Browsing all articles from April, 2010
Apr
20

विंडोज़ ७ में अभिभावकीय नियंत्रण करें

विंडोज़ ७ में यह सुविधा है कि हम यह निश्चित कर सकते हैं कि कम्प्यूटर पर अपने बच्चों को क्या करने दें और क्या करने ना दें। इसे अभिभावकीय नियंत्रण अथवा पैरेंटल कंट्रोल कहते हैं। इसके लिए हमें अपने बच्चों के लिए एक अलग से खाता बनाना पड़ता है फिर उस खाते की अनुमतियों को सुनिश्चित करना पड़ता है। यह बहुत आसान है। तो चलिए शुरू करते हैं।

पैरेंटल कंट्रोल या अभिभावकीय नियंत्रण आपको Start → Control Panel → Parentel Controls में मिलेगा। ध्यान रहे कि आप View : Small/Large Icons का चुनाव किए हों।

अभिभावकीय नियंत्रण किसी विंडोज़ खाते में लागू करने के लिए यह जरूरी है कि वह खाता “अप्रशासकीय/non-administrator” हो, अन्यथा यह संदेश प्राप्त होगा:

इसीलिए हमनें “अतिथि” नाम से एक खाता बनाया है। उस खाते में क्लिक करते ही यह(नीचे देखें) दिखाई देगा। इसमें आपको Enforce current settings को सक्षम करना होगा।

ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि हम किसी उपयोगकर्ता पर तीन प्रकार के प्रतिबंध लगा सकते हैं:

  • समय सीमा: वह कब कब तथा कितनी देर कम्प्यूटर पर काम कर सकता है।
  • खेल: वह किस किस प्रकार के खेल, खेल सकता है।
  • अनुप्रयोग: वह कौन कौन से अनुप्रयोगों का इस्तेमाल कर सकता है।

चलिए एक एक करके सभी विकल्पों का जायजा लिया जाए।

समय सीमा (Time Limits):

ऊपर दी गई तस्वीर में आप देख सकते हैं कि आप डिब्बों में क्लिक करके यह निश्चित कर सकते हैं कि कोई उपयोगकर्ता सप्ताह में किस किस दिन कितने बजे से कितने बजे तक कम्प्यूटर में काम कर सकता है।

खेल(Games):

ऊपर दी गई तस्वीर में जैसा कि आप देख सकते हैं कि सर्वप्रथम हमें यह निश्चित करने की सुविधा है कि क्या कोई उपयोगकर्ता खेल खेल सकता है? यदि हां तो कौन कौन से खेल सकता है( यह दूसरे और तीसरे बिंदुओं पर दिया हुआ है)

Set Games Ratings पर क्लिक करके आप यह निश्चित कर सकते हैं कि वह उपयोगकर्ता किस स्तर के खेल खेल सकता है। जैसे :  Early Childhood, Everyone, Everyone 10+, Teen, Mature, Adult आदि।

यदि आप किसी खेल विशेष को प्रतिबंधित करना चाहते हैं तो Block or Allow Specific Games में जाकर ऐसा कर सकते हैं।

अनुप्रयोग(Allow or block specifc programs):

यदि हम चाहते हैं कि अमुक उपयोगकर्ता कोई विशेष अनुप्रयोग न चला सके तो यह हम तीसरे विकल्प Allow or block specifc programs के जरिए कर सकते हैं।

अब यदि वह उपयोगकर्ता किसी प्रतिबंधित अनुप्रयोग को चलाने की कोशिश करेगा तो उसे इस प्रकार का संदेश प्राप्त होगा। और तो और यदि आपने उसके कम्प्यूटर पर कार्य करने का समय निर्धारित कर रखा है तो वह अपने समय के अलावा किसी और समय में सत्रारंभ(Log in) ही नही कर पाएगा।

तो है ना काम की चीज़। इस प्रकार अपने घर में आप बच्चों के कम्प्यूटर पर कार्य पर पूरा नियंत्रण कर सकते हैं। अब ये बात अलग है कि उनके रोने चिल्लाने पर आपको ही नरमी दिखानी पड़ जाए।

Apr
19

ओपेन ऑफिस में ड्रॉप कैप कैसे लगाएं

आपने पुस्तकों-पत्रिकाओं आदि में देखा होगा कि कुछ पैराग्राफों का पहला अक्षर बड़े आकार का होता है। यह ड्रॉप कैप कहलाता है। ओपेन ऑफिस में भी आप ऐसा कर सकते हैं। आइए देखते हैं कैसे।

जिस पैराग्राफ में आप ड्रॉप कैप लगाना चाहते हैं उसमें अपना कर्सर रखें और फिर Format → Paragraph में जाएं। पैराग्राफ का डायलॉग बॉक्स में आपको Drop Cap नाम की एक टैब दिखेगी। उसमें क्लिक करें।

