Browsing all articles from March, 2010
Mar
31

“Revolution OS” फिल्म मुफ्त में देखें

“रेवल्यूशन ओएस” सन् २००१ में बनी लिनक्स पर डाक्यूमेंट्री फिल्म है। इस फिल्म में GNU, लिनक्स तथा फ्री साफ़्टवेयर आंदोलन के इतिहास के बारे में बताया गया है। मुझे यह फिल्म गूगल वीडियो में मिली सोचा कि आप सभी से साझा की जाए।

फिल्म अंग्रेजी में है। यदि इसका हिन्दी संस्करण कहीं उपलब्ध हो तो बताएं।

Mar
30

"वायरस टोटल" किसी फाइल की ढेर सारे एंटीवायरसों से जांच करेगा

Virus Total

वायरस टोटल एक आनलाइन  सेवा है जिसके जरिए हम किसी संदेहास्पद फाइल को अपलोड करके उसकी कई एंटी वायरसों से जांच करवा सकते हैं। ध्यान रखें कि यह सेवा मुफ्त है और बिना किसी गारंटी के प्रदान की जा रही है। फिर भी एक एंटीवायरस से किसी फाइल की जांच के मुकाबले कई एंटीवायरसों की जांच अधिक विश्वसनीय होगी। वायरस टोटल ४२ एंटीवायरसों का प्रयोग करता है।

वायरस टोटल के लिये यहां जाएं:

http://www.virustotal.com

वायरस टोटल के निर्माताओं ने एक अपलोडर भी बनाया है जिसकी मदत से आप किसी फाइल को सीधे विंडोज़ एक्सप्लोरर से ही अपलोड कर सकते हैं।

Virus Total Uploader

इसे डाउनलोड करने हेतु यहां जाएं।

http://www.virustotal.com/metodos.html

Mar
30

गैरजरूरी सेवाओं को बंद करके विंडोज़ को बनाएं तेज

वैसे तो विंडोज़ ७ एक गीगाबाइट रैम में भी चल जाता है। परंतु इसकी गति उतनी तेज नही होती है। हम विंडोज़ ७ की कई गैर जरूरी सेवाओं को बंद करके उसकी गति बढ़ा सकते हैं। सबसे पहले यह जानेंगे कि किसी सेवा को बंद कैसे किया जाए।

स्टार्ट मीनू मे क्लिक करके खोज बक्से में “services” टाइप करें। आपको एक “services” नाम का विकल्प नजर आएगा। उसमें क्लिक कर दें।

Windows 7 Start Menu

अब किसी सेवा के बारे में जानना हो तो उस सेवा पर क्लिक करें। उस सेवा के बारे में जानकारी बांई ओर प्रदर्शित हो जाएगी। यदि आपको वह सेवा गैर जरूरी लगे तो उसमें माउस की दाहिनी बटन से क्लिक करें और “Properties” विकल्प में जाएं।

अब “प्रापर्टीज़” के डायलाग बाक्स में “Startup Type” को “Manual” कर दें।

“Startup Type” को “Manual” कर देने से विंडोज़ जरूरत पड़ने पर उस सेवा को शुरू कर सकता है। “Disable” या अक्षम करने से ऐसा नही होता।

अब “Ok” बटन पर क्लिक करके डायलाग बाक्स बंद करके बाहर आ जाएं।

यहां हम कुछ ऐसी सेवाओं की सूची दे रहे हैं जो कि गैर जरूरी हो सकती हैं। आप इन सेवाओं को अपनी जरूरत के अनुसार बंद कर सकते हैं।

  • Application Experience
  • Computer Browser (यदि आपको किसी नेटवर्क से जुड़़ने की जरूरत ना हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
  • Desktop Windows Manager Session Manager (यदि आप एरो थीम का प्रयोग नही कर रहे हों, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
  • Diagnostic Policy Service
  • Distributed Link Tracking Client
  • Function Discovery Resource Publication (यदि कम्प्यूटर को दूसरे कम्प्यूटर से प्रिंटर अथवा फाइलें साझा करने की जरूरत ना हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
  • IP helper (यदि आपको IPv6 से IPv4 सुविधा ना चाहिए हो, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
  • Microsoft .NET Framework NGEN v2.0.50727_X86
  • Microsoft .NET Framework NGEN v2.0.50727_X64
  • Offline Files (यदि आप दो कम्प्यूटरों के बीच फाइलों को सिंक्रोनाइज या समकालिक नही करना चाहते हैं, तो आप इसे बंद कर सकते हैं)
  • Print Spooler (यदि आप प्रिंटर का उपयोग नही करने वाले तो इसे बंद किया जा सकता है)
  • Tablet PC Input Service (यदि आपके पास टच स्क्रीन या टैबलेट पीसी नही है तो इसे बंद किया जा सकता है)
  • TCP/IP NetBIOS Helper (यदि आपका नेटवर्क NetBIOS या WINS का उपयोग नही करता है तो इसे बंद किया जा सकता है)
  • Themes (यदि आप“Windows Classic” का प्रयोग कर रहे हों तो इसे बंद किया जा सकता है)
  • Windows Error Reporting Service
  • Windows Media Player Network Sharing Service
  • Windows Search (यदि आप खोज सुविधा का प्रयोग कम करते हैं या नही करते हैं तो इसे आराम से बंद किया जा सकता है)
  • Windows Time (यदि आपको अपने कम्प्यूटर को इंटरनेट से समय अद्यतन करने की जरूरत ना हो तो इसे बंद किया जा सकता है)

आप services वाली विंडो से सभी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और सुविधानुसार उन्हे बंद कर सकते हैं।

साभार : http://carlinator.com/

Mar
30

अब ओर्कुट तथा आईगूगल में चैट के दौरान फाइलें भेजें

गूगल ने हाल ही में ये सुविधा जारी की है कि अब आप ओर्कुट तथा आईगूगल में चैट के दौरान अपने आनलाइन मित्रों को फाइलें भी भेज सकेंगे। अभी तक फाइलें भेजने के लिए या तो ईमेल में फाइलें अनुलग्न करके भेजनी होती थीं या फिर जीटाक के जरिए भेजना पड़ता था।

ये सुविधा अभी जीमेल में उपलब्ध नही है यद्यपि गूगल के लोग इस कार्य में तेजी से लगे हुए हैं।

Mar
29

New Tab to Tasks से कार्यों की सूची हमेशा अपने सामने रखें

किए जाने वाले कार्यों की सूची रखना अच्छी बात है। पर यदि आप उस सूची को कभी ना देखें तो उसका कोई अर्थ नही रह जाता। अब सूची को बार बार देखने के लिए याद रखना भी असुविधाजनक है। कैसा हो यदि वो सूची आपके सामने हमेशा आ जाए।

गूगल क्रोम के लिए एक एक्सटेंशन है : New Tab to Tasks. यह आपकी कार्य सूची को आपके सामने हर वक्त ले आता है जब आप क्रोम में नई टैब खोलते हैं। जिन कार्यों का विवरण आप इसमें देते हैं ये उन्हे आपके जीमेल खाते में सुरक्षित करते जाता है। यानि कि यदि आप किसी अन्य कम्प्यूटर में बैठे हैं तब भी आप अपनी कार्य सूची को देख सकेंगे।

To Do List Chrome Extension

इसे क्रोम में स्थापित करने हेतु यहां जाएं:

https://chrome.google.com/extensions/detail/bokbgdhblfolpfanocjafjhpjkebhlfk?hl=hi

Mar
29

विंडोज़ लाइव वेव ४ बीटा टोरन्टों तक पहुंचा

विंडोज लाइव वेव ४ बीटा अभी माइक्रोसाफ़्ट द्वारा आधिकारिक रूप से जारी नही किया गया है। परंतु The Pirate Bay तक ये पहुंच गया।

विन्डोज़ लाइव वेव ४ में निम्न लिखित प्रोग्राम शामिल हैं।

Sync

Messanger

Mail

Companion

Writer

Family Safety

Silverlight

Bing Bar

Photo Gallery

Movie Maker

विंडोज़ लाइव के सभी प्रोग्रामों में रिबन इंटरफेस है। “राइटर” भी रिबन से जगमगा रहा है।

Windows Live Writer Beta

विंडोज़ लाइव मेल में आपको एक फीडबैक की टैब भी नजर आएगी, जिसके जरिए आप अपने अनुभव सीधे माइक्रोसाफ़्ट को भेज सकते हैं।

Windows Live Mail
फोटो गैलरी में नए इंटरफेस के साथ ही कई नए इफेक्ट, रेड आई रिमूवल आदि की भी सुविधाए जोड़ी गई हैं।

Photo Gallery
विंडोज़ लाइव मैसेंजर को उपयोग नही किया जा सकता है क्योंकि लगता है कि फिलहाल ये अभी माइक्रोसाफ़्ट के कुछ कर्मचारियों तक ही सीमित है। मुझे ये त्रुटि मिली।

Windows Live Messanger Error

कृपया ध्यान दें:

अभी हाल ही में जांच करने पर पाया गया है कि यह The Pirate Bay से गायब हो गया है।

Mar
29

अपने कम्प्यूटर का अपटाइम जानें

अपटाइम यानि कि कितने समय से आपका कम्प्यूटर चालू है। यह जानना बहुत आसान है। अपना टास्क मैनेजर खोलें और उसमें “परफार्मेंस” वाली टैब में जाएं।

