अपना मैक एड्रेस (MAC Address) जानें
मैक पता क्या है?
कम्प्यूटर नेटवर्किंग में मीडिया एक्सेस कंट्रोल एड्रेस या मैक एड्रेस एक विशिष्ट पहचान है जो कि ज्यादातर नेटवर्क एडाप्टरों में लगी होती है। यह एक संख्या होती है जो कि किसी नेटवर्क एडाप्टर के नाम की तरह कार्य करती है, यानि कि, उदाहरण के लिए किन्ही दो कम्प्यूटरों के नेटवर्क एडाप्टरों या एक ही कम्प्यूटर के दो नेटवर्क एडाप्टरों के नाम अथवा मैक एड्रेस भिन्न होंगे। यद्यपि आजकल के ज्यादातर हार्डवेयरों के मैक एड्रेसों को बदलना संभव है।
अपने कम्प्यूटर में लगे नेटवर्क एडाप्टरों का मैक एड्रेस कैसे पता करें?
स्टार्ट में क्लिक करें। फिर रन में क्लिक करें।
रन के डायलाग बाक्स में cmd आदेश डालें और ओके बटन पर क्लिक करें।
एक कमांड विंडो खुलेगी। अब यह आदेश लिखें:
ipconfig/all
और इंटर बटन दबाएं।
आपको कुछ ऐसा परिणाम मिलेगा।

यदि आपके कम्प्यूटर में एक से अधिक एडाप्टर लगे हुए हैं तो आपको प्रत्येक एडाप्टर के बारे में अलग अलग जानकारी दिखाई देगी। हर कार्ड में Physical Address के नाम से एक बिंदु दिया होगा। यही आपका मैक एड्रेस है।
एवीजी रेस्क्यू सीडी से कम्प्यूटर को बचाएं वायरसों से

ऐसे कई एंटी वायरस उत्पाद उपलब्ध हैं जो कि आपके कम्प्यूटर को वायरसों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन तब क्या करें जब कम्प्यूटर पहले से ही बुरी तरह से वायरस से जकड़ा हुआ हो? ऐसी परिस्थितियों में बूट हो सकने योग्य सीडी से ही वायरस हटाते बनता है।
एवीजी बूटेबल रेस्क्यू सीडी के जरिए हम आसानी से कम्प्यूटर के वायरस हटा सकते हैं। यह दो रूपों में आती है एक आईएसओ इमेज के तौर पर दूसरा संपीड़ित रार फाइल के तौर पर। आईएसओ इमेज से सीडी बनाई जा सकती है तो वहीं रार फाइल से पेन ड्राइव को बूट हो सकने योग्य बनाया जा सकता है।
एक बार इसकी सीडी अथवा पेन ड्राइव से कम्प्यूटर बूट करें फिर आप उसमें कई कार्य कर सकेंगे जैसे कि वायरस स्कैन करना, नेटवर्क की सेटिंग बदलना, आदि।
चूंकि यह रेस्क्यू सीडी लिनक्स आधारित है इसलिए इसमें आपको लिनक्स के भी कुछ औजार मिलेंगें।
यह पूरी तरह से मुफ़्त है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:
http://www.avg.com/us-en/avg-rescue-cd
एवीजी रेस्क्यू सीडी से पेन ड्राइव को बूट हो सकने योग्य कैसे बनाएं
सर्वप्रथम यहां http://www.avg.com/us-en/avg-rescue-cd से डाउनलोड करें।(यूएसबी स्टिक संस्करण)
अब उस रार फाइल से सारी फाइलें निकाल लें और उन्हे पेन ड्राइव में डाल दें।
पेन ड्राइव में Makeboot.bat फ़ाइल खोजें और उसे क्रियान्वित कर दें।
एक कमांड विन्डो खुलेगी। अपने कीबोर्ड की कोई भी कुंजी दबाएं। कुछ पलों बाद आपको एक संदेश मिलेगा कि “The AVG rescue USB should be bootable now”।
आपकी पेन ड्राइव बूट हो सकने योग्य हो जाएगी।
यूएसबी गार्जियन लगाएगा पेन ड्राइव के वायरसों पर लगाम
यूएसबी गार्जियन एक प्रोग्राम है जो कि आपके कम्प्यूटर को पेन ड्राइव से लगने वाले विभिन्न किस्म के वायरसों से बचाता है।
यह प्रोग्राम पृष्ठभूमि में चलता है। जब आप अपनी पेन ड्राइव को अपने कम्प्यूटर से जोड़ते हैं तब यह पेन ड्राइव की संदेहास्पद फाइलों को प्रतिबंधित कर देता है। यानि कि एक तरह से उनपर ताला लगा देता है। यदि आप उन फाइलों को चलाना चाहें तो इसी अनुप्रयोग के जरिए प्रतिबंध हटा भी सकते हैं। और यदि उन्हे मिटाना चाहें तो मिटा भी सकते हैं।
यूएसबी गार्जियन को यहां से डाउनलोड किया जा सकता है
http://www.usb-guardian.com/
ध्यान रहे स्थापना प्रक्रिया के दौरान यह अपने साथ एक टूलबार भी स्थापित करता है। यदि आप उस टूलबार को स्थापित न करना चाहें तो लाईसेंस अनुबंध स्वीकार मत कीजिएगा।
Miro Video Converter से किसी भी फाइल को MP4, Theora में परिवर्तित करें
Miro Video Converter विंडोज तथा मैक ओएस के लिए एक अनुप्रयोग है जिससे हम करीब करीब हर लोकप्रिय आडियो वीडियो फारेमेट(AVI, MOV, WMV, XVID, MKV, FLV) को MP4, Ogg Theora या किसी उपकरण विशेष के फारमेट में परिवर्तित कर सकते हैं।
यह निम्नलिखित उपकरणों को समर्थन देता है:
Android Phones
- Droid / Milestone
- Nexus One
- G1
- Magic / myTouch
- Droid Eris
- HTC Hero
- Cliq
- Behold
Apple Devices
- iPhone / iPod Touch
- iPod Classic
- iPod Nano
Other
- PSP
डाउनलोड : http://mirovideoconverter.com/
प्रतिबंधित फाइल एक्सटेंशनों वाली फाइलों को ईमेल से भेजना