पैराग्राफ डायलॉग बॉक्स में ड्रॉप कैप

ऊपर दिए गए स्क्रीन की तस्वीर में जैसा कि वर्णित है, सर्वप्रथम हमें Display drop caps को सक्षम करना होगा।

Whole word को सक्षम करने से यह एक वर्ण की बजाए एक शब्द को ड्रॉप कैप बनाएगा।

यदि आपने Whole word को अक्षम रखा है तो Number of character सक्षम रहेगा। इससे हम यह निर्धारित कर सकते हैं कि हमें कितने वर्णों को ड्रॉप कैप बनाना है।

ड्रॉप कैप हमेशा नीचे की पंक्तियों को हटाकर बगल में खिसका देता है। “Lines” से हम यही निर्धारित करते हैं कि कितनी पंक्तियों को खिसकाना है।

Space to text से हम ड्रॉप कैप तथा मुख्य पैराग्राफ के पाठ्य के बीच की दूरी निर्धारित कर सकते हैं।

Contents वाले हिस्से से हम ड्रॉप कैप तथा उसका रूप निर्धारित कर सकते हैं।

इस प्रकार हम देखते हैं कि ओपेन ऑफिस राइटर से ड्रॉप कैप लगाकर हम अपने दस्तावेज को और भी खूबसूरत बना सकते हैं।

Apr
19

असन्डर से अपनी आडियो सीडी को रिप करें

असन्डर सीडी रिपर asunder audio cd ripper

असन्डर लिनक्स का एक छोटा सा अनुप्रयोग है जिसकी सहायता से आप किसी आडियो सीडी से गानों को WAV, MP3, OGG, FLAC, WavPack, Musepack, AAC, तथा Monkey आडियो फाइलों के रूप में निकाल सकते हैं|

विशेषताएं

  • आडियो सीडी के गानों को WAV, MP3, Ogg Vorbis, FLAC, Wavpack, Musepack, AAC, तथा Monkeyआडियो फाइलों के रूप में सहेज पाता है|
  • प्रत्येक ट्रैक को टैग करने व नाम देने के लिए CDDB  का प्रयोग करता है
  • M3U गीत सूचियां बनाता है
  • एक ही सत्र में बहुसंरूपों में लेखन कर पाता है
  • रिप और एनकोड की प्रक्रिया एक साथ चल सकती है|
  • किसी विशेष डेस्कटाप वातावरण की आवश्यकता नही पड़ती है|

स्थापना हेतु टर्मिनल में यह आदेश दें:

sudo apt-get install asunder

जालपृष्ठ: http://littlesvr.ca/asunder/index.php

Apr
17

किसी फोल्डर की आभासी ड्राइव बनाना

कभी कभी हमें कुछ ऐसे फ़ोल्डरों का बार बार उपयोग करना पड़ता है जो कि ड्राइव में काफ़ी नीचे तक धंसे होते हैं. इन तक पहुंचना ही काफ़ी कठिन हो जाता है. तो जनाब हाजिर है इसका हल, subst कमांड। इसे चलाने के लिए आपको रन के डायलाग बक्से में cmd लिखकर कमांड प्रॉम्ट चालू करना होगा। इसके बाद subst आदेश देना होगा।

उदाहरण: subst f: g:\Music\New Albums\Suroor\

किसी आभासी ड्राइव को खत्म करने के लिये
subst f: /D

वैसे अगर ये करना आपको कठिन लग रहा हो तो एक जी यू आई अनुप्रयोग है: visualsubst
इसके द्वारा ये काम काफ़ी आसान हो जाता है
ये रही इसकी तस्वीर:

आभासी ड्राइवें

यह अनुप्रयोग मुफ्त डाउनलोड हेतु उपलब्ध है

http://www.ntwind.com/download/VSubst_1.0.6.exe

इसका पोर्टेबल संस्करण भी उपलब्ध है (यानि कि इसे बिना स्थापित किए भी चलाया जा सकता है)

http://www.ntwind.com/download/VSubst_1.0.6-bin.zip

जालपृष्ठ

http://www.ntwind.com/software/utilities/visual-subst.html

Apr
17

आल्ट + टैब को बदलें विस्टा स्विचर से

विस्टा स्विचर

यदि आप विंडोज़ के आल्ट + टैब सुविधा से तंग आ चुके हों और कुछ बदलाव चाहते हों तो विस्टा स्विचर को इस्तेमाल कर सकते हैं।

विस्टा स्विचर में बाईं ओर आपको हर खुली हुई विंडो के पूर्वदर्शन होते हैं तथा सभी विंडो की सूची दाहिनी ओर दिखाई जाती है। आप उनमें दाहिना क्लिक करके किसी विंडो को न्यूनतम आकार, अधिकतम आकार अथवा बंद कर सकते हैं। विस्टा स्विचर खुली हुई विंडो पर आपको पूरा नियंत्रण प्रदान करता है।

यह मुफ्त है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.ntwind.com/download/VistaSwitcher_1.1.2.exe

इसका चौंसठ बिट का संस्करण भी उपलब्ध है:

http://www.ntwind.com/download/VistaSwitcher_1.1.2-x64.exe

जालपृष्ठ:

http://www.ntwind.com/software/vistaswitcher.html

Apr
16

उबुन्टू १०.०४ के वालपेपर डाउनलोड करें

Ubuntu Wallpapers उबंटू लिनक्स वालपेपर

उबुन्टू १०.०४ बहुत जल्द आने वाला है।

इसके वालपेपर आपके लिए डाउनलोड हेतु अलग से भी उपलब्ध हैं। यहां से डाउनलोड करें:

https://launchpad.net/ubuntu/lucid/+source/ubuntu-wallpapers/0.31.3/+files/ubuntu-wallpapers_0.31.3.tar.gz

ज्यादातर वालपेपर फूलों के हैं तथा इसमें फोकस से बाहर जाती हुई तस्वीरें हैं, जो कि काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Apr
16

विंडोज़ में खोज करने के नुस्ख़े तथा खोज परिणामों को सहेजना

विंडोज़ ७ में फाइलों की खोज आसान बनाने हेतु खोज का दायरा बताने की सुविधा जोड़ी गई है। इससे हम अपनी फाइलों तक तेजी से पहुंच सकते हैं। यदि आपने सूचीकरण (इंडेक्सिंग) सक्षम किया हुआ है तो खोज का कार्य और अधिक तेजी से हो जाता है।

यदि आप किसी विशेष प्रकार की फाइलें खोजना चाहते हैं तो आपको खोज बक्से में कुछ ऐसा लिखना होगा:

kind:=music, kind:=folder, kind:=document, kind:=program, kind:=video, kind:=movie, kind:=picture, kind:=game

यदि आप किसी संरूप विशेष की फाइल खोजना चाहते हैं तो type शब्द का प्रयोग करना होगा। जैसे,

type:=mp3, type:=doc, type:=jpg

फाइलों को आकार के हिसाब से खोजने के लिए size शब्द का इस्तेमाल करना होगा। जैसे,

size:empty (O Kilobyte files), size:tiny (0-10 Kilobytes), size:small (10-100 Kilobytes), size:medium (100 Kilobytes – 1 Megabyte), size:large (1-16 Megabytes), size:huge (16-128 Megabytes), size:gigantic (over 128 Megabytes)

किसी दिन विशेष की फाइल खोजने हेतु datemodified शब्द का प्रयोग करना होगा। जैसे,

datemodified:15.04.2010, datemodified:earlier this month, datemodified:last week, datemodified:earlier this year, datemodified:yesterday

वैसे इतना सब याद रखने की जरूरत नही है। क्योंकि विंडोज़ एक्सप्लोरर आपको स्वयं सुझाव दे देता है।

खोज सुझाव

अब ये तो हुई खोज करने के नुस्खों की बात अब बात करते हैं कि अपने खोज परिणामों को सहेजा कैसे जाए।

जब आप विंडोज़ एक्सप्लोरर में कोई चीज़ खोजें तो खोज परिणाम आने पर ऊपर की एक पट्टी में “Save Search” का विकल्प दिखाई देगा। इसमें क्लिक करके आप खोज परिणामों को सहेज सकते हैं। खोज परिणाम सहेज लेने के पश्चात इनकी एक कड़ी “Fevorites” के अंतर्गत दिखाई देगी।

विंडोज़ में खोज परिणामों को सहेजना

विंडोज़ में खोज परिणामों को सहेजना

जब भी आपको दोबारा उन फाइलों तक पहुंचना हो सीधे उस कड़ी में क्लिक कर दीजिए। एक और बात, आपकी हार्डडिस्क में जैसे जैसे फाइलें जुड़ती/हटती जाएंगी सहेजे हुए खोज परिणामों में भी उसी प्रकार परिवर्तन आता जाएगा।

Apr
15

गूगल सर्च स्टोरी

गूगल ने अपना एक नया मजेदार उत्पाद पेश किया है| नाम है गूगल सर्च स्टोरी| इसमें करना ये है कि आप करीब छ: सात शब्द लिखें, कोई एक संगीत चुनें और बना दें उन शब्दों के खोज परिणामों की एक वीडियो कहानी|

