गैरजरूरी सेवाओं को बंद करके विंडोज़ को बनाएं तेज
वैसे तो विंडोज़ ७ एक गीगाबाइट रैम में भी चल जाता है। परंतु इसकी गति उतनी तेज नही होती है। हम विंडोज़ ७ की कई गैर जरूरी सेवाओं को बंद करके उसकी गति बढ़ा सकते हैं। सबसे पहले यह जानेंगे कि किसी सेवा को बंद कैसे किया जाए।
स्टार्ट मीनू मे क्लिक करके खोज बक्से में “services” टाइप करें। आपको एक “services” नाम का विकल्प नजर आएगा। उसमें क्लिक कर दें।
अब किसी सेवा के बारे में जानना हो तो उस सेवा पर क्लिक करें। उस सेवा के बारे में जानकारी बांई ओर प्रदर्शित हो जाएगी। यदि आपको वह सेवा गैर जरूरी लगे तो उसमें माउस की दाहिनी बटन से क्लिक करें और “Properties” विकल्प में जाएं।
अब “प्रापर्टीज़” के डायलाग बाक्स में “Startup Type” को “Manual” कर दें।
“Startup Type” को “Manual” कर देने से विंडोज़ जरूरत पड़ने पर उस सेवा को शुरू कर सकता है। “Disable” या अक्षम करने से ऐसा नही होता।
अब “Ok” बटन पर क्लिक करके डायलाग बाक्स बंद करके बाहर आ जाएं।
यहां हम कुछ ऐसी सेवाओं की सूची दे रहे हैं जो कि गैर जरूरी हो सकती हैं। आप इन सेवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार बंद कर सकते हैं।
- Application Experience
- Computer Browser (यदि आपको किसी नेटवर्क से जुड़़ने की जरूरत ना हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
- Desktop Windows Manager Session Manager (यदि आप एरो थीम का प्रयोग नही कर रहे हों, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
- Diagnostic Policy Service
- Distributed Link Tracking Client
- Function Discovery Resource Publication (यदि कम्प्यूटर को दूसरे कम्प्यूटर से प्रिंटर अथवा फाइलें साझा करने की जरूरत ना हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
- IP helper (यदि आपको IPv6 से IPv4 सुविधा ना चाहिए हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
- Microsoft .NET Framework NGEN v2.0.50727_X86
- Microsoft .NET Framework NGEN v2.0.50727_X64
- Offline Files (यदि आप दो कम्प्यूटरों के बीच फाइलों को सिंक्रोनाइज या समकालिक नही करना चाहते हैं, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
- Print Spooler (यदि आप प्रिंटर का उपयोग नही करने वाले तो इसे बंद किया जा सकता है)
- Tablet PC Input Service (यदि आपके पास टच स्क्रीन या टैबलेट पीसी नही है तो इसे बंद किया जा सकता है)
- TCP/IP NetBIOS Helper (यदि आपका नेटवर्क NetBIOS या WINS का उपयोग नही करता है तो इसे बंद किया जा सकता है)
- Themes (यदि आप“Windows Classic” का प्रयोग कर रहे हों तो इसे बंद किया जा सकता है)
- Windows Error Reporting Service
- Windows Media Player Network Sharing Service
- Windows Search (यदि आप खोज सुविधा का प्रयोग कम करते हैं या नही करते हैं तो इसे आराम से बंद किया जा सकता है)
- Windows Time (यदि आपको अपने कम्प्यूटर को इंटरनेट से समय अद्यतन करने की जरूरत ना हो तो इसे बंद किया जा सकता है)
आप services वाली विंडो से सभी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सुविधानुसार उन्हे बंद कर सकते हैं।
साभार : http://carlinator.com/
2 Comments to “गैरजरूरी सेवाओं को बंद करके विंडोज़ को बनाएं तेज”
Post comment

श्रेणियां
- अंतर्जाल/इंटरनेट
- अश्रेणीबद्ध
- ऑफिस सुईट
- डाउनलोड
- नुस्खे
- लिनक्स
- लेख
- विंडोज़
- वीडियो
- वेब अनुप्रयोग
- वेब ब्राउजर
- समाचार




ankur, yadi in chijo ki kabhi zarurat pade to… jaise compuuter ko network me jodna hai aur “computer browser ” manual hai to kya phele ise enable karna padega ya ye automatic enable ho jayega………….
यदि आप कम्प्यूटर ब्राउज़र को स्वत: चालू करना चाहते हैं तो उसे “आटोमैटिक” करना होगा। यदि वह स्वत: चालू नही होती है तो उसमें दांहिना क्लिक करके “स्टार्ट” करना होगा।
मेरे कम्प्यूटर में यह “मैनुअल” है परंतु जरूरत पड़ने पर अपने आप चालू भी हो जाती है।