क्रायोजेनिक फाइल स्प्लिटर से फाइलों को उठा के पटक के तोड़ें और जोड़ें

क्रायोजेनिक फाइल स्प्लिटर एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत अनुप्रयोग है जिसके जरिए हम बड़ी बड़ी फाइलों को कई हिस्सों में तोड़कर अलग अलग रख सकते हैं और फिर जब चाहें उन्हे जोड़कर एक फाइल बना सकते है। कभी कभी ईमेल आदि करते समय बड़ी फाइलों को भेजना कठिन हो जाता है क्योंकि ईमेल सेवाप्रदाता एक सीमित आकार की फाइलों को ही समर्थन देते हैं। ऐसे में इस अनुप्रयोग से हम बड़ी फाइलों को कई छोटी फाइलों में विभक्त करके अलग अलग ईमेल कर सकते हैं। और ईमेल प्राप्त करने वाले को क्रायोजेनिक फाइल स्प्लिटर की डाउनलोड कड़ी भेज सकते हैं ताकि वह फाइलों को जोड़ भी सके। क्रायोजेनिक फाइल स्प्लिटर एक पोर्टेबल अनुप्रयोग है अर्थात इसे स्थापना की आवश्यकता नही होती है।
डाउनलोड की कड़ी: http://sourceforge.net/projects/cryogenicfilesp/
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार
