Jun
24

कम्प्यूटर को गर्म होने से बचाएं

कम्प्यूटर को सुरक्षित तापमान में चलाना बेहद आवश्यक है क्योंकि अधिक तापमान आपके कम्प्यूटर के पुर्जों का जीवनकाल कम कर सकता है और उन्हे खराब कर सकता है। एक और बात गर्म कम्प्यूटर अपेक्षाकृत ठंडे कम्प्यूटर की तुलना में धीमा चलता है इसलिए कम्प्यूटर को सुरक्षित तापमान में रखने से फायदे ही हैं।

आपके कम्प्यूटर का तापमान क्या होना चाहिए?

वैसे तो अलग अलग निर्माताओं द्वारा बनाए गए पुर्जों के सुरक्षित तापमान में भिन्नता होती है। एएमडी और इंटेल दोनों के हिसाब से प्रोसेसर का अधिकतम तापमान ८० डिग्री सेल्सियस के आसपास बैठता है। फिर भी आपके प्रोसेसर का तापमान ९५ डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नही होना चाहिए।

कम्प्यूटर होप के जालस्थल में विभिन्न प्रोसेसरों और उनके सुरक्षित तापमान की जानकारी दी गई है।

कम्प्यूटर का तापमान कैसे पता करें?

सामान्यत: आप अपने कम्प्यूटर का तापमान अपने BIOS में जाकर पता कर सकते हैं। किन्तु इसके लिए आपको कम्प्यूटर पुन: चालू करना होगा। इसलिए आप एचडब्लूमॉनीटर का प्रयोग कर सकते हैं। यह मुफ्त है और इसे यहां से डाउनलोड किया जा सकता है: http://www.cpuid.com/downloads/hwmonitor/1.16-32bit.zip

HWMonitor

कम्प्यूटर को गर्मी से कैसे बचाएं?

आपने सुना होगा धूल कम्प्यूटर की दुश्मन है। ऐसा इसलिए क्योंकि धूल ऊष्मा की कुचालक होती है और आपके कम्प्यूटर के जिस पुर्जे पर अधिक धूल लगी होगी उससे ऊष्मा निकल नही पाएगी परिणामस्वरूप वह पुर्जा अधिक गर्म हो जाएगा। अर्थात कम्प्यूटर को गर्मी से बचाने के लिए जरूरी है कि बीच बीच में उसकी सफाई करते रहें।

कभी कभी सीपीयू में लगे पंखे काम करना बंद कर देते हैं। अब इसका कारण उनका स्वत: ही खराब होना हो सकता है या फिर धूल की वजह से उनका घूमना बंद हो जाता है। पंखे अंदर की गरमी को बाहर निकालते हैं, अत: जरूरी है कि वो ठीक तरह से कार्य करते रहें। बीच बीच में पंखों की भी जांच करते रहें और यदि कोई पंखा खराब हो जाए तो उसे तुरंत बदल दें।

आपका कम्प्यूटर किस जगह रखा है यह भी उसका तापमान निर्धारित करता है। यानि कि अपने कम्प्यूटर को किसी ऐसी जगह ना रखें जहां कोई आग वगैरह हो या धूप बहुत आती हो। इनसे भी गर्मी बढ़ सकती है।

कम्प्यूटर के तापमान को सही करने के लिए कभी कभार बायोस को भी नवीनीकृत करने की जरूरत पड़ सकती है। इसके लिए अपने मदरबोर्ड निर्माता के जालपृष्ठ में जानकारी खोजें।

* * *

इस लेख के लिए लाइफ हैकर की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त हुई। मूल लेख अंग्रेजी में यहां है:

http://lifehacker.com/5570909/how-to-prevent-your-computer-from-overheating-and-why-its-important

5 Comments to “कम्प्यूटर को गर्म होने से बचाएं”

  • Ratan Singh Shekhawat June 24, 2010 at 7:35 pm

    आपकी बात १००%सही है धुल मिटटी कंप्यूटर को गर्म करने में सबसे ज्यादा जिम्मेदार है | पिछले दिनों मेरा कंप्यूटर भी बहुत गर्म हो जाता था पर अन्दर से सफाई करने के बाद बिलकुल सही हो गया |

  • Kunnu Singh July 17, 2010 at 6:33 pm

    मेरा कंप्युटर अपने आप कूछ देर बाद बंद हो जाता था फिर मैने CPU के फैन से घूल हटाए, उसके बाद से सब ठिक चलने लगा था।

    CPU Fan पर बहुत ज्यादा धूल जम जाने पर फैन Chip मे हवा पुरी तरस से नही भेज पाता है।

    वैसे मै हिट टेम्परेचर Bios मे जा कर पता कर लेता हूं, उसमे CPU FAN Speed, CPU की गर्मी आदी दिया रहता है

  • harendra November 11, 2010 at 11:17 am

    my कम्प्यूटर बहुत ज्यादा

  • Rajesh November 20, 2011 at 3:48 am

    sir mere computer ke 3 me se 2 ram port achanak kharab ho gaye hai please tell me

Post comment


2 − one =