Browsing all articles from September, 2010
Sep
26

मुल्वे के जरिए एमपीथ्री खोजें और डाउनलोड करें

मुल्वे एक छोटा सा पोर्टेबल(स्थापित करने की आवश्यकता नही है) अनुप्रयोग है जिसके जरिए आप अंतर्जाल से एमपीथ्री गाने खोज सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह न तो बिट टोरंट क्लाइंट है और न ही लाइमवेयर जैसा कुछ। यह एमपीथ्री फाइलों की सीधी कड़ियों से फाइलें डाउनलोड कर देता है। इस अनुप्रयोग को आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं: http://mulve.com/

Sep
26

टेन मिनट्स मेल के जरिए अस्थाई ईमेल पते बनाएं

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी फाइल को मात्र डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण करवाना पड़ता है। उसपे भी होता ये है कि फाइल के डाउनलोड होने के पश्चात वह वेबसाइट बार बार ईमेल करके परेशान करती रहती है। ऐसी परिस्थितियों के लिए टेन मिनट्स मेल उपयोगी हो सकती है।
टेन मिनट्स मेल एक आनलाइन ईमेल सेवा है जिसके जरिए हम अस्थाई ईमेल खाते बना सकते हैं और उन खातों पर ईमेल भी प्राप्त कर सकते हैं। जैसे ही आप इनकी वेबसाइट को खोलते हैं आपको एक ईमेल पता आवंटित हो जाता है। इस पते को आप कहीं भी उपयोग कर सकते हैं और प्राप्त होने वाली ईमेल टेन मिनट्स मेल के मुख्य पृष्ठ पर मिल जाती है। सामान्यत: एक ईमेल पता पांच मिनट तक जीवित रहता है किन्तु आप उसे दस दस मिनट के हिसाब से और देरी तक जीवित किए रह सकते हैं।
टेन मिनट्स मेल का पता है : http://10minutemail.com/10MinuteMail/

Sep
26

अब धुंधली तस्वीरें पुरानी बात हो जाएंगी

एडोबी ने हाल ही में अभी एक तकनीक जिसका नाम प्लेनोप्टिक रखा गया है का प्रदर्शन किया है। इस तकनीक में कैमरे के लिए एक विशेष प्रकार का लेंस है और चित्र साफ करने के लिए सॉफ्टवेयर। यह लेंस असल में सैंकड़ों लेंसों का समूह है जिससे खींची जाने वाली तस्वीरें धुंधली दिखाई देती हैं। किन्तु ये आम धुंधली तस्वीरें नही होती बल्कि छोटी छोटी ढेर सारी तस्वीरों का समूह होती हैं। इसके साथ आने वाला सॉफ्टवेयर सभी तस्वीरों को जरूरत के अनुसार जोड़कर एक पूरी तस्वीर का निर्माण कर देता है। कुल मिलाकर, यह एक तरह से किसी वस्तु की त्रिआयामी तस्वीर बनाने जैसा है।

सॉफ्टवेयर के जरिए आप तस्वीर के किसी भी हिस्से को फोकस करके साफ कर सकते हैं। यानि कि चाहें तो आगे की वस्तु को साफ करके देख सकते हैं या चाहे तो पृष्ठभूमि को साफ करके देख सकते हैं यह कुछ कुछ विज्ञान फंतासी जैसा लग सकता है किन्तु अब यह सत्य है। नीचे दिए गए चलचित्र से इस तकनीक को और अच्छे से समझा जा सकता है:

अभी यह तकनीक शुरुआती अवस्था में है। आगे चलकर बाजार में भी आएगी।

Sep
21

[हल] Net registered protocol family में CentOS अटक जाता है

वर्चुअल बॉक्स में आज मैं centos स्थापित करने की कोशिश कर रहा था किन्तु “Net registered protocol family” संदेश देकर पूरा सेटअप अटक जाता था। अंतर्जाल पर खोजबीन करने के बाद इसका हल मिला।

यदि आपको भी यही समस्या आ रही हो तो ऐसा करें कि अपनी आभासी मशीन को चुनें और “सेटिंग्स” में क्लिक करें।

अब “सिस्टम” वाले हिस्से में जाएं और “Enable IO APIC” में क्लिक करके सक्षम कर दें।

अब आप बिना किसी दिक्कत के सेंट ओएस की डिस्क से बूट कर पाएंगे।

Sep
18

विशेष: इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ बीटा जारी

टास्कबार में वेबसाइटों को चिपकाएं

माइक्रोसॉफ्ट नें इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का बीटा संस्करण जारी कर दिया है। इस नए इंटरनेट एक्सप्लोरर में कई सारी नई सुविधाएं एवं खूबियां जोड़ी गई हैं। इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का इंटरफेस एकदम नया और साफ सुथरा है। यह कुछ कुछ क्रोम जैसा लग सकता है। क्रोम ब्राउज़र की तरह ही इसमें एड्रेस बार और सर्च बार दोनों को ही एक में मिला दिया गया है। एक डाउनलोड प्रबंधक भी जोड़ा गया है। इस सुविधा को मैं काफी दिनों से इंटरनेट एक्सप्लोरर में चाहता था। और हां, यदि आप विंडोज़ ७ का प्रयोग करते हैं तो आप किसी वेबसाइट को अपने टास्कबार में चिपका भी सकते हैं। क्रोम की तरह ही नए टैब में हाल में सबसे अधिक खोली जाने वाली वेबसाइटों की सूची चित्रों सहित दिखाई जाने की व्यवस्था भी कर दी गई है।

इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ का डाउनलोड प्रबंधक

इंटरनेट एक्सप्लोरर में “चक्र” नाम से एक नया स्क्रिप्ट इंजन लगाया गया है। एचटीएमएल ५ और सीएसएस ३ के समर्थन को भी बेहतर किया गया है। इसके अलावा एक महत्वपूर्ण चीज़ जो जोड़ी गई है वो ये कि अब इंटरनेट एक्सप्लोरर आपके जीपीयू का भी उपयोग कर सकेगा जिससे अधिक एनिमेटेड और जीवंत वेबसाइटों के लिए रास्ता खुल गया है।

विंडोज़ एक्सपी के उपयोगकर्ताओं के लिए एक निराशा वाली खबर है कि इंटरनेट एक्सप्लोरर ९ विंडोज़ एक्सपी में स्थापित नही किया जा सकता है। इसे स्थापित करने हेतु आपके कम्प्यूटर में कम से कम विंडोज़ विस्टा अथवा विंडोज़ ७ होना चाहिए। डाउनलोड हेतु पता:

http://windows.microsoft.com/en-US/internet-explorer/download/ie-9/worldwide

Sep
17

एशैम्पू के पांच उत्पाद मुफ्त डाउनलोड करें

एशैम्पू नें अपने पांच उत्पादों को मुफ्त उपलब्ध कराया है। ये हैं:
# Burning Studio 2010 Advanced (for CD, DVD, and Blu-ray burning projects)
# Home Designer (a 3D home-planning tool)
# Photo Commander 7 (for sharing, organizing, and managing photos and videos)
# Snap 3 (a screen- and video-capture utility)
# WinOptimizer 6 (a Windows tuning, maintenance, and optimization utility)

ये उत्पाद नये संस्करण नही हैं। लेकिन क्या फर्क पड़ता है। यदि इन सभी उत्पादों की कीमतों को मिला दें तो इनकी कीमत  करीब $160 होगी।
डाउनलोड हेतु यहां जाएं: http://www.ashampoo.com/en/usd/lpa/gift
यहां यह कूपन कोड भरें: ASH-444LW1

Sep
8

उबुन्टू में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड [पाठकों से प्रश्न]

हमारे एक पाठक नें एक प्रश्न किया है कि उबुन्टू में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड का प्रयोग कैसे करें?

मेरे यहां एयरटेल है। अत: बीएसएनएल के संबंध में कुछ बता नही सकता हूं।

आप पाठकों से ही अनुरोध है कि यदि आप बीएसएनएल ब्रॉडबैंड का प्रयोग उबुन्टू में कर रहे हैं तो कृपया टिप्पणी करके बताएं कि उबुन्टू में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड कैसे जोड़ा जाता है।

यदि आप चाहें तो मुझे अपना लेख स्क्रीन शॉट के साथ ankurgupta555 (at) gmail (dot) com पर भी भेज सकते हैं। लेख आपके नाम के साथ प्रकाशित किया जाएगा।

अद्यतन:

१.

