कर दिया है। इस नए इंटरनेट एक्सप्लोरर में कई सारी नई सुविधाएं एवं खूबियां जोड़ी गई हैं। इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का इंटरफेस एकदम नया और साफ सुथरा है। यह कुछ कुछ क्रोम जैसा लग सकता है। क्रोम ब्राउज़र की तरह ही इसमें एड्रेस बार और सर्च बार दोनों को ही एक में मिला दिया गया है। एक डाउनलोड प्रबंधक भी जोड़ा गया है। इस सुविधा को मैं काफी दिनों से इंटरनेट एक्सप्लोरर में चाहता था। और हां, यदि आप विंडोज़ ७ का प्रयोग करते हैं तो आप किसी वेबसाइट को अपने टास्कबार में चिपका भी सकते हैं। क्रोम की तरह ही नए टैब में हाल में सबसे अधिक खोली जाने वाली वेबसाइटों की सूची चित्रों सहित दिखाई जाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का डाउनलोड प्रबंधक

इंटरनेट एक्सप्लोरर में “चक्र” नाम से एक नया स्क्रिप्ट इंजन लगाया गया है। एचटीएमएल ५ और सीएसएस ३ के समर्थन को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण चीज़ जो जोड़ी गई है वो ये कि अब इंटरनेट एक्सप्लोरर आपके जीपीयू का भी उपयोग कर सकेगा जिससे अधिक एनिमेटेड और जीवंत वेबसाइटों के लिए रास्ता खुल गया है।

विंडोज़ एक्सपी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक निराशा वाली खबर है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ विंडोज़ एक्सपी में स्थापित नही किया जा सकता है। इसे स्थापित करने हेतु आपके कम्प्यूटर में कम से कम विंडोज़ विस्टा अथवा विंडोज़ ७ होना चाहिए। डाउनलोड हेतु पता:

http://windows.microsoft.com/en-US/internet-explorer/download/ie-9/worldwide

1 Comment to “विशेष: इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ बीटा जारी”

  • पवन वर्मा September 20, 2010 at 4:37 pm

    अंकुर जी,

    कुछ बहुत प्रयोग होने वाले सॉफ्टवेयर के टूटोरियल का भी सिरीज़ चालू कीजिये।
    काफी दिनों से नहीं पड़ा टूटोरियल!

Post comment


three + 9 =