अब “सिस्टम” के अंतर्गत आपको “अपटाइम” दिख जाएगा। इतने ही समय से आपका कम्प्यूटर चालू है।

Task Manager

Mar
29

जाने अपने प्रोसेसर के बारे में

कम्प्यूटर उपभोक्ता कई बार नकली सामान के शिकार हो जाते हैं। कभी कभी यह सुना जाता है कि नकली प्रोसेसर को असली बनाकर बेच दिया या प्रोसेसर में जितनी विशेषताएं बताईं वो उसमें नही हैं। तो ऐसे में करें क्या? इंटेल प्रोसेसर आईडेंटिफिकेशन यूटिलिटी, इंटेल की ओर से जारी किया गया एक छोटा सा अनुप्रयोग है जिसकी मदत से हम अपने प्रोसेसर के बारे में अच्छे से जान सकते हैं। वैसे तो विंडोज़ के डिवाइस मैनेजर से भी जानकारी मिल जाती है परंतु “इंटेल प्रोसेसर आईडेंटिफिकेशन यूटिलिटी” से जरा विस्तार से जानकारी मिलती है। यह मुफ्त है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं:

http://www.intel.com/support/processors/tools/piu/

Mar
28

पिन्टा है लिनक्स का पेन्ट डाट नेट

पिन्टा, लिनक्स के लिए  ग्राफ़िक्स आधारित एक अनुप्रयोग है जो कि विंडोज के पेन्ट डाट नेट से काफ़ी मिलता जुलता है| यह अनुप्रयोग  उपयोगकर्ताओं के लिए गिम्प का विकल्प साबित हो सकता है|

क्या पिंटा के रूप में पेंट डाट नेट को लिनक्स में लाया गया है?

नही| पिंटा, पेंट डाट नेट जैसा दिखता जरूर है परन्तु इसका ज्यादातर कोड पूरी तरह से नया लिखा गया है| केवल “एडजस्टमेंट और इफ़ेक्टों” के लिए जो कोड इस्तेमाल हुआ है वह जरूर् पेंट डाट नेट ३.० की पूरी नकल है| पिंटा मुक्त स्रोत अनुप्रयोग है जो कि MIT लाइसेंस के अंतर्गत वितरित किया जा रहा है|

पिंटा उबुन्टू में स्थापित कैसे करें?

अपना टर्मिनल खोलें और उसमें निम्नलिखित आदेश दें:

sudo add-apt-repository ppa:moonlight-team/pinta
sudo apt-get update
sudo apt-get install pinta

स्क्रीनशाट

pinta - Linux Paint Dot Net

पिंटा लिनक्स के अलावा विंडोज़ तथा मैक ओएस में भी चल सकता है| डाउनलोड के लिए यहां जाएं:

http://pinta-project.com/download

Mar
28

नेट बैलेंसर से अनुप्रयोगों के लिए बैंडविड्थ आवंटन हुआ आसान

कभी कभी ऐसा होता है कि हम कोई टोरन्ट डाउनलोड कर रहे हैं और हमें कोई यूट्यूब वीडियो भी देखना है। दोनो काम एक साथ करने से बिट टोरन्ट की वजह से यूट्यूब वीडियो रुक रुक कर चलने लगता है। कल्पना कीजिए कि कुछ ऐसा हो जिससे आप अलग अलग प्रोग्रामों को अलग अलग बैंडविड्थ आवंटित कर सकें तो कितना अच्छा हो। जब टोरंट और वीडियो दोनो देखना हो तो टोरंट को कम बैंडविड्थ मिले और वीडियो को अधिक और जब इसका उलटा भी चाहें तो वो भी संभव हो।

नेट बैलेंसर एक ऐसा ही अनुप्रयोग है। इसके जरिए आप चलने वाली सभी “प्रोसेसो” को अलग अलग वरीयता देकर बैंडविड्थ आवंटित कर सकते हैं। यह अनुप्रयोग आपको यह भी बताता है कि कोई “प्रोसेस” कितना अपलोड कर रही है, कितना डाउनलोड कर रही है और यह किस गति से कर रही है।

net balancer free download

नेट बैलेंसर

इस अनुप्रयोग के दो संस्करण आते हैं: १) मुफ्त संस्करण २) प्रो संस्करण

दोनो ही संस्करण यहां से प्राप्त किये जा सकते हैं:

http://seriousbit.com/netbalancer/

मुफ्त वाले संस्करण में एक बार में अधिकतम पांच ही “प्रोसेसों” को बैंडविड्थ वरीयता प्रदान की जा सकती है।