Jul
28

हैम्स्टर वीडियो परिवर्तक से किसी भी संरूप में वीडियो फाइलें परिवर्तित करें

विन एफ़ एफ़ के समान हैम्स्टर वीडियो परिवर्तक लगभग हर वीडियो संरूप का समर्थन करता है। इसकी मदद से आप अपनी वीडियो फाइलों को किसी भी संरूप/फार्मेट में परिवर्तित कर सकते हैं। विन एफ़ एफ़ की तुलना में हैम्स्टर का इंटरफेस अधिक सुंदर और साफसुथरा है। वीडियो संरूप परिवर्तन के लिए यह विन एफ़ एफ़ की ही तरह एफ़एफ़एमपीईजी का ही प्रयोग करता है।

वीडियो संरूपों के अलावा यह दुनिया भर की ढेर सारी भाषाओं का भी समर्थन करता है। लेकिन दु:ख की बात यह है कि इसमें भारत की एक भी भाषा का नाम नही है।

डाउनलोड का पता है: http://videoconverter.hamstersoft.com

2 Comments to “हैम्स्टर वीडियो परिवर्तक से किसी भी संरूप में वीडियो फाइलें परिवर्तित करें”

  • yogendra August 1, 2010 at 2:53 pm

    प्रिय अंकुर गुप्ता जी,

    मैं आपके ब्लॉग पर आज पहली मर्तबा आया हूँ, अच्छा लगा आपका लिखने का तरीका

    मैं एक फर्म के साथ पिछले १ साल से जुडा हुआ हूँ,
    उन्होंने एक “ओपन सोर्स पत्रिका” जिसको उन्होंने संक्षेप में “ओपन पत्रिका” कहा है, ई-तकनीकी बिषय में प्रकाशित करने का विचार किया है, यह पत्रिका मुफ्त में उपलब्ध होगी तथा कोई भी इस पत्रिका में अपना योगदान दे सकता है, आपसे गुजारिश है कि अपनी जानकारी को ओपन पत्रिका के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने में योगदान दें | जिस तरह के लेख आप लिखते हैं, वह tips & tricks section के लिए एकदम सटीक हैं

    और जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं -
    हिन्दी में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
    इंग्लिश में जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

    • अंकुर गुप्ता August 3, 2010 at 4:02 am

      @योगेन्द्र जी,
      बिल्कुल आपकी पत्रिका में लेख जरूर भेजूंगा

Post comment


three + 7 =