Apr
30

उबुन्टू लिनक्स को कंप्यूटर में स्थापित कैसे करें

इस लेख के प्रकाशित होते तक उबुन्टू १०.०४ जारी हो चुका है| इसे आप यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
http://www.ubuntu.com
इस लेख में हम उबुन्टू को स्थापित करना सीखेंगे| उबुन्टू लिनक्स को कम्प्यूटर में दो तरह से स्थापित किया जा सकता है|
१. वास्तविक स्थापना: इसमे हार्ड डिस्क को फार्मेट करके अथवा यदि कोई और प्रचालन तंत्र स्थापित हो तो हार्ड डिस्क में विभाजन बनाकर स्थापित किया जा सकता है|

२. वूबी के जरिये स्थापना: यदि आपके कंप्यूटर में विन्डोज़ पहले से स्थापित है और आप हार्ड डिस्क में बिना विभाजन बनाये विन्डोज़ के साथ उबुन्टू स्थापित करना चाहते हैं तो वूबी के जरिये ऐसा किया जा सकता है| वूबी के जरिये स्थापना में एक फाइल बन जाती है जो की आभासी हार्ड डिस्क के रूप में कार्य करती है| इसी में लिनक्स स्थापित हो जाता है|दोनों ही प्रक्रियाएं आसन हैं| परन्तु वूबी वाली अधिक आसान है|

१. वास्तविक स्थापना प्रक्रिया को समझने के लिए इस वीडियो को देखें:

२. वूबी के जरिये लिनक्स स्थापित करने के लिए आपको विन्डोज़ में रहते हुए उबुन्टू की सीडी, सीडी ड्राइव में लगानी है फिर माई कंप्यूटर से सीडी ड्राइव खोलकर वूबी को क्रियान्वित करना है| इससे आपके सामने यह विंडो आ जाएगी:

Ubuntu Wubi Install

इसमे Install inside windows चुनिए| अब आपके सामने यह विंडो आ जायेगी:

Ubuntu Install inside windows via Wubi
यहाँ जिस ड्राइव में आप उबुन्टू स्थापित करना चाहते हैं उसे चुने और अपनी आभासी डिस्क का आकार निश्चित करें|
उपयोगकर्ता नाम और कूटशब्द ध्यान से डालें क्योंकि बिना सही उपयोगकर्ता नाम और कूटशब्द के आप उबुन्टू में सत्रारंभ नहीं कर पाएंगे|
अब Install बटन पर क्लिक कर दें और थोड़ा इंतजार करें| स्थापना प्रक्रिया के पहले चरण के पूरा हो जाने के बाद कम्प्यूटर को पुन:चालू करें|आप अपना कम्प्यूटर ड्यूल बूट पाएंगे| बूट करने के लिए उबुन्टू का चुनाव करें| शेष प्रक्रिया स्वत: ही होते जाएगी| प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप उबुन्टू में काम कर पाएंगे|
यदि आपने उबुन्टू को वूबी के जरिए स्थापित किया है तो आप विंडोज़ के “एड रिमूव प्रोग्राम्स” से उसे हटा भी पाएंगे|

6 Comments to “उबुन्टू लिनक्स को कंप्यूटर में स्थापित कैसे करें”

  • वे ५ चीजें जो आपको उबंटू स्थापित करने के बाद करनी चाहिए | तकनीक April 30, 2010 at 11:31 pm

    [...] उबंटू स्थापित कर लिया? अब आइये ये जाने की वो चीजें जो आपको उबंटू स्थापित करने के बाद करनी चाहिए| [...]

  • sharad chandrikapure June 27, 2010 at 10:00 pm

    i am having less knowledge of computer as well as english please help me to use thismachine in a simple way thanks regards

    • अंकुर गुप्ता June 29, 2010 at 12:47 am

      शरद जी, बिल्कुल!
      आप बताएं आप कैसी जानकारी चाहते हैं?

  • bhavesh maheshwari September 1, 2010 at 3:31 pm

    हेल्लो
    मै अपने कम्पुटर मै उबुन्टू लिनक्स install करना चाहता हु ! लेकिन मेरे को य पता कर्ना है की

    (१) क्या हम इस operting system मे internat का use कर सक्ते है तो कैसे ?
    (२) MP3-moves के लिये कोई software भी install करना होगा ?
    (३) अगर हुम वूबी के जरिए उबुन्टू install करते है तो दुसरी हार्ड डाईव मै से data तो format नही हो जायेगा ?
    (४) इसको download करना कुछ मुसकिल है इसकी cd कहा मिल सकती है अगर आप बता सके तो सहि होगा

Post comment


4 × = twenty eight