Browsing all articles from August, 2010
Aug
31

उबुन्टू उपयोगकर्ताओं के लिए दो खूबसूरत आइकॉन सेट

कई उबुन्टू उपयोगकर्ता उबुन्टू के साथ आने वाले आइकॉनों को पसंद नही करते हैं। उनके लिए पेश है दो जोरदार खूबसूरत आइकॉन सेट।

डाउनलोड हेतु कड़ियां:

Awoken Icon Set डाउनलोड
Faenza Icon Set डाउनलोड

Aug
18

ड्रॉप बॉक्स में २५० मेगाबाईट की अतिरिक्त जगह पाएं मुफ्त

ड्रॉप बॉक्स के मुफ्त वाले खाते में दो गीगाबाइट की जगह मिलती है। इस समय ड्रॉप बाक्स अपने उपयोग कर्ताओं को २५० मेगाबाईट की अतिरिक्त जगह दे रहा है और वह भी कुछ साधारण से कार्य करने के बदले में। ये कार्य इतने आसान हैं कि आप दस मिनट के भीतर ही कर लेंगे। जैसे : ड्रॉप बॉक्स को स्थापित करना, उसका टुटोरियल पढना इत्यादि।

फोकट का माल है दोस्तों। २५० मेगाबाइट की जगह जल्दी हड़पो।

https://www.dropbox.com/gs

Aug
17

विंडोज़ ७ में एरो स्नैप कैसे अक्षम करें?

मैंने अपनी एक प्रविष्टि में एरो स्नैप का जिक्र किया था। अब मान लीजिए कि यदि हम एरो स्नैप की सुविधा नही चाहते हैं तो उसे अक्षम करना इस लेख में सीखेंगे:

अपने स्टार्ट मेन्यू के खोज बक्से में snap लिखें। आप देखेंगे कि सबसे पहले Turn off automatic windows arrangement लिखा हुआ आएगा। इसमे क्लिक करें फिर खुलने वाली विंडो में “make it easier to manage windows” के अंतर्गत “Prevent windows from being automatically arranged when moved to the edge of screen” के चेक बॉक्स को सक्षम कर दें।

बस हो गया आप आपका एरो स्नैप अक्षम।

Aug
17

चेक ड्राइव २०११ से अपनी हार्ड डिस्क को करें दुरुस्त

चेक ड्राइव २०११ एक मुफ्त का प्रोग्राम है जिसकी सहायता से आप अपने हार्ड डिस्क की त्रुटियों खराबियों इत्यादि को ठीक कर सकते हैं। यदि आपके कम्प्यूटर में हाल ही में कोई गड़बड़ हुई हो, विंडोज़ बिना ठीक से शट डाउन किए कम्प्यूटर बंद किया हो या वह क्रैश हो गया हो तो चेक ड्राइव चलाना अच्छा रहेगा।

हां एक बात और, चेक ड्राइव मुफ्त का है जरूर लेकिन इसे स्थापित करने के लिए इसकी प्रोडक्ट कुंजी की आवश्यकता पड़ती है। जो कि मुफ्त है।

डाउनलोड हेतु कड़ी: http://www.abelssoft.net/checkdrive.exe

मुख्य पृष्ठ: http://www.abelssoft.net/checkdrive.php

Aug
9

वेब ब्राउज़रों की सुरक्षा जांचने के लिए ५ जालस्थल

अन्य अनुप्रयोगों की तरह ही वेब ब्राउज़रों की भी अपनी कमजोरियां होती हैं। यदि इन कमजोरियों के विषय में पता हो तो उन्हे आसानी से दूर भी किया जा सकता है। आज हम कुछ ऐेसे वेब अनुप्रयोगों की चर्चा करेंगे जिनके जरिए हम अपने ब्राउज़र के बारे में अधिक जान सकेंगे और उसके सुरक्षा छिद्रों का पता लगा सकेंगे।

१. ब्राउज़र स्कोप (http://www.browserscope.org)

इसके जरिए हमे एक साथ सभी प्रकार की जांच शुरू कर सकते हैं और फिर ये अंत में हमें पूरी रपट दिखाता है। यह ब्राउज़र के सुरक्षा संबंधी जानकारियों के अलावा रिच पाठ्य, एसिड, सेलेक्टर एपीआई इत्यादि से संबंधित जानकारी भी प्रदान करता है।

२. ब्राउज़र स्पाई (http://browserspy.dk/)

यह सेवा भी ब्राउज़र स्कोप की समान ही है लेकिन इसके द्वारा प्रदान की की गई जानकारी अधिक जल्दी समझ में आती है। और हां! इसमें हर जांच आपको अलग अलग करनी होती हैं।

३. पीसी फ्लैंक (http://www.pcflank.com)

इस सेवा की खास बात यह है कि यह सुरक्षा खामियों को बताने के साथ साथ उन्हे दूर करने का उपाय भी बताती है। इसमें पोर्ट स्कैनर और इंटरनेट की गति भी जांचने की सुविधा है।

४. क्वालिस ब्राउज़र चेक (https://browsercheck.qualys.com/)

इस सेवा का इस्तेमाल करने के लिए आपको एड ऑन स्थापित करना होगा क्योंकि यह सेवा एड ऑन के जरिए ही आपके ब्राउज़र की जानकारी इकट्ठी करती है।

५. स्कैन इट ब्राउज़र सिक्योरिटी चेक (http://bcheck.scanit.be/bcheck/go.php)

स्कैन इट सुरक्षा जांच की सेवा देने वाली कंपनी है। इसकी ऑनलाइन ब्राउज़र सुरक्षा जांच की सेवा १९ प्रकार की विभिन्न जांचों को करती है।