उबुन्टू में फौन्ट कैसे स्थापित करें
मुफ्त में खूबसूरत फौन्ट डाउनलोड करने के जालस्थल:
http://www.urbanfonts.com/
http://www.1001fonts.com/
http://www.fontfreak.com/
http://www.dafont.com/
http://simplythebest.net/fonts
फौन्ट स्थापित करने का तरीका क्रमांक १
“अनुप्रयोग” मेन्यू में क्लिक करके “उबुन्टू साफ्टवेयर केंद्र” खोलें | यहां आपको “फौन्ट्स” का एक प्रतीक चिह्न दिखाई देगा|
इस प्रतीक चिह्न पर क्लिक करने पर आपको विभिन्न फौन्ट पैकेजों की सूची कुछ इस प्रकार् दिखाई देगी| यहां आप् किसी भी पैकेज को चुनकर फौन्ट स्थापित कर सकते हैं|
परिवर्तनों को प्रभावी बनाने के लिए एक बार सत्रांत करके पुन: सत्रारंभ करें|
फौन्ट स्थापित करने का तरीका क्रमांक २
“स्थान” मेन्यू में क्लिक करके घर फोल्डर खोलें|
छुपी हुई फाइलों एवम् फोल्डरों को देखने के लिए कंट्रोल कुंजी के साथ एच दबाएं|
अब आपको पहले की तुलना में अधिक फाइलें/फोल्डर दिखाई पड़ने लगेंगी| एक बार जांच लें कि कहीं कोई .fonts नाम का फोल्डर पहले से ही तो नही है| यदि है तो उसे खोलें और यदि नही है तो उसे बनाएं फिर खोलें| यहां आप अपने डाउनलोड किए गए फौन्ट रख सकते हैं|
अपने डाउनलोड किए गए फौन्टों को यहां रखने के पश्चात एक बार सत्रांत करके पुन: सत्रारंभ करें| आपके फौन्ट स्थापित हो जाएंगे|
2 Comments to “उबुन्टू में फौन्ट कैसे स्थापित करें”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार




[...] This post was mentioned on Twitter by Antarjaal. Antarjaal said: उबुन्टू में फौन्ट कैसे स्थापित करें http://goo.gl/fb/TD18y [...]
काफी दिनों से मैं उबुण्टु के लोहित देवनागरी फॉण्ट को कॉपी करना चाह रहा था क्योंकि शायद उसमें भारतीय रुपया चिह्न शामिल कर लिया गया है, पर तरीका नहीं मिल रहा था। आपकी दी जानकारी काम आयी, धन्यवाद।