Sep
3

उबुन्टू से संबंधित प्रश्नों के उत्तर

हमारे एक पाठक नें  कुछ प्रश्न पूछे हैं। मैंने सोचा कि उनके जवाब एक प्रविष्टि में ही क्यों न दे दिया जाए।

(१) क्या हम इस operting system मे internet का use कर सक्ते है तो कैसे ?

बिल्कुल! आपनें विंडोज़ में फायर फॉक्स का इस्तेमाल किया होगा। यही ब्राउज़र आपको उबुन्टू में भी पहले से स्थापित किया हुआ मिलेगा जिसके जरिए आप इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं। रही बात कनेक्शन की तो डायलअप/ब्रॉडबैंड दोनों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। मोबाइल से भी इंटरनेट जोड़ने की सुविधा आई है किन्तु मुझे अभी उसके संबंध में अच्छी जानकारी नही है क्योंकि मैं ब्रॉडबैंड वाला इंटरनेट प्रयोग में लाता हूं।

(२) MP3-movies के लिये कोई software भी install करना होगा ?

हां! एमपी थ्री इत्यादि संरूपों में कोई फाइल हो तो उसे चलाने के लिए “उबुन्टू रिस्ट्रिक्टेड एक्सट्रा” स्थापित करने होते हैं। इनके संबंध में आप यहां पढ़ सकते हैं: http://blogs.antarjaal.in/takneek/?p=524

(३) अगर हुम वूबी के जरिए उबुन्टू install करते है तो दुसरी हार्ड डाईव मै से data तो format नही हो जायेगा ?

वूबी है ही इसलिए कि आप हार्ड डिस्क को बिना फार्मेट किये उबुन्टू स्थापित कर सकें। इसलिए इस विषय में निश्चिंत रहें। उबुन्टू स्थापना हेतु यह प्रविष्टि पढ़ें: http://blogs.antarjaal.in/takneek/?p=522

(४) इसको download करना कुछ मुश्किल है इसकी cd कहां मिल सकती है? अगर आप बता सके तो सही होगा|

डाउनलोड करना बिल्कुल भी मुश्किल नही है। यहां से डाउनलोड करे: http://www.ubuntu.com/desktop/get-ubuntu/download

यदि आपके कनेक्शन की गति धीमी है और आप उबु्न्टू डाउनलोड नही कर पा रहे हैं तो उसकी सीडी को मंगाया भी जा सकता है। सीडी मंगाने के लिए यहां जाएं: https://shipit.ubuntu.com/

9 Comments to “उबुन्टू से संबंधित प्रश्नों के उत्तर”

  • Ratan Singh Shekhawat September 3, 2010 at 8:34 pm

    मोबाइल से उबुन्टू मे नेट चलाना भी बहुत्त आसान है इसके लिये किसी सोफ़्टवेय़र की भी जरुरत नही पडती

  • Ratan Singh Shekhawat September 3, 2010 at 8:37 pm

    मोबाइल से नेट जोडने का तरीका http://www.gyandarpan.com/2009/10/blog-post_28.html

  • Rahul Singh September 5, 2010 at 10:37 am

    धन्यवाद

  • bhavesh maheshwari September 7, 2010 at 11:25 pm

    हेल्लो सर
    धन्यवाद
    मैने आप आप से प्रेरित हो कर अपने कम्पुटर मै उबन्तु install किया ओर उस मै मेने सभी काम किया जो मै रोज कर्ता हु जैसे letter typing ओर move देखना ओर आदि अभी मै थोडा कुछ जाननए लगा हु इस्के बारे मै उबन्तु मै जैसा आप ने बताया वो सब है लेकिन एक प्रोब्लम आ गई है की मै (bsnl)ब्रॉडबैंड कनेक्शन नेट से केसे जोडु (connect करु)
    धन्यवाद

  • Anonymous September 8, 2010 at 6:33 pm

    [...] [...]

  • KSHITIJ MISHRA October 29, 2010 at 4:24 pm

    उबन्तु CD से केसे install करने होते हैं।

  • Abhishek pandey August 15, 2011 at 5:26 pm

    How to start [Configure] BSNL Broadband connection on Ubuntu

    Step 1:
    Go to your Network control panel.
    Follow steps : Taskbar >> System >> Administration >> Network.

    Step 2:
    Then click on the Unlock button and then it will ask for Administrative password, Enter your Password. and click Authenticate so that it will unlock the locked features.

    Step 3:
    Click on Wired connection and then its properties, it will show you “Connection setting tab” select “Automatic configuration (DHCP)” from the list and click OK.

    Step 4:
    Select Point to Point connection, and go to its properties. It will pop up the pppo properties.
    Check the “Enable this connection”, and select “PPPoE connection type” and Enter the account data (Username and Password)in specified boxes,

    Step 5:
    Go to Modem tab from same Window, select the Ethernet interface (Generally the eth0)
    Go to option tab select all check boxes. and then OK. and close.

    Now everytime you want to connect to net, just click on LAN Icon on taskbar and go to Dial Up connections and click on Connect to pppOe via modem and get connectiviy.

    So now just start your Firefox and start browsing the internet from your Ubuntu.
    Thanks,

Post comment


+ 3 = eleven