Browsing all articles in अंतरिक्ष
Feb
15

तारे क्यों चमकते हैं?

हमारे और आकाश के तारों के बीच पृथ्वी का वायुमंडल होता है। और जब प्रकाश वायुमंडल से होकर गुजरता है तो वह विरूपित हो जाता है। यह विरूपण लगातार बदलता रहता है। यही कारण है कि तारे चमकते हुए दिखाई देते हैं। जब इन्ही तारों को अंतरिक्ष से देखा जाता है (जहां वायुमंडल नही होता है) वहां ये बिल्कुल चमके हुए दिखाई नही देते हैं। यही कारण है कि हब्बल टेलिस्कोप इत्यादि तारों की अधिक अच्छी तस्वीरे लाने में सक्षम हो पाती हैं।