Jun
1

इवॉल्यूशन में ईमेलों का बैकअप लेना

कई बार ऐसा होता है कि आपको अपनी लिनक्स मशीन बदलनी पड़ती है या फिर लिनक्स पुन: स्थापित करना पड़ता है। ऐसा होने पर हमेशा ईवॉल्यूशन के सारे ईमेल खो जाने का खतरा भी रहता है और एक दिक्कत ये भी कि इवॉल्यूशन में पुन: ईमेल संबंधी जानकारी डालने का झंझट भी रहता है।

ऐसे में इवॉल्यूशन की बैकअप सुविधा आपके काम की है। इवॉल्यूशन खोलें और फाइल मेन्यू में क्लिक करके “बैकअप सेटिंग्स” में जाएं। अब अपनी बैकअप फाइल का नाम लिखें और “सेव” बटन पर क्लिक करें। बैकअप के दौरान इवॉल्यूशन स्वत: ही बंद हो जाएगा और उसके पश्चात पुन: चालू हो जाएगा।

Evolution Backup

नई मशीन में ईमेलों को पुन: स्थापित करना

अब जब आप नई मशीन में ईवॉल्यूशन चालू करेंगे तो शुरुआत में यह आपसे पुराने बैकअप को रिस्टोर करने के विषय में पूछेगा। यहां आप अपनी बैकअप वाली टार फाइल को ब्राउज़ करके उसका नाम दे दें। आपके ईमेल पुन: स्थापित हो जाएंगे।

Evolution Restore

Post comment


7 + six =