गूगल सर्च स्टोरी - चरण १ - अपने पसंदीदा खोज शब्द भरें|

गूगल सर्च स्टोरी - चरण २

गूगल सर्च स्टोरी - चरण २ - पृष्ठभूमि में चलने के लिए अपना पसंदीदा संगीत चुने|

गूगल सर्च स्टोरी - चरण ३ - आपका वीडियो बन रहा है| थोडा इंतज़ार करें|

बधाई हो! आपका वीडियो बन गया| आप चाहें तो इसे यूट्यूब में भी डाल सकते हैं|

बधाई हो! आपका वीडियो बन गया| आप चाहें तो इसे यूट्यूब में भी डाल सकते हैं|

Apr
14

लिनक्स में संगीत सर्वर स्थापित करना

यदि आपके पास कई कम्प्यूटर हैं तो कितना बढ़िया हो यदि आपका संगीत के पूरे संग्रह तक किसी भी कम्प्यूटर से पहुंचा जा सके और गाने सुने जा सकें| ऐसा करने के लिए हमे एक संगीत सर्वर जरूरत होगी| आप चाहें तो किसी पुराने कम्प्यूटर को अपना संगीत सर्वर बना सकते हैं और अपने संगीत संग्रह का केन्द्रीयकरण कर सकते हैं|

तो चलिए शुरू करते हैं:-

हमें एक संगीत सर्वर साफ़्टवेयर की आवश्यकता होगी| यहां हम जावा आधारित सोक्सो (sockso) का इस्तेमाल कर रहे हैं| इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

सोhttp://sockso.pu-gh.com/

यह लिनक्स, विंडोज़ तथा मैक तीनों के लिए उपलब्ध है|

एक बार डाउनलोड होने के पश्चात इसकी जिप फाइल से सारी सामग्री निकाल लीजिए|

इसके फोल्डर में आपको linux.sh नाम की फाइल मिलेगी| इसे दो बार क्लिक करके भी चलाया जा सकता है परंतु यदि किसी कारणवश यह ना चले तो इसमें दाहिंना क्लिक करके “गुण” में क्लिक करें| (यदि आप अंग्रेजी में लिनक्स प्रयोग कर रहे हैं तो Properties में क्लिक करें)

अब “अनुमतियां” टैब में जाएं और “प्रोग्राम के रूप में फ़ाइल संचालन की अनुमति दें” विकल्प को सक्षम कर दें|

अब linux.sh पर दो बार क्लिक करने पर यह चालू हो जाएगा|

आप चाहें तो टर्मिनल से भी इसे क्रियान्वित कर सकते हैं| ये आदेश दें:

$> sh linux.sh

इसकी मुख्य विंडो में “Collection” टैब में जाएं और “Add Folder” में क्लिक करके उन फोल्डरों को जोड़ते जाएं जहां जहां आपने गाने रखे हैं|

यह आपके गानों को स्वत: ही अपने डाटाबेस में भर लेगा यदि ऐसा ना हो तो “Scan Now” में क्लिक करके गानों की पूरी सूची को डाटाबेस में भर लें|

अब वेब ब्राउजर खोलें और उसमें यह पता डालें: http://localhost:4444/

आप चाहें तो नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके भी क्लाइंट इंटरफ़ेस खोल सकते हैं

आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा

यहां आप अपने गानों को खोज सकते हैं और अपने पसंदीदा गानों की सूची भी बना सकते हैं| आप  http://your-ip:4444 पर जाकर किसी भी कम्प्यूटर से इस संगीत सर्वर तक पहुँच सकते हैं और गानों का आनंद ले सकते हैं| बढ़िया बात ये की इसमे एक नहीं बल्कि सात सात तरीकों/प्लेयरों से गानों को बजाया जा सकता है| जैसे Flex Player, Popup Flash Player, JSplayer आदि|

यदि आपके यहां कई लोग अपने अपने हिसाब से गानों को प्रबंधित करना चाहते हैं तो उपयोगकर्ता खातों को आप Collection Manager के User टैब में जाकर सक्षम कर सकते हैं| और फिर आपके साथ काम करने वाले और लोग भी पंजीकरण कर के अपने अपने हिसाब से गाने प्रबंधित करपाएंगे|

Apr
14

विंडोज़ ७ में फौन्टों को छुपाएं दिखाएं

विंडोज़ ७ में एक विशेषता जोड़ी गई है कि आप जिस फौन्ट को नही देखना चाहते हैं तो उसे बिना हटाए छुपा सकते हैं। इसके लिए कंट्रोल पैनल से फौन्ट्स वाले फोल्डर में जाएं और किसी फौन्ट को चुनकर ऊपर दी हुई पट्टी में Hide बटन पर क्लिक कर दें। और जब वापस उसे दिखाना हो तो Show बटन पर क्लिक कर दें।