| १५००-१३०० ई.पू |
मिश्र में सूर्य घड़ियों का उपयोग शुरू हुआ |
| ४०० ई.पू. |
ग्रीस में जल घड़ियों का उपयोग शुरू हुआ |
| लगभग सन ८९० |
इंग्लैंड के लोगों नें समय जानने के लिए मोमबत्ती घड़ियों का प्रयोग आरंभ किया |
| १२वीं शताब्दी |
सन्यासियों द्वारा रेत घड़ी का प्रयोग आरंभ हुआ |
| सन् १३२५ |
नॉर्थविच कैथेड्रल इंग्लैंड में डायल वाली पहली घड़ी स्थापित की गई |
| सन १३३५ |
मिलन, इटली घड़ी बनी |
| सन १३५० |
अभी तक जानी गई सबसे पुरानी अलार्म घड़ी वुज़बर्ग जर्मनी में बनी |
| सन १३६४ |
सैलिसबरी कैथेड्रल घड़ी स्थापित की गई। यह अब तक दुनिया की सबसे पुरानी चलने वाली घड़ी है |
| सन १४६२ |
घड़ी के विषय में सबसे पुराना लेख/विवरण इटली में लिखा गया |
| सन १६४१ |
गैलेलियो के पुत्र विंसेंजियो गैलिली के द्वारा पेंडुलम का विचार प्रस्तावित किया गया |
| सन १६५७ |
हालैंड में पहली पेंडुलम घड़ी बनी |
| लगभग १६६५ |
मिनट और सेकेंड बताने वाली घड़ियां बननी आरंभ हुई |
| सन १७५९ |
जॉन हैरिसन नें समुद्री कालमापी बनाया |
| सन १८८० |
जर्मनी जलसेना के लिये कलाई घड़ियां बनाई गईं |
| सन १९२८ |
पहली क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल घड़ी बनी |
| सन १९४९ |
पहली परमाणु घड़ी बनी |
| सन १९५७ |
बैटरी से चलने वाली घड़ियां अमेरिका में बिकना शुरू हुई |
| सन १९६९ |
क्वार्ट्ज़ द्वारा निर्मित कलाई घड़ियां जापान में बिकना आरंभ हुई |
| सन १९७० |
डिजिटल घड़ियां सस्ती पड़ने लगीं और बड़ी मात्रा में उपयोग की जाने लगीं |
| सन २००६ |
४० रेडियो घड़ियां दुनिया भर के लोगों को सिग्नल भेजने लगीं जिससे दुनिया भर के लोग अपनी घड़ियां सही मिला सकें |
GOOD. REAL EDUCATION AND INFORMATIVE. IT IS A TEACHING TOOL FOR ACTIVE TEACHERS.
HEARTIEST THANKS AND CONGRATS.