हमारे एक साथी वैभव गुप्ता ने कमांड लाइन द्वारा बी एस एन एल ब्राडबैंड को उबुन्टू में उपयोग करने की विधि भेजी है:

sabse pahle terminal khole waha sudo code likhe sudo pppoeconf
password dale password apka computer login hi password hai
note – password type hota nahi dikhega ghabraye nhi terminal me esa hi hota hia

yeh msg ayega

I found 1 ethernet device:                               │
│ eth0                                                     │
│                                                          │
│ Are all your ethernet interfaces listed above?           │
│ (If No, modconf will be started so you can load the      │
│ card drivers manually).                                  │
│                                                          │
│ Or press ESC to abort here.

yes ka button dabaye arthat enter kare

OKAY TO MODIFY
│                                                                    │
│ If you continue with this program, the configuration file          │
│ /etc/ppp/peers/dsl-provider will be modified. Please make sure     │
│ that you have a backup copy before saying Yes.                     │
│                                                                    │
│ Continue with configuration?                                       │
│                                                                    │
<yes>   enter dabaye

Most people using popular dialup providers prefer the options      │
│ ‘noauth’ and ‘defaultroute’ in their configuration and remove      │
│ the ‘nodetach’ option. Should I check your configuration file      │
│ and change these settings where neccessary?

<yes>enter dabaye

Most people using popular dialup providers prefer the options      │
│ ‘noauth’ and ‘defaultroute’ in their configuration and remove      │
│ the ‘nodetach’ option. Should I check your configuration file      │
│ and change these settings where neccessary?

apne Bsnl ka user name dale jaise vaib_bil
enter dabaye
Bsnl ka password dale yeh adhiktar “password” hi hota hai

You need at least one DNS IP address to resolve the      │
│ normal host names. Normally your provider sends you      │
│ addresses of useable servers when the connection is      │
│ established. Would you like to add these addresses       │
│ automatically to the list of nameservers in your local   │
│ /etc/resolv.conf file? (recommended)

<yes> kar enter dabaye
Many providers have routers that do not support TCP packets with   │
│ a MSS higher than 1460. Usually, outgoing packets have this MSS    │
│ when they go through one real Ethernet link with the default MTU   │
│ size (1500). Unfortunately, if you are forwarding packets from     │
│ other hosts (i.e. doing masquerading) the MSS may be increased     │
│ depending on the packet size and the route to the client hosts,    │
│ so your client machines won’t be able to connect to some sites.    │
│ There is a solution: the maximum MSS can be limited by pppoe.      │
│ You can find more details about this issue in the pppoe            │
│ documentation.                                                     │
│                                                                    │
│ Should pppoe clamp MSS at 1452 bytes?                              │
│                                                                    │
│ If unsure, say yes.                                                │
│                                                                    │
│ (If you still get problems described above, try setting to 1412

<yes>

kar enter dabaye

Your PPPD is configured now. Would you like to start     │
│ the connection at boot time?

yeh prakriya bar-2 na karni pade islie boot sector login me yes kare

Now, you can make a DSL connection with “pon             │
│ dsl-provider” and terminate it with “poff”. Would you    │
│ like to start the connection now?

yes kare enter dabaye
The DSL connection has been triggered. You can use the   │
│ “plog” command to see the status or “ifconfig ppp0″      │
│ for general interface info.  <ok>
enter dabaye
ho gya badhai ho

२.पुस्तक डाउनलोड करें

अधिक जानकारी के लिए श्री रविरतलामी जी द्वारा लिखी पुस्तक पढ़ें http://raviratlami.blogspot.com/2009/07/blog-post_23.html

Sep
4

जेकट से चलचित्रों का संपादन करें

जेकट एक वेब आधारित चलचित्रों के संपादन का अनुप्रयोग है। यदि आप अपने घर वाले कम्प्यूटर से दूर हैं और अपने मोबाइल अथवा कैमरे लिए गए चलचित्रों का संपादन करके उपयोग करना चाहते हैं तो यह अनुप्रयोग आपके काम का है। बस जहां इंटरनेट कनेक्शन हो वहां शुरू हो जाइए। कोई अन्य सॉफ्टवेयर भी स्थापित करने की आवश्यकता नही है। यह एडोबी प्रीमियर या फाइनल कट प्रो जितना ताकतवर तो नही है किन्तु आपको विंडोज़ मूवी मेकर जितनी सुविधाएं दे सकता है। चलचित्रों को और भी खूबसूरत बनाने के लिए इसमें ट्रांजीशन और पाठ्य भी जोड़ सकते हैं।

इस अनुप्रयोग को उपयोग करने के लिए यहां जाएं: http://jaycut.com

Sep
3

आईआईटी के व्याख्यान यूट्यूब में जारी

भारतीय विज्ञान संस्थान(IISC) तथा भारतीय प्रोद्योगिकी संस्थान(IIT) नें मिलकर इंजीनियरिंग से संबंधित व्याख्यानों के चलचित्रों को यूट्यूब पर जारी किया है। इसका फायदा वो इंजीनियरिंग के अथवा अन्य छात्र उठा सकते हैं जो भारत के इन शीर्ष संस्थानों में नही पढ़ पाए। और ज्ञान तो ज्ञान है, अंतर्जाल में उपलब्ध हो जाने से यह और अधिक लोगों तक पहुंचेगा। इस परियोजना(NPTEL) को सरकार से धन मिल रहा है। और इसका पाठ्यक्रम AICTE के सुझावों पर आधारित है।

देखने, सुनने के लिए यहां जाएं http://youtube.com/iit

इसके पहले एमआईटी भी यह काम कर चुका है। वहां के व्याख्यान देखने सुनने के लिए यहां जाएं: http://youtube.com/MIT

Sep
3

उबुन्टू से संबंधित प्रश्नों के उत्तर

हमारे एक पाठक नें  कुछ प्रश्न पूछे हैं। मैंने सोचा कि उनके जवाब एक प्रविष्टि में ही क्यों न दे दिया जाए।

(१) क्या हम इस operting system मे internet का use कर सक्ते है तो कैसे ?

बिल्कुल! आपनें विंडोज़ में फायर फॉक्स का इस्तेमाल किया होगा। यही ब्राउज़र आपको उबुन्टू में भी पहले से स्थापित किया हुआ मिलेगा जिसके जरिए आप इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं। रही बात कनेक्शन की तो डायलअप/ब्रॉडबैंड दोनों का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। मोबाइल से भी इंटरनेट जोड़ने की सुविधा आई है किन्तु मुझे अभी उसके संबंध में अच्छी जानकारी नही है क्योंकि मैं ब्रॉडबैंड वाला इंटरनेट प्रयोग में लाता हूं।

(२) MP3-movies के लिये कोई software भी install करना होगा ?

हां! एमपी थ्री इत्यादि संरूपों में कोई फाइल हो तो उसे चलाने के लिए “उबुन्टू रिस्ट्रिक्टेड एक्सट्रा” स्थापित करने होते हैं। इनके संबंध में आप यहां पढ़ सकते हैं: http://blogs.antarjaal.in/takneek/?p=524

(३) अगर हुम वूबी के जरिए उबुन्टू install करते है तो दुसरी हार्ड डाईव मै से data तो format नही हो जायेगा ?

वूबी है ही इसलिए कि आप हार्ड डिस्क को बिना फार्मेट किये उबुन्टू स्थापित कर सकें। इसलिए इस विषय में निश्चिंत रहें। उबुन्टू स्थापना हेतु यह प्रविष्टि पढ़ें: http://blogs.antarjaal.in/takneek/?p=522

(४) इसको download करना कुछ मुश्किल है इसकी cd कहां मिल सकती है? अगर आप बता सके तो सही होगा|

डाउनलोड करना बिल्कुल भी मुश्किल नही है। यहां से डाउनलोड करे: http://www.ubuntu.com/desktop/get-ubuntu/download

यदि आपके कनेक्शन की गति धीमी है और आप उबु्न्टू डाउनलोड नही कर पा रहे हैं तो उसकी सीडी को मंगाया भी जा सकता है। सीडी मंगाने के लिए यहां जाएं: https://shipit.ubuntu.com/