जोनर फोटो स्टूडियो एक्सप्रेस: तस्वीरों के प्रबंधन हेतु मुफ्त अनुप्रयोग
जोनर फोटो स्टूडियो तस्वीरों के प्रबंधन तथा संपादन का अनुप्रयोग है। इसमें तस्वीरों को वर्गीकृत व प्रबंधित करने के लिए कई तरीके दिए गए हैं। जैसे कि…
- आडियो नोट : किसी तस्वीर के साथ कोई आवाज रिकार्ड करके लगा देना
- मूल्यांकित करना: किसी तस्वीर को सितारे देकर मूल्यांकित करना
- लेबल: विभिन्न रंगों के लेबलों द्वारा तस्वीरों को वर्गीकृत करना
- जीपीएस: गूगल अर्थ के द्वारा किसी स्थान के पते को चित्र के साथ जोड़ना। उदाहरण के लिए यदि कोई तस्वीर ताजमहल की है तो उसमें ताजमहल की भौगोलिक स्थिति के आंकड़ों को जोड़ सकते हैं।
[किसी चित्र में विभिन्न सूचनाओं को जोड़ने के लिए "इंफार्मेशन" मेन्यू देखें]
इसमें एक तस्वीर संपादक भी है जिसकी मदद से आप किसी तस्वीर में…
- विशेष प्रभाव जोड़ सकते हैं
- कोई पाठ्य जोड़ सकते हैं
- तस्वीरों में आखों की लालिमा(रेड आई) की समस्या को ठीक कर सकते हैं
- ब्रशों,मेशों आदि के द्वारा तस्वीर में मनचाहे परिवर्तन कर सकते हैं
[तस्वीरों के संपादन के लिए किसी तस्वीर में दाहिंना क्लिक करें फिर "एडीटर" चुनें]
यही नही आप इसके द्वारा…
- कैलेंडर
- कांटेक्ट शीट
- पनोरमा
- थ्रीडी चित्र
…भी बना सकते हैं। [पब्लिश मेन्यू देखें]
जोनर फोटो स्टूडियो के द्वारा आप तस्वीरों को सीधे फ्लिकर तथा फेसबुक में भी प्रकाशित कर सकते हैं।
जोनर फोटो स्टूडियो का पेशवर संस्करण ९९.९९ डालर का आता है। किन्तु इसका एक्सप्रेस संस्करण मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
डाउनलोड हेतु यहां जाएं: जोनर फोटो स्टूडियो http://free.zoner.com/
4 Comments to “जोनर फोटो स्टूडियो एक्सप्रेस: तस्वीरों के प्रबंधन हेतु मुफ्त अनुप्रयोग”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार


अत्युत्तमम्
जानकारी का आभार. वीडियो .vob फाइल के लिए कुछ बताओ.
अभी मेरे पास कोई vob फाइल नही है अत: कुछ प्रयोग करके नही बता सकता हूं। लेकिन इससे आपको मदद मिल सकती है: http://uk.answers.yahoo.com/question/index?qid=20070610111637AAa0tpq
बढिया जानकारी |