जीमेल अथवा अन्य ईमेल सेवाप्रदाता कुछ विशेष फाइल एक्सटेंशनों जैसे कि exe आदि को प्रतिबंधित करके रखते हैं। यानि कि आप उन एक्सटेंशनों वाली फाइलों को अपने ईमेल के साथ अनुलग्न करके नही भेज सकते हैं। लेकिन कुछ तरीके हैं जिनकी मदद से आप उस तरह की फाइलों को भी ईमेल से भेज सकेंगे।
१. फाइलों को RAR के रूप में संपीड़ित करना
यदि आप अपनी exe फाइल को .zip, tar, .tgz, .taz, .z, या .gz के रूप में संपीड़ित करेंगे तो भी जीमेल आपको उसे भेजने नही देगा। अत: आपको उस फाइल को RAR फाइल के रूप में संपीड़ित करना होगा। दिक्कत ये है कि WinRAR फ़्री साफ़्टवेयर नही है। आप इसका http://www.win-rar.com/download.html से डाउनलोड कर सकते हैं।
२. फाइल होस्टिंग सेवाओं का इस्तेमाल करना
आप अपनी exe या प्रतिबंधित फाइल एक्स्टेंशन वाली फाइल को Windows Live Skydrive, Easy Share, File Dropper, Mediafire आदि मुफ़्त सेवाओं में अपलोड कर सकते हैं और फिर उसका लिंक अपने ईमेल के साथ दे सकते हैं।
३. फाइल का एक्सटेंशन बदल देना
माई कम्प्यूटर खोलिए >> टूल्स मीनू पर क्लिक कीजिए >> फोल्डर आप्शन्स पर क्लिक कीजिए >> व्यू टैब पर जाइए >> Hide Extensions for Known File type विकल्प को अक्षम कर दीजिए।
अब आपको सभी फाइलें अपने एक्सटेंशनों के साथ नजर आने लगेंगी।
जिस फाइल को आप भेजना चाहते हैं और उसका एक्सटेंशन ईमेल सेवाप्रदाता द्वारा प्रतिबंधित है तो उसे चुनिए और उसका एक्सटेंशन बदल दीजिए। अब आप उसे ईमेल के साथ आसानी से अनुलग्न कर पाएंगे।
ध्यान रहे कि जिस व्यक्ति को आप फाइल भेज रहे हैं उसे बता दें कि उस फाइल का एक्सटेंशन बदला गया है और वह दोबारा एक्सटेंशन बदलने पर ही चलेगी। इससे एक दिक्कत ये होती है कि यदि आप उस फाइल के मूल एक्सटेंशन को भूल जाते हैं तो फ़िर आप उस फाइल को प्रयोग में नही ला सकेंगे।
इससे भी एक बेहतर तरीका है कि आप फाइल एक्सटेंशन को बदलने की बजाय उसमें कुछ दूसरा शब्द जोड़ दें जैसे कि Setup.exe को Setup.exe.removeit कर दें। ऐसे इस फाइल का मूल एक्सटेंशन भी समझ में आ जाता है।
अब एमएस वर्ड में रसायन शास्त्र के सूत्र लिखना हुआ और भी आसान
हर विषय की अपनी एक विशेष भाषा होती है और उस भाषा के अपने चिन्ह तथा लिखने के तरीके होते हैं। इसलिए उस विषय को उसकी भाषा, चिन्ह तथा तौर तरीकों से लिखा जाए तो ही अच्छा रहता है। माइक्रोसाफ़्ट वर्ड में रसायन शास्त्र से संबंधित सूत्र/संरचनाएं यदि लिखना/बनाना हो तो काफ़ी दिक्कत होती है। इसलिए माइक्रोसाफ़्ट लाया है आपके लिए Chemistry Add-on for Word। इस Add-on की मदत से आप एमएस वर्ड में रसायन शास्त्र से संबंधित सूत्र आदि आसानी से लिख सकेंगे। यह विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा रसायन शास्त्रियों के लिए काफी उपयोगी सिद्ध हो सकता है। यह Add-on माइक्रोसाफ़्ट आफ़िस २००७ तथा २०१० संस्करणों के लिए उपलब्ध है।
स्क्रीनशाट
डाउनलोड
http://www.educationlabs.com/projects/ChemistryAdd-in/Pages/default.aspx
गूगल डाक्स के जरिए चिट्ठे में लेख प्रकाशित करना
आप अपने गूगल डाक्स पर मौजूद किसी दस्तावेज को सीधे ही अपने चिट्ठे पर प्रकाशित भी कर सकते हैं। आज हम इसी की चर्चा करेंगे।
गूगल डाक्स में कोई दस्तावेज खोलें फ़िर Share बटन पर क्लिक करें। इससे एक मीनू खुलेगा जिसमें Publish as web page का विकल्प होगा। उसमें क्लिक करें।

अब आपके सामने Publish this document का बक्सा आएगा। इसमें Post to blog में क्लिक करते ही आपका दस्तावेज चिट्ठे में प्रकाशित हो जाएगा।

यदि आप अपनी चिट्ठे से संबंधित जानकारी को अथवा चिट्ठे को बदलना चाहते हैं तो “change your blog site settings” में क्लिक करें, जिससे आपके सामने इस प्रकार का डायलाग बाक्स आ जाएगा।

Blog Settings का डायलाग बाक्स
अपने चिट्ठे से संबंधित जानकारी को बदलें और जांच करने के लिए Test बटन पर क्लिक करें। यदि सब ठीक रहे तो Ok बटन पर क्लिक करके जानकारी को सहेज दें। इसके बाद Post to blog बटन पर क्लिक करके दस्तावेज प्रकाशित कर दें।

क्रोम प्लस: गूगल क्रोम का अधिक सुविधाओं वाला संस्करण
क्रोम प्लस, गूगल क्रोम आधारित एक वेब ब्राउजर है। इसमें वे ढेर सारी अन्य सुविधाएं जोड़ी गई हैं जो कि मूल क्रोम ब्राउजर में उपलब्ध नही हैं। जैसे कि:
किसी टैब को आप डबल क्लिक करके बंद कर सकते हैं
सुपर ड्रैग: किसी लिंक या पाठ्य को माउस की सहायता से चुनिए और फ़िर खींचते हुए पृष्ठ पर कहीं भी छोड़ दीजिए। इससे एक नई टैब खुल जाएगी और उसमें यदि लिंक चुना गया तो वो लिंक खुल जाएगा या यदि पाठ्य चुना गया तो वह खोज इंजन(सामान्य अवस्था में गूगल) द्वारा खोजा जाएगा।
माउस की मुद्राओं के अनुसार कार्य करना: माउस की दाहिंनी बटन को दबाकर नीचे की ओर खींचिए, आप पृष्ठ के नीचले हिस्से में पहुंच जाएंगे। बाँई ओर तथा दाँई ओर खींचिए, ये क्रमश पिछले तथा अगले पृष्ठ में जाने का कार्य करेगा यानि कि ब्राउजर की बैक तथा फारवार्ड बटन की तरह।
IE Tab: कुछ वेबसाइटें केवल इंटरनेट एक्सप्लोरर में ही कार्य करने हेतु बनाई जाती हैं। ऐसी वेबसाइटों को देखने के लिए IE Tab नामक सु्विधा भी जोड़ी गई है। इससे आप उन वेबसाइटों को भी अच्छी तरह देख सकेंगे।
लोकप्रिय डाउनलोड मैनेजरों को समर्थन: उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए क्रोमप्लस के डेवलपरों नें कुछ लोकप्रिय डाउनलोड मैनेजरों जैसे आर्बिट, फ़्लैशगेट आदि का भी क्रोम प्लस में समर्थन उपलब्ध करा दिया है।
गुप्त ब्राउजिंग प्रणाली: ये सुविधा गूगल क्रोम के मूल संस्करण में भी उपलब्ध है। इसे सक्षम कर देने के बाद आपका ब्राउजिंग तथा डाउनलोड इतिहास नही बनता। यानि कि यदि आप इसके जरिए इंटरनेट पर विचरण करेंगे तो यह कोई नही जान पाएगा कि आपने कौन कौन सी साइटें देखी।
क्रोम प्लस एड ब्लाक: क्रोम प्लस एडब्लाक से आप वेबसाइटों में प्रदर्शित होने वाले विज्ञापनों को रोक सकते हैं।
नया विकल्प पृष्ठ: क्रोमप्लस की सेटिंगों में परिवर्तन करने के लिए एक “Option Page” बनाया गया है। इस पृष्ठ के जरिए आप न केवल क्रोमप्लस की सेटिंगों में परिवर्तन कर सकते हैं बल्कि इसके कीबोर्ड शार्टकट भी जान सकते हैं।
यह अनुप्रयोग विंडोज तथा लिनक्स दोनो के लिए उपलब्ध है। इसका पोर्टेबल संस्करण भी उपलब्ध है
CutMP3 से आनलाइन बनाएँ गाने की रिंगटोन

Cute MP3 - MP3 Cutter
Cut Mp3 एक वेब अनुप्रयोग है जिसकी सहायता से आप अपने किसी एमपीथ्री गाने में से उसका कुछ हिस्सा निकाल सकते हैं. इस हिस्से का प्रयोग रिंग टोन बनाने में किया जा सकता है।
वैसे तो Cut Mp3 वेब अनुप्रयोग है लेकिन इसमें आडियो को अपलोड नही करना पड़ता है. सारा कार्य क्लाइंट साइड यानि कि आपके कम्प्यूटर पर ही होता है।
Cut Mp3 में आपको आडियो में विशेष प्रभाव डालने जैसी सुविधाएं नही मिलेंगी. इससे आपको स्लाइडर मिलेंगे जिनके जरिए एमपीथ्री गाने के बीच के किसी हिस्से को काट कर अलग किया जा सकता है। फ़िर “Cut” बटन पर क्लिक करते ही आप कटे हुए हिस्से को पुन: अपने कम्प्यूटर पर डाउनलोड कर सकते हैं। ना कोई अपलोड का झंझट और ना ही डाउनलोड में समय लगने का।
Cut Mp3 मुफ़्त है और आप इसे यहां से प्रयोग कर सकते हैं CutMp3.net
Cut Mp3 की मदद से गाने का निकाला हुआ हिस्सा
[audio:http://blogs.antarjaal.in/takneek/files/2010/03/aapke-pyar-me-cutmp3.mp3|titles=aapke-pyar-me-cutmp3]

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार













