गूगल के मुख्य पृष्ठ पर वालपेपर लगाएं
गूगल नें हाल ही में अपने गूगल डॉट कॉम वाले पृष्ठ पर एक नई विशेषता जोड़ी है। यह है बिंग की तर्ज पर वालपेपर। बिंग आपको अपना वालपेपर चुनने की इजाजत नही देता किन्तु गूगल देता है। और हां तस्वीरों को खोजने के भी ढेर सारे विकल्प गूगल उपलब्ध कराता है।
सर्वप्रथम गूगल डॉट कॉम पर जाएं उसमें आपको नीचे वालपेपर चुनने का एक लिंक दिखाई देगा। उसमें क्लिक करें।
यहां आप चाहें तो कम्प्यूटर से अपलोड करके या पिकासा एलबम से या सार्वजनिक गैलरी से या फिर संपादकों द्वारा चुनी गई तस्वीरों में से कोई भी तस्वीर गूगल डॉट कॉम के लिए चुन सकते हैं।
चुनाव करने के पश्चात “सेलेक्ट” बटन पर क्लिक करें। आपको आपके पसंद की तस्वीर मुख्य पृष्ठ पर दिखाई देने लगेगी।
3 Comments to “गूगल के मुख्य पृष्ठ पर वालपेपर लगाएं”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार




I tried this, but there is no wallpaper changer link is available on that page.
नीचे बांयें कोने में “Change background image” की कड़ी दिखाई देती है। उसमें क्लिक करें। ध्यान रहे यह केवल गूगल डॉट कॉम में ही उपलब्ध है।
that very nice …….