Browsing all articles from June, 2010
Jun
3

साउंडस्टेशन स्टूडियो से संगीत बनाएं

Soundstation Studio

साउंडस्टेशन स्टूडियो एक वेब तथा फ्लैश आधारित अनुप्रयोग है जिसकी मदद से हम विभिन्न प्रकार की ध्वनियों को मिश्रित करके संगीत बना सकते हैं। साउंडस्टेशन स्टूडियो को प्रयोग करने के लिए किसी पंजीयन की आवश्यकता नही होती है। सीधे खोलिए और काम शुरू। यह पहले से ही ढेर सारी ध्वनियों का संकलन उपलब्ध कराता है जिनका प्रयोग हम संगीत बनाने में कर सकते हैं।

मैंने भी इसमें एक छोटा सा बनाकर देखा है। सुनिये:

[audio:http://blogs.antarjaal.in/takneek/files/2010/06/mixdown.mp3|titles=Soundstation Studio Sample]

साउंडस्टेशन स्टूडियो की कड़ी : http://www.soundation.com/studio

Jun
3

बल्कर से थोक में फ्लिकर की तस्वीरें डाउनलोड करें

Download Flickr Images in Bulk with Bulkr

Bulkrबल्कर एक एयर आधारित अनुप्रयोग है जिसकी सहायता से फ्लिकर से तस्वीरों को खोजने और एक साथ कई तस्वीरों को डाउनलोड किया जा सकता है। बल्कर से आप शब्दों के आधार पर, उपयोकर्ता अथवा समूह के नाम के आधार पर या तारीखों के आधार पर तस्वीरें खोज सकते हैं। उन तस्वीरों को लाइसेंस के आधार पर छांट सकते हैं। कई तस्वीरों को चिन्हित करके एक साथ डाउनलोड भी कर सकते हैं। यह अनुप्रयोग एयर आधारित है यानि कि यह विंडोज़ लिनक्स और मैक तीनों में ही चलने में सक्षम है।

स्थापना हेतु कड़ी http://clipyourphotos.com/bulkr

Jun
1

इवॉल्यूशन में ईमेलों का बैकअप लेना

कई बार ऐसा होता है कि आपको अपनी लिनक्स मशीन बदलनी पड़ती है या फिर लिनक्स पुन: स्थापित करना पड़ता है। ऐसा होने पर हमेशा ईवॉल्यूशन के सारे ईमेल खो जाने का खतरा भी रहता है और एक दिक्कत ये भी कि इवॉल्यूशन में पुन: ईमेल संबंधी जानकारी डालने का झंझट भी रहता है।

ऐसे में इवॉल्यूशन की बैकअप सुविधा आपके काम की है। इवॉल्यूशन खोलें और फाइल मेन्यू में क्लिक करके “बैकअप सेटिंग्स” में जाएं। अब अपनी बैकअप फाइल का नाम लिखें और “सेव” बटन पर क्लिक करें। बैकअप के दौरान इवॉल्यूशन स्वत: ही बंद हो जाएगा और उसके पश्चात पुन: चालू हो जाएगा।

Evolution Backup

नई मशीन में ईमेलों को पुन: स्थापित करना

अब जब आप नई मशीन में ईवॉल्यूशन चालू करेंगे तो शुरुआत में यह आपसे पुराने बैकअप को रिस्टोर करने के विषय में पूछेगा। यहां आप अपनी बैकअप वाली टार फाइल को ब्राउज़ करके उसका नाम दे दें। आपके ईमेल पुन: स्थापित हो जाएंगे।

Evolution Restore