डायग्राम डिजाइनर से बनाएं प्रवाह संचित्र(फ्लो चार्ट)
मीसॉफ्ट का डायग्राम डिजाइनर एक मुफ्त तथा मुक्त स्रोत अनुप्रयोग है जिसकी मदद से हम आसानी से प्रवाह संचित्र/फ्लो चार्ट बना सकते हैं। प्रवाह संचित्र बनाने के लिए इसमें पहले से ही कई आकार दिये गये हैं जिन्हे सीधे खींचकर पटकना ही होता है। इससे बनाए गए संचित्रों को WMF, EMF, BMP, JPEG, PNG, MNG, ICO, GIF तथा PCX संरूपों में निर्यात भी कर सकते हैं और आयात भी कर सकते हैं । इसकी एक फाइल में एक से अधिक पृष्ठ सहेजे जा सकते हैं। वर्तनी जांचने की भी सुविधा है। आप चाहें तो अपने पृष्ठों के सीधे स्लाइड शो भी शुरू कर सकते हैं।
यह विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए काम का सॉफ्टवेयर है। डाउनलोड हेतु यहां जाएं:
http://logicnet.dk/meesoft/DiagramDesigner/
1 Comment to “डायग्राम डिजाइनर से बनाएं प्रवाह संचित्र(फ्लो चार्ट)”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार


[...] This post was mentioned on Twitter by Antarjaal. Antarjaal said: डायग्राम डिजाइनर से बनाएं प्रवाह संचित्र(फ्लो चार्ट) http://goo.gl/fb/ImM4